लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Pm Modi At Delhi Airport:दिल्ली एयरपोर्ट पर 45 मिनट तक क्यों रुके रहे पीएम मोदी? Neet परीक्षा से जुड़ा है माम – Pm Modi Delays Departure From Delhi Airport To Ensure Smooth Neet Exam Commute

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पश्चिम बंगाल से वापस लौटे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर सीधे अपने आवास जाने के बजाय कुछ समय के लिए एयरपोर्ट पर ही रुकने का फैसला किया। इसकी वजह नीट की परीक्षा रही। सूत्रों के अनुसार,  प्रधानमंत्री ने एयरपोर्ट से निकलने में इसलिए देरी की, ताकि परीक्षा देने जा रहे छात्रों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री दोपहर करीब 1:15 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे थे। हालांकि, उन्होंने तुरंत अपने आवास के लिए रवाना होने के बजाय कुछ समय तक एयरपोर्ट पर ही रुकने का फैसला किया। उस समय दोपहर 2 बजे से नीट यूजी री-एग्जाम शुरू होना था।

इस वजह से लिया फैसला

अधिकारियों के मुताबिक, यह निर्णय इसलिए लिया गया ताकि उस अहम समय में राष्ट्रीय राजधानी में यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे, जब हजारों अभ्यर्थी अपने-अपने परीक्षा केंद्रों की ओर जा रहे थे। प्रधानमंत्री के काफिले की आवाजाही के दौरान तय मार्गों पर विशेष ट्रैफिक प्रबंधन और अस्थायी प्रतिबंध लागू किए जाते हैं। ऐसे में उनकी रवानगी में देरी कर छात्रों की आवाजाही पर किसी तरह का असर पड़ने से बचने की कोशिश की गई। अधिकारियों ने बताया कि दोपहर 2 बजे परीक्षा शुरू होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी एयरपोर्ट से अपने आवास के लिए रवाना हुए।

बता दें कि अनियमितताओं और पेपर लीक के आरोपों के बाद पिछली परीक्षा रद्द किए जाने के चलते नीट यूजी री-एग्जाम का आयोजन कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच किया जा रहा है। देशभर के 5,440 परीक्षा केंद्रों और विदेशों के 14 केंद्रों पर 22 लाख से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं।

NEET परीक्षा के लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने परीक्षा की निगरानी और सुरक्षा के लिए व्यापक व्यवस्था की है। एआई आधारित निगरानी प्रणाली के साथ 1.38 लाख सीसीटीवी कैमरों के जरिए 95 हजार से अधिक परीक्षा कक्षों पर नजर रखी जा रही है। वहीं इलेक्ट्रॉनिक नकल रोकने के लिए 51 हजार से अधिक सिग्नल जैमर लगाए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के तहत 6,700 ऑब्जर्वर, 100 से अधिक वर्चुअल मॉनिटर, करीब 39 हजार फ्रिस्किंग कर्मी, 48 हजार से अधिक बायोमेट्रिक सत्यापन कर्मचारी और सेंटर सिस्टम ऑफिसर तैनात किए गए हैं, ताकि परीक्षा का संचालन सुरक्षित और सुचारू रूप से हो सके।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

यूपी:आईटीआई में प्रवेश के लिए प्रथम चरण का चयन परिणाम घोषित, 27 अगस्त से 4 सितंबर तक होंगे प्रवेश – Up: First-phase Selection Results For Iti Admissions Declared; Admissions To Take Place From August 27 To Sept

अगले 48 घंटे अहम:नेपाल में तबाही के बाद बिहार में बाढ़ का खतरा, 7 जिलों में अलर्ट; देखें प्रशासन की तैयारी – Bihar Flood Alert Nepal Tibet Cloudburst Gandak River Water Level Vaishali West Champaran Begusarai

दुबई से हस्ताक्षर, अयोध्या में समझौता:47 साल पुराना विवाद भी खत्म, एससी ने कैसे किया मामलों का निपटारा? – Supreme Court Special Lok Adalat 1978 Trade Dispute 47 Year Tenancy Row Resolved

एमपी:तीन Asp, जमीन सौदा और बढ़ती मुश्किलें…पच्चीसिया के सील दफ्तर से क्या निकलेगा? Sit की जांच पर टिकी नजर – Mp Land Deal Case Three Asps Under Scanner Sit Eyes Clues From Pachisia Sealed Office News In Hindi

बिहार में बाढ़ का खतरा Live:नेपाल का प्रलय पहुंच रहा बिहार, गंडक के सभी 36 बराज खोले; सीएम ने दिए निर्देश – Bihar Flood Alert Live Flash Flood In Gandak River Ndrf, Sdrf Teams To Be Deployed In Advance Updates In Hindi

कर्नल सौफिया कुरैशी मामला:मंत्री विजय शाह पर एक्शन की मंजूरी नहीं, कांग्रेस ने राष्ट्रपति से क्या मांग कर दी? – Colonel Sofiya Qureshi Case No Approval For Action Against Vijay Shah Congress Approaches President

Leave a Comment