लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

पायलट पर कुल्हाड़ी से हमला हुआ! जानें विमान के कॉकपिट में क्यों रखी जाती है ये ‘क्रैश एक्स’?

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में हुए हमले को लेकर अब एक और चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक इंटरव्यू में कहा कि भारतीय कैप्टन स्मित पर Axe यानि कुल्हाड़ी से हमला हुआ है!  

बताया जा रहा है कि जब दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में कॉकपिट के अंदर को-पायलट ने भारतीय कैप्टन स्मित पर हमला किया तो इस हमले में Axe यानी ‘कुल्हाड़ी’ का इस्तेमाल हुआ था.

कॉकपिट में कुल्हाड़ी क्या काम?

अब सवाल है कि आखिर यात्री विमान के कॉकपिट में कुल्हाड़ी क्यों रखी जाती है? क्या सच में पायलट के पास कुल्हाड़ी होती है? और इसका इस्तेमाल किस काम के लिए होता है?

इस कुल्हाड़ी को एविएशन की भाषा में ‘क्रैश एक्स’ कहा जाता है. क्रैश एक्स को हथियार के तौर पर नहीं रखा जाता. यह विमान के इमरजेंसी उपकरणों का हिस्सा होती है. अगर विमान में आग लग जाए और आग किसी पैनल, दीवार या दूसरे हिस्से के पीछे हो तो क्रू इस तरह के उपकरण की मदद से उस हिस्से तक पहुंच बनाने की कोशिश कर सकता है. 

इमरजेंसी की स्थिति में किसी रास्ते को खोलने या किसी बाधा को हटाने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है. यानी इसका मकसद है- मुश्किल वक्त में विमान के अंदर रास्ता बनाना और इमरजेंसी से निपटने में क्रू की मदद करना.

घायल होने के बावजूद कैप्टन ने कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाबी हासिल की. इसके बाद यात्रियों और क्रू के सदस्यों ने कॉकपिट में पहुंचकर हमलावर को काबू किया. नेतन्याहू ने कैप्टन की बहादुरी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने 174 लोगों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई.

कुल्हाड़ी से हमला होने की पुष्टि बाकी!

यहां एक जरूरी फर्क समझना होगा, “नेतन्याहू ने कहा कि कैप्टन पर कुल्हाड़ी से हमला हुआ हुआ, लेकिन फ्लाईदुबई ने कहा है कि घटना की वजह और पूरी परिस्थितियां अभी जांच के दायरे में हैं. जल्दबाजी में किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचना चाहिए. 

इसलिए फिलहाल यह कहना ज्यादा सही होगा कि कुल्हाड़ी के इस्तेमाल की पूरी बात सामने आई है, लेकिन जांच से इसकी पूरी पुष्टि होना बाकी है. यही सवाल इस घटना के बाद सबसे ज्यादा अहम हो गया है अगर कॉकपिट में इमरजेंसी के लिए कुल्हाड़ी मौजूद रहती है, तो हमले के दौरान उसका इस्तेमाल कैसे हुआ और पूरी घटना में उसकी क्या भूमिका थी? इसका जवाब जांच पूरी होने के बाद ही साफ होगा.

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment