लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

पार्लर पर खर्च करने की नहीं पड़ेगी जरूरत, किचन की इन 5 चीजों से पाएं नेचुरल ग्लो

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

DIY Beauty Hacks at Home: बढ़ती महंगाई के इस दौर में हर महीने पार्लर जाकर हजारों रुपये खर्च करना हर किसी के बजट में फिट नहीं बैठता. फेशियल, ब्लीच, मैनीक्योर और पेडीक्योर जैसी चीजों के लिए जेब ढीली करनी ही पड़ती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके किचन में ही कुछ ऐसी जादुई चीजें मौजूद हैं, जो आपको पार्लर जैसा निखार बिल्कुल मुफ्त या बहुत ही कम खर्च में दे सकती हैं. आइए जानते हैं ऐसे ही 5 कमाल के DIY ब्यूटी हैक्स (DIY Beauty Hacks at Home) के बारे में, जो आपकी त्वचा को चमकाएंगे और आपके पैसे भी बचाएंगे. 

1. पार्लर जैसे फेशियल ग्लो के लिए: ‘शहद और कॉफी’ का फेस पैक

पार्लर में जाकर महंगे ‘टैन रिमूवल’ या ‘ग्लो फेशियल’ कराने की जगह आप घर पर ही कॉफी और शहद का यूज (DIY Beauty Hacks at Home) कर सकते हैं. कॉफी स्किन को एक्सफोलिएट करती है और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाती है, जिससे चेहरे पर तुरंत चमक आती है. वहीं शहद त्वचा को अंदर से नमी देता है. 

कैसे बनाएं: एक चम्मच कॉफी पाउडर में एक चम्मच शहद मिलाएं. इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाकर 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद हल्के हाथों से मसाज करते हुए ठंडे पानी से धो लें. यह पैक चेहरे की डेड स्किन को हटाकर उसे तुरंत सॉफ्ट और चमकदार बनाता है. 

PC: Freepik

2. महंगे स्क्रब की छुट्टी: ‘चावल का आटा और टमाटर’ (DIY Beauty Hacks at Home)

चेहरे पर जमी गंदगी, ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स को हटाने के लिए हम पार्लर में स्क्रब करवाते हैं. इसके लिए घर पर टमाटर और चावल का आटा सबसे बेस्ट है. टमाटर में मौजूद लाइकोपीन त्वचा के कालेपन को दूर करता है. 

कैसे इस्तेमाल करें: एक पके हुए टमाटर को आधा काट लें. उसके ऊपर थोड़ा सा चावल का आटा छिड़कें. अब इस टमाटर से अपने चेहरे पर हल्के हाथों से गोल-गोल (Circular motion) घुमाते हुए 5 मिनट तक स्क्रब करें. फिर चेहरा धो लें. यह हैक आपकी त्वचा से एक्स्ट्रा ऑयल हटाता है और पोर्स को गहराई से साफ करता है. 

3. डार्क सर्कल्स और पफी आइज के लिए: ‘ठंडे टी-बैग्स’

कंप्यूटर पर लगातार काम करने या नींद पूरी न होने की वजह से आंखों के नीचे काले घेरे और सूजन आ जाती है. पार्लर में इसके लिए महंगे आई-ट्रीटमेंट होते हैं, जिसका इलाज आपकी रसोई में मौजूद चायपत्ती (DIY Beauty Hacks at Home) में है. 

कैसे यूज करें: इस्तेमाल किए हुए ग्रीन टी या ब्लैक टी के बैग्स को थोड़ी देर के लिए फ्रिज में रख दें. जब वे ठंडे हो जाएं, तो उन्हें अपनी आंखों पर रखकर 10-15 मिनट के लिए आराम करें. 

फायदा: चाय में मौजूद कैफीन और एंटीऑक्सीडेंट्स आंखों की सूजन को कम करते हैं और डार्क सर्कल्स को धीरे-धीरे हल्का कर देते हैं. 

PC: Social Media

4. घर पर ही करें पेडीक्योर: ‘गुनगुना पानी, नमक और नींबू’

पैरों की टैनिंग हटाने और फटी एड़ियों को ठीक करने के लिए लोग पेडीक्योर करवाते हैं जिसमें काफी पैसे खर्च होते हैं. आप इसे घर पर आसानी से कर सकते हैं. 

कैसे करें: एक टब में गुनगुना पानी लें. उसमें एक चम्मच नमक, एक नींबू का रस और थोड़ा सा अपना पसंदीदा शैम्पू (DIY Beauty Hacks at Home) मिला लें. अपने पैरों को इस पानी में 15 मिनट के लिए डुबोकर रखें. इसके बाद नींबू के बचे हुए छिलके से एड़ियों और नाखूनों को रगड़कर साफ कर लें. 

फायदा: इससे पैरों की सारी थकान दूर हो जाएगी, डेड स्किन निकल जाएगी और पैर एकदम साफ और सुंदर दिखने लगेंगे. 

5. नेचुरल ब्लीच और निखार के लिए: ‘कच्चा दूध और आलू का रस’

अगर चेहरे पर दाग-धब्बे हैं या धूप से त्वचा झुलस गई है, तो केमिकल वाली ब्लीच कराने की जगह आलू के रस का उपयोग करें. आलू में नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट होते हैं जो त्वचा के रंग को साफ करते हैं. 

कैसे इस्तेमाल करें: एक चम्मच आलू के रस में एक चम्मच कच्चा दूध मिलाएं. इसे कॉटन की मदद से पूरे चेहरे पर लगाएं.15 मिनट बाद चेहरा धो लें. यह हैक चेहरे के दाग-धब्बों को हल्का करता है और स्किन टोन को एक समान (Even skin tone) बनाता है. 

यह भी पढ़ें: बारिश में चिपचिपी और बेजान स्किन से परेशान हैं? 5 मिनट में तैयार करें ये नेचुरल टोनर

The post पार्लर पर खर्च करने की नहीं पड़ेगी जरूरत, किचन की इन 5 चीजों से पाएं नेचुरल ग्लो appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment