लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

होर्मुज से गुजर रहे जहाज पर ईरान ने किए 4 ड्रोन हमले, भड़के ट्रंप- ‘डील का कर रहा मूर्खतापूर्ण उल्लंघन’

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार (26 जून 2026) को ईरान पर सीजफायर समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजर रहे एक कमर्शियल शिप पर 25 जून को हुए मिसाइल हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने ये बयान दिया है. ट्रंप के अनुसार ईरान की ओर से हमला किया, जबकि अमेरिकी सेना ने तीन अन्य ड्रोन को रोक दिया.

ट्रंप ने  ईरान पर लगाया सीजफायर तोड़ने का आरोप

डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर पोस्ट कर लिखा, ‘ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर कम से कम चार वन-वे अटैक ड्रोन दागे. इनमें से एक ड्रोन सीधे जाकर महंगे कमर्शियल शिप के ऊपरी हिस्से से टकराया.  हमले से जहाज को नुकसान तो पहुंचा है, लेकिन वह आगे बढ़ने में कामयाब रहा. बाकी के तीन ड्रोन को अमेरिकी सेना ने हवा में ही मार गिराया.’ ट्रंप ने इसे सीजफायर समझौते का एक मूर्खतापूर्ण उल्लंघन करार दिया है.

ईरान ने दी थी धमकी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान ऐसे समय में आया है जब संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO) ने होर्मुज के रास्ते में फंसे जहाजों और नाविकों को सुरक्षित बाहर निकालने के अपने काम को रोका हुआ है. वॉल स्ट्रीट जर्नल और रॉयटर्स ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया कि ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) ने जहाज पर हमला किया. यह हमला ईरान की उस चेतावनी के कुछ ही घंटों बाद हुआ, जिसमें उसने कहा था कि अगर जहाजों ने उसके तय किए रास्तों का पालन नहीं किया तो उन पर कार्रवाई हो सकती है. 

ब्रिटिश नौसेना की एजेंसी (UKMTO) के मुताबिक, ओमान के तट के पास जहाज पर मिसाइल या ड्रोन से हमला किया गया. इस हमले में जहाज के कंट्रोल रूम वाले हिस्से को नुकसान पहुंचा है, लेकिन राहत की बात यह है कि कोई भी घायल नहीं हुआ. बाद में सूत्रों ने इस जहाज की पहचान ‘एवर लवली’ (Ever Lovely) के रूप में की, जिस पर सिंगापुर का झंडा लगा हुआ था.

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

वेनेजुएला में तबाही के एक दिन बाद फिलीपींस में जोरदार भूकंप, 6.7 की तीव्रता से कांपी धरती

beijing plane crash hit 109 tallest building video viral China version of 9/11 Terrorist attack | बीजिंग की सबसे ऊंची बिल्डिंग से टकराया विमान, VIDEO वायरल, यूजर्स बोले

वेनेजुएला में जुड़वा भूकंप से अब तक 589 लोगों की मौत और करीब 3,000 घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

ईरान ने फिर बढ़ाई टेंशन, हॉर्मुज से तीन टैंकर को वापस भेजा, अब अमेरिका को दी ये नई धमकी

क्यों भारतीय विरासत में पहचान खोज रहा पाक, सिंधु जल के लिए दुनिया का ध्यान खींचना नई चाल? ब्रिटेन आया मदद को आगे

PoK विद्रोह: पाकिस्तान की फूड ब्लॉकेड नीति 14वें दिन भी जारी! कहुटा बॉर्डर पर सैकड़ों ट्रक खड़े, आम लोगों से भी जब्त हो रहा राशन

Leave a Comment