लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

35 सेकंड में 32 वार:युवती के कत्ल के लिए अमेजन से मंगवाए थे तीन चाकू, इस डर से मारा; चौंकाने वाला कबूलनामा – Mohali Dimple Murder Case Accused Had Ordered Three Knives From Amazon To Murder Young Woman

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

मोहाली के सेक्टर-66 स्थित एक निजी लॉजिस्टिक्स कंपनी में युवती डिंपल खत्री की हत्या के मामले में पुलिस जांच के दौरान कई अहम खुलासे हुए हैं। आरोपी हरजिंदर सिंह मान ने पूछताछ में कबूल किया है कि उसने हत्या में इस्तेमाल किए गए तीन चाकू ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन से मंगवाए थे। पुलिस अब चाकुओं की खरीद से जुड़े सभी डिजिटल रिकॉर्ड और अन्य सबूतों की जांच कर रही है। हालांकि पुलिस हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर चुकी है।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी मान ने कबूल किया कि डिंपल खत्री पिछले कुछ समय से उससे दूरी बना रही थी और उससे बातचीत भी बंद कर चुकी थी। इसी बात से आरोपी मानसिक रूप से परेशान हो चुका था। उसे डर था कि डिंपल हमेशा के लिए उससे सारे रिश्ते खत्म कर शहर छोड़ रही है। इसी आशंका और गुस्से ने उसे इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के लिए उकसाया।




Mohali Dimple murder case accused had ordered three knives from Amazon to murder young woman

डिंपल पर हमला करता आरोपी
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


भाई से किया था संपर्क, मनाने के लिए गया था ऑफिस

पूछताछ में यह भी सामने आया है कि वारदात से पहले आरोपी ने डिंपल के भाई से संपर्क कर यह जानने की कोशिश की थी कि वह उससे बातचीत क्यों नहीं कर रही है। हालांकि, कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिलने पर वह और अधिक परेशान हो गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह शुरुआत में डिंपल से मुलाकात कर उसे दोबारा बातचीत शुरू करने के लिए मनाने गया था। लेकिन वह अपने साथ चाकू भी लेकर गया।


Mohali Dimple murder case accused had ordered three knives from Amazon to murder young woman

आरोपी की फाइल फोटो
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


उसने जब डिंपल से बातचीत करने का प्रयास किया तो डिंपल ने उसकी बात नहीं सुनी। कंपनी के दफ्तर में पहुंचते ही उसने डिंपल पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। अचानक हुए हमले के कारण वहां मौजूद कर्मचारी कुछ समझ नहीं पाए और बीच-बचाव नहीं कर सके। गंभीर चोटों के कारण डिंपल की मौके पर ही मौत हो गई।


Mohali Dimple murder case accused had ordered three knives from Amazon to murder young woman

मृतक की फाइल फोटो
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


एफआईआर के अनुसार आरोपी ने डिंपल की गर्दन सहित शरीर के कई हिस्सों पर 32 वार किए। वारदात के बाद उसने उसी चाकू से अपनी गर्दन काटकर आत्महत्या का प्रयास भी किया। गंभीर रूप से घायल होने पर उसे फेज-8 स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 


Mohali Dimple murder case accused had ordered three knives from Amazon to murder young woman

मृतका डिंपल और आरोपी हैरी
– फोटो : संवाद/फाइल


35 सेकंड में 30 वार… एकतरफा प्यार में युवती की हत्या, खुद पर भी चाकू से किए 11 वार

4 जून 2026 को शाम करीब 7.40 बजे सेक्टर-66 स्थित एसआरपी यूएस लॉजिस्टिक कंपनी में यह वारदात हुई थी। मृतका डिंपल खत्री (29) पटियाला के खन्ना सड़क क्षेत्र की रहने वाली थी, जबकि आरोपी हरजिंदर सिंह मान पटियाला के त्रिपड़ी क्षेत्र का निवासी है। मोहाली के फेज-11 के एक निजी लॉजिस्टिक कंपनी के कार्यालय में बीते 4 जून की की शाम एकतरफा प्यार ने खौफनाक रूप ले लिया। कंपनी में कार्यरत 30 वर्षीय युवती डिंपल की उसके सहकर्मी हरजिंदर सिंह मान उर्फ हैरी ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी। 


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Oil Tariff:रूस से तेल खरीद पर 100% टैरिफ का खतरा, Us अधिकारी बोले- पीएम मोदी और ट्रंप खुद सुलझाएंगे मामला – Pm Modi And Trump To Resolve 100% Tariff Issue Over Russian Oil, Says Senior Us Official

Himachal:हिमाचल में पेट्रोल-डीजल महंगा, प्रति लीटर लगेगा इतने पैसे अनाथ और विधवा सेस, अधिसूचना जारी – Petrol And Diesel Become Costlier In Himachal From Today, Orphan And Widow Cess Will Be Charged Per Liter

शिवकुमार त्रिपाठी हत्याकांड:किशोर ने दौड़ा-दौड़ाकर तलवार से किए वार, रहम की गुहार लगाई, गिरने पर भी मारता रहा – Shiv Kumar Murder Case Teenager Chased Victim And Struck Him Repeatedly With A Sword

दो मिनट के सैलाब ने मचाई तबाही:तीन बार उफान पर आया तमक नाला; Jcb ऑपरेटर ने दिखाई दिम्मत, ऐसे बचाई आपनी जान – Chamoli Disaster Two Minutes Of Flooding Wreaked Havoc Tamak Drain Overflowed Three Times Jcb Operator Saved

‘वे साइको हैं, विदेश से भी…’:अभिषेक बनर्जी के खिलाफ Fir कराने वाले शख्स को सता रहा डर, किया बडा दावा – Abhishek Banerjee Gets Interim Protection; Complainant Says, ‘they Are Psycho, Could Order Murder From Abroad’

झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी विवाद:हेमंत सोरेन का Bjp पर हमला, बोले- नोटों के बंडल ही उनकी राजनीति की बुनियाद – Hemant-soren-bjp-attack-jpsc-jssc-recruitment-exam-irregularities-student-protest

Leave a Comment