लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

यूपी:आईटीआई में प्रवेश के लिए प्रथम चरण का चयन परिणाम घोषित, 27 अगस्त से 4 सितंबर तक होंगे प्रवेश – Up: First-phase Selection Results For Iti Admissions Declared; Admissions To Take Place From August 27 To Sept

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

प्रदेश की राजकीय, निजी व पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल की औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में चल रही नए सत्र 2026-27 की प्रवेश प्रक्रिया में पहले चरण का सीट एलॉटमेंट जारी कर दिया गया है। इसके तहत अभ्यर्थी आज से प्रवेश और अपनी सीट फ्रीज-फ्लोट कर सकेंगे। इसमें छह महीने, एक साल व दो साल के पाठ्यक्रम शामिल हैं।

इस साल आईटीआई की प्रवेश प्रक्रिया काफी लेट चल रही है। वहीं 15 अगस्त तक छात्रों से चॉइस लेकर राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (एससीवीटी) द्वारा आगे की प्रक्रिया नहीं घोषित की जा रही थी। अमर उजाला द्वारा इससे संबंधित खबर प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी। इस क्रम में एससीवीटी द्वारा बुधवार को सीट एलॉटमेंट जारी किया गया है।

अपनी सीट फ्रीज व फ्लोट करेंगे

एससीवीटी के अधिशासी निदेशक अभिषेक सिंह ने बताया कि अभ्यर्थी अपने प्रवेश परिणाम की जानकारी वेबसाइट http://www.scvtup.in व http://www.upvesd.gov.in/dte देखें। अभ्यर्थी 27 अगस्त से चार सितंबर तक प्रवेश व अपनी सीट फ्रीज व फ्लोट करेंगे। अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र प्रिंट लेकर प्रवेश भी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी के मोबाइल नम्बर पर चयन की सूचना एसएमएस द्वारा भी दी जा रही है।

प्रवेशित अभ्यर्थी अपने बुलावा पत्र की प्रति, सभी मूल प्रमाण, अंक पत्रों की प्रति व उनकी एक-एक प्रमाणित प्रति आदि के साथ संबंधित संस्थान के प्रधानाचार्य से संपर्क करके प्रवेश सुनिश्चित कराएं। अभ्यर्थी प्रवेश के साथ ही अपग्रेडेशन प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी अपने पास के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से संपर्क कर सकते हैं। हेल्प डेस्क 0522-4150500, 7897992063 पर संपर्क कर सकते हैं।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एक्सप्लेनर:विज्ञापन पर विवाद नया नहीं, कृति से पहले आमिर-आलिया से कियारा तक आए निशाने पर, कब-क्यों हुआ बवाल? – Advertising Controversies Are Nothing New: From Aamir And Alia To Kiara, Who Faced Backlash Before Kriti

क्या विज्ञापन के नोटिस पर चुप्पी साधे बैठे हैं शाहरुख-टाइगर और अजय? तुकाराम मुंढे बोले- ‘अब तक नहीं मिला जवाब’ – Actors Shah Rukh Khan Ajay Devgn And Tiger Shroff Yet To Reply To Notice On Advertisement Says Tukaram Mundhe

एमपी:विदिशा के पास एंबुलेंस में ऑक्सीजन हुई खत्म, 16 साल के किशोर ने तोड़ा दम; भोपाल लेकर जा रहे थे – Ambulance Runs Out Of Oxygen, 16-year-old Boy Dies Near Vidisha

‘ऑपरेशन सिंदूर की हो कारगिल जैसी समीक्षा’:पूर्व Cds के बयान पर कांग्रेस ने केंद्र को घेरा; क्या है मामला? – Operation Sindoor Ex Cds Anil Chauhan Revelations Congress Demands Kargil Style Review

अगले 48 घंटे अहम:नेपाल में तबाही के बाद बिहार में बाढ़ का खतरा, 7 जिलों में अलर्ट; देखें प्रशासन की तैयारी – Bihar Flood Alert Nepal Tibet Cloudburst Gandak River Water Level Vaishali West Champaran Begusarai

दुबई से हस्ताक्षर, अयोध्या में समझौता:47 साल पुराना विवाद भी खत्म, एससी ने कैसे किया मामलों का निपटारा? – Supreme Court Special Lok Adalat 1978 Trade Dispute 47 Year Tenancy Row Resolved

Leave a Comment