- आज 26 जून को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज हुई.
- वैश्विक बिकवाली, अमेरिकी फेड की सख्ती से कीमतें दबाव में.
- 24 कैरेट सोना ₹940, चांदी ₹100 प्रति किलो गिरी.
- UBS ने 2026 तक सोने में 36% उछाल का अनुमान.
Gold-Silver Rate Today on June 26: आज शुक्रवार (26 जून) को सोने और चांदी की कीमतों में फिर से गिरावट देखी जा रही है. वैश्विक बाजारों में बिकवाली और ब्याज दरों को लेकर अमेरिकी फेडरल रिजर्व के सख्त रुख के कारण पिछले 2-3 दिनों से बाजार दबाव में है. इसके चलते कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रहा है.
कल के मुकाबले कितनी गिरी कीमत?
आज 24 कैरेट सोने का भाल कल (25 जून) के मुकाबले प्रति 10 ग्राम 940 रुपये गिरा है. जहां कल इसकी कीमत 1,41,070 रुपये थी, वहीं आज घटकर यह 1,40,130 रुपये पर आ गई है. इसी तरह से 22 कैरेट सोने की कीमत में आज प्रति 10 ग्राम 860 रुपये की गिरावट देखी जा रही है. कल 1,29,220 के स्तर से गिरकर आज भाव 1,28,360 रुपये पर आ गया है.
चांदी की क्या है स्थिति?
कल 25 जून को चांदी की कीमतों में प्रति किलो 10000 रुपये की गिरावट आई है. इस मुकाबले आज कीमतों में 100 रुपये प्रति किलो की मामूली गिरावट देखी जा रही है. कल चांदी की कीमत प्रति किलो 2,35,000 रुपये थी और आज कीमत 2,34,900 रुपये प्रति किलो है.
क्यों गिर रही है सोने-चांदी की कीमत?
वैश्विक बाजार में अमेरिकी डॉलर अपने 13 महीने के उच्चतम स्तर 101.50 पर पहुंच गया है. इससे सोने पर दबाव बना हुआ है. ऊपर से अमेरिकी फेड (US Fed) द्वारा ब्याज दरों में कटौती की संभावना कम होने और आगे आने वाले समय में इसमें बढ़ोतरी होने की आशंकाओं के बीच निवेशक सोने से मुनाफावसूली कर रहे हैं इसलिए कीमतें गिरती जा रही हैं.
क्या आगे उछलेगा भाव?
ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म UBS (Union Bank of Switzerland) ने सोने और चांदी की कीमतों में आगे तेजी आने की भविष्यवाणी की है. सोना जनवरी 2026 में अपने हाई लेवल से अब तक 28% तक टूट चुका है, लेकिन UBS का मानना है कि यह गिरावट अस्थायी है. साल के अंत तक अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत में 5500 डॉलर प्रति औंस तक उछल सकता है. यानी कि अगले छह महीनों में सोने की कीमतें अपने मौजूदा स्तर से 36% तक बढ़ सकती हैं.
ये भी पढ़ें:
सोने की कीमत पर बड़ी भविष्यवाणी: 36% का आएगा बंपर उछाल! 2 लाख तक चढ़ सकता है भाव


