लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

बेटे के लिए चुनें राजाओं जैसी शान वाले ये दमदार नाम, हर कोई करेगा तारीफ और भीड़ में अलग बनेगी पहचान

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Royal Baby Boy Names: घर पर जब एक बेटे का जन्म होता है, तो यह पल सिर्फ माता-पिता के लिए ही खास नहीं होता, बल्कि पूरे परिवार के लिए भी बेहद विशेष बन जाता है. बेटे के जन्म के साथ ही पूरे परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं. इन्हीं जिम्मेदारियों में से एक सबसे बड़ी जिम्मेदारी बच्चे के लिए एक अच्छे नाम का चुनाव करने की भी होती है. अगर आपके घर पर भी एक बेटे का जन्म हुआ है और आप उसके लिए एक नाम की तलाश कर रहे हैं, तो आज का यह आर्टिकल आपके लिए एक गाइड की तरह काम कर सकता है. आज हम आपके बेटे के लिए राजा-महाराजाओं जैसे रॉयल नामों की एक लंबी लिस्ट लेकर आए हैं. ये नाम सिर्फ सुनने में रॉयल नहीं लगते हैं, ये काफी ज्यादा वजनदार भी लगते हैं. अगर आप भी अपने बेटे को एक ऐसी रॉयल पहचान देना चाहते हैं जो उसे भीड़ से अलग बनाए, तो राजाओं जैसे इन चुनिंदा नामों पर एक नजर जरूर डालें.

बेटे के लिए राजाओं जैसे रॉयल नाम

  • अभिराज: इस नाम का सीधा और आसान मतलब है राजाओं का राजा या निडर राजा. यह नाम आपके बेटे के पर्सनालिटी को मजबूत बनाएगा.
  • अयांश: इस नाम का मतलब होता है प्रकाश की पहली किरण. इस नाम को आज के समय में बहुत ज्यादा पसंद किया जा रहा है और इसमें एक मॉडर्न रॉयल फील भी है.
  • अधिराज: इस नाम का अर्थ होता है साम्राज्य का राजा या सर्वोच्च शासक. यह नाम सुनने में बहुत हैवी और रोबीला लगता है.
  • इंद्रजीत: इतिहास में इस नाम का बहुत ही गहरा महत्व है. इसका मतलब होता है जिसने इंद्र को जीत लिया हो.
  • ईशान: इस नाम का अर्थ होता है भगवान शिव का एक रूप. इस नाम में एक दिव्य और राजसी ठहराव है.
  • उदयराज: इस नाम का मतलब होता है उगता हुआ राजा या सफलता का राजा.
  • गजेंद्र: इस नाम का अर्थ होता है हाथियों का राजा. पुराने समय में राजाओं की सेना में हाथियों को ताकत का प्रतीक माना जाता था.
  • जयवर्धन: इस नाम का का अर्थ है जीत को बढ़ाने वाला. राजा-महाराजा हमेशा अपनी जीत का विस्तार करते थे, यह नाम उसी इमोशन को दिखाता है.
  • जयेंद्र: इस नाम का मतलब होता है जीत का देवता या विजयी राजा.
  • तजस्वी: इस नाम का अर्थ होता है जिसका तेज चारों तरफ फैला हो. राजा-महाराजाओं के चेहरे पर जो चमक होती थी, यह नाम उसी को दर्शाता है.
  • देवराज: इस नाम का अर्थ होता है देवताओं के राजा यानी इंद्रदेव. यह नाम ट्रेडिशनल होने के साथ-साथ हमेशा से ही बहुत लोकप्रिय रहा है.
  • दिग्विजय: इस नाम का अर्थ होता है जिसने चारों दिशाओं को जीत लिया हो. यह नाम एक महान और चक्रवर्ती सम्राट की याद दिलाता है.
  • प्रद्युम्न: यह भगवान कृष्ण के पुत्र का नाम है और इसका अर्थ होता है बेहद शक्तिशाली या अत्यंत सुंदर.
  • प्रताप: महाराणा प्रताप का नाम किसने नहीं सुना? यह नाम वीरता, साहस और कभी न हार मानने वाले जज्बे का प्रतीक है.
  • पृथ्वीराज: इस नाम का अर्थ होता है पृथ्वी के राजा. महान योद्धा पृथ्वीराज चौहान के नाम पर आधारित यह नाम बेहद गरिमापूर्ण है.
  • रघुवीर: इस नाम का मतलब होता है भगवान राम के वंश यानी रघुकुल के वीर योद्धा.
  • राजाधिराज: इस नाम का अर्थ होता है राजाओं के भी राजा. यह नाम अपने आप में ही सर्वोच्च सत्ता और बड़प्पन को दिखाता है.
  • विक्रमादित्य: भारत के सबसे महान और न्यायप्रिय राजाओं में से एक, जिनका अर्थ है पराक्रम का सूर्य.
  • विराज: इस नाम का अर्थ होता है ब्रह्मांड में सबसे चमकीला या राजा. यह छोटा है और बोलने में बहुत आसान है.
  • विश्वराज: इस नाम का अर्थ होता है पूरी दुनिया का राजा या ब्रह्मांड का स्वामी.

ये भी पढ़ें: बेटे के लिए ढूंढ रहे हैं छोटा और प्यारा सा नाम? यहां देखें 3 अक्षरों वाले 20 मॉडर्न और मीनिंगफुल नेम

ये भी पढ़ें: घर आई लक्ष्मी के लिए बेस्ट हैं ये 3 अक्षरों वाले नाम, बोलने में आसान और अर्थ भी बेहद खास

The post बेटे के लिए चुनें राजाओं जैसी शान वाले ये दमदार नाम, हर कोई करेगा तारीफ और भीड़ में अलग बनेगी पहचान appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment