
अमेरिका और उसके पारंपरिक सहयोगियों के बीच बढ़ते तनाव के बीच इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावों पर तीखा हमला बोला है. मेलोनी ने ट्रंप के बयानों को पूरी तरह “गढ़ी हुई कहानी” करार देते हुए कहा कि उन्हें यह देखकर हैरानी और दुख होता है कि अमेरिका का राष्ट्रपति अपने ही सहयोगी देशों के साथ इस तरह का व्यवहार करता है.
मेलोनी ने बिना किसी लाग-लपेट के कहा कि ट्रंप के बयान तथ्यों से कोसों दूर हैं. उन्होंने कहा, “यह पहली बार नहीं है जब ऐसा हुआ है, लेकिन यह बेहद शर्मनाक है.” इटली की प्रधानमंत्री ने सवाल उठाया कि जो सख्ती ट्रंप अपने मित्र देशों के खिलाफ दिखाते हैं, वही दृढ़ता पश्चिमी देशों के विरोधियों और अमेरिका के प्रतिद्वंद्वियों के सामने क्यों नहीं दिखाई देती.
कुछ बातोें का जवाब तुरंत देना जरूरी- मेलोनी
इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी ने अपने बयान के शुरुआत में ही कहा, “कुछ बातों का तुरंत जवाब दिया जाना जरूरी होता है. डोनाल्ड ट्रंप के बयान पूरी तरह से मनगढ़ंत और झूठे हैं। सच कहूं तो मैं बेहद हैरान और स्तब्ध हूं.”
Io e l’Italia non imploriamo mai. pic.twitter.com/sTpKlqWB67
यह भी पढ़ें‘अगर मुझसे उलझे…’ महविश के वीडियो में दिखे शिखर धवन, चहल को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज— Giorgia Meloni (@GiorgiaMeloni) June 19, 2026
अपने बयान में मेलोनी ने यह भी संकेत दिया कि ट्रंप कई ऐसे वैश्विक नेताओं के प्रति अपेक्षाकृत नरम रुख अपनाते हैं, जिनकी नीतियां पश्चिमी देशों के हितों के विपरीत मानी जाती हैं. उन्होंने कहा कि सहयोगियों पर दबाव बनाना आसान है, लेकिन असली नेतृत्व विरोधियों के सामने मजबूती दिखाने में नजर आता है.
हालांकि सबसे कड़ा संदेश उन्होंने अपने बयान के अंत में दिया. मेलोनी ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “एक बात उन्हें याद रखनी चाहिए—मैं और इटली कभी भीख नहीं मांगते.”
ये भी पढ़ें: ‘हम इंस्टाग्राम पर सबसे फेमस कपल’, G7 समिट में PM मोदी से मिलकर बोलीं मेलोनी, देखें Video
“यूएस ट्रिप कैंसिल, ये पूरे इटली का अपमान है”
वहीं इटली के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री एंटोनियो तजानी ने कहा: “प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के खिलाफ राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा कही गई गंभीर और अपमानजनक बातें केवल मेलोनी का नहीं, बल्कि पूरे इटली का अपमान हैं. इसी वजह से मैंने 21 और 22 जून को प्रस्तावित अपनी अमेरिका यात्रा रद्द करने का फैसला किया है.”
Le gravi e offensive parole del Presidente Trump nei confronti del Presidente del Consiglio Giorgia Meloni offendono tutta l’Italia. Per questo motivo ho deciso di annullare la mia visita negli Stati Uniti prevista per i prossimi 21 e 22 giugno.
— Antonio Tajani (@Antonio_Tajani) June 19, 2026
ट्रंप का दावा
ट्रंप ने दावा किया था कि इटली की प्रधानमंत्री ने उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए कहा था. La7 टीवी को दिए इंटरव्यू में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा: “जॉर्जिया मेलोनी ने जी7 शिखर सम्मेलन में मेरे साथ तस्वीर खिंचवाने के लिए मानो गुजारिश की थी. मुझे उन पर तरस आ गया, इसलिए मैंने तस्वीर खिंचवा ली. मैं ऐसा नहीं भी कर सकता था, लेकिन मुझे उन पर दया आ गई। शायद वह इस बात से खुश होंगी कि मैंने उनसे बात की. मुझे उनसे बात करने की कोई जरूरत नहीं थी.”

