अगर आपका खाता SBI में है तो आपको बैंक के नए अपडेट के बारे में पता होना चाहिए. दरअसल, 28 सितंबर से 30 सितंबर 2026 के बीच होने वाली तीन दिन की बैंक हड़ताल के दौरान SBI ग्राहकों से एटीएम ट्रांजैक्शन चार्ज नहीं लिया जाएगा. SBI ग्राहक इन तीन दिनों में किसी भी बैंक के एटीएम से कैश निकाल सकेंगे.
अगर आपको कैश की जरूरत पड़ती है तो आपको सिर्फ SBI एटीएम खोजने की जरूरत नहीं होगी, आप दूसरे बैंक के एटीएम से पैसे निकाल सकते हैं. SBI की तरफ से किसी भी तरह का एटीएम ट्रांजैक्शन चार्ज नहीं लिया जाएगा.
किस दिन नहीं लगेगा एटीएम चार्ज?
SBI ने बताया है कि 28, 29 और 30 सितंबर को एटीएम से किए जाने वाले ट्रांजैक्शन पर एटीएम चार्ज माफ किए जाएंगे. ये फैसला सिर्फ तीन दिन के बैंक हड़ताल को देखते हुए लिया गया है.
SBI ग्राहक इन तीन दिनों में किसी भी बैंक के एटीएम से कैश निकाल सकते हैं और किसी को भी एटीएम ट्रांजैक्शन चार्ज नहीं देना होगा. बस एटीएम में कैश होना अलग चाहिए.
क्यों हो रही है बैंक की हड़ताल?
UFBU ने 28 से 30 सितंबर तक तीन दिन की बैंक हड़ताल का ऐलान किया गया है. असल में बैंक यूनियन 5 वर्किंग डे लागू करने की मांग कर रहे हैं है.
इस हड़ताल की वजह से बैंक ब्रांच का काम प्रभावित हो सकता है. इसलिए SBI ने ग्राहकों को जरूरी काम पहले निपटाने और एटीएम और डिजिटल बैंकिंग सर्विस का इस्तेमाल करने की सलाह दी है.
कब खुलेंगे बैंक ब्रांच?
ग्राहकों के लिए एक और जरूरी अपडेट है. सरकार ने पब्लिक सेक्टर बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक को 27 सितंबर 2026 दिन रविवार को बैंक खोलने के निर्देश दिए हैं.
इसलिए अगर आपको बैंक ब्रांच जाकर कोई जरूरी काम करना है, जैसे डॉक्यूमेंट जमा करना या किसी ऐसी सर्विस की जरूरत है जो ऑनलाइन नहीं हो सकती, तो 27 सितंबर का दिन काम आ सकता है.
रविवार को बैंक तो खुलेंगे, लेकिन कितने घंटे? हड़ताल से पहले सतर्क रहें ग्राहक


