लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Rajya Sabha Elections:’निर्दलीय उम्मीदवार ने पैसे का प्रयोग किया’, कांग्रेस ने लगाया आरोप, बीजेपी ने दिया जवाब – Jharkhand Rajya Sabha Election Cross Voting Invalid Votes Congress Allegation Parimal Nathwani Victory Hindi N

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला। वोटों की गिनती के दौरान कांग्रेस के दो और बीजेपी का एक वोट रद्द हो गया, जबकि राजद और भाकपा माले के विधायकों पर क्रॉस वोटिंग के आरोपों ने सियासी हलकों में नई बहस छेड़ दी। मतगणना के बाद झामुमो उम्मीदवार बैद्यनाथ राम और एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी को विजयी घोषित किया गया। दूसरी ओर कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा को केवल 19 वोट मिले और उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

कांग्रेस खेमे में मायूसी

परिणाम घोषित होते ही कांग्रेस खेमे में निराशा का माहौल दिखा। मतगणना स्थल से कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के. राजू, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, प्रत्याशी प्रणव झा समेत कई मंत्री और विधायक बाहर निकल गए।

कांग्रेस ने धनबल के इस्तेमाल का लगाया आरोप

कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के. राजू ने कहा कि कांग्रेस के सभी 16 वोट सुरक्षित रहे। उन्होंने दावा किया कि झामुमो ने भी चार वोट कांग्रेस को दिए, जिसके चलते कांग्रेस को कुल 20 वोट मिलने चाहिए थे। के. राजू ने आरोप लगाया कि यह स्थिति इसलिए बनी क्योंकि निर्दलीय उम्मीदवार ने धनबल का इस्तेमाल किया।

उन्होंने कहा, “कांग्रेस के सभी 16 वोट सुरक्षित हैं। झामुमो ने चार वोट दिए और कांग्रेस को 20 वोट मिले। यह स्थिति इसलिए पैदा हुई क्योंकि निर्दलीय उम्मीदवार ने पैसे का इस्तेमाल किया।”

लोकतंत्र के लिए शर्मनाक: कांग्रेस

कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने परिणाम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह लोकतंत्र के लिए बेहद दुखद और शर्मनाक घटना है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश के विभिन्न राज्यों की तरह झारखंड में भी जनप्रतिनिधियों की खरीद-फरोख्त की गई। राजेश ठाकुर ने कहा, “हम मानते हैं कि इससे ज्यादा दुखद कुछ नहीं हो सकता। यह लोकतंत्र के लिए शर्मनाक घटना है। महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और देश के अन्य हिस्सों की तरह यहां भी सांसदों और विधायकों को खरीदने की कोशिश हुई। 15-15 करोड़ रुपये तक की पेशकश की जा रही है। हम पूरे मामले की जांच करेंगे।”

बैद्यनाथ राम ने क्या कहा?

राज्यसभा चुनाव में जीत दर्ज करने वाले झामुमो उम्मीदवार बैद्यनाथ राम ने कहा कि चुनाव पूरी तरह संख्या बल का खेल है। उन्होंने कहा कि अगर परिमल नाथवानी ने जरूरी संख्या हासिल कर ली है तो वह उन्हें बधाई देते हैं। बैद्यनाथ राम ने कहा, “यह संख्या का मामला है। यदि परिमल नाथवानी ने आवश्यक संख्या प्राप्त कर ली है तो मैं उन्हें बधाई देता हूं।”

बीजेपी ने कांग्रेस के आरोपों को किया खारिज

वहीं भाजपा ने कांग्रेस के आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया। झारखंड भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि राज्य के लोगों और विधायकों ने कांग्रेस को नकारते हुए भाजपा की विचारधारा को स्वीकार किया है। आदित्य साहू ने कहा, “आज झारखंड की जनता और सम्मानित विधायकों ने कांग्रेस पार्टी को खारिज कर दिया है और भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा को स्वीकार किया है। देश और राज्य का भला यदि कोई कर सकता है तो वह नरेंद्र मोदी हैं। नरेंद्र मोदी का काम खुद बोलता है और जनता को दिखाई देता है।”

क्रॉस वोटिंग और रद्द वोटों पर बढ़ी सियासत

राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद झारखंड की राजनीति में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कांग्रेस के दो और बीजेपी के एक वोट के रद्द होने के साथ-साथ राजद और भाकपा माले के विधायकों पर क्रॉस वोटिंग के आरोपों ने महागठबंधन की एकजुटता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। चुनाव परिणाम के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Rajasthan Assembly Session Live:विधानसभा में सियासी संग्राम, धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक – Rajasthan Assembly Monsoon Session Live Congress March Rajasthan Assembly

Rajiv Gandhi Jayanti:राजीव गांधी की जयंती पर क्यों मनाते हैं सद्भावना दिवस? जानिए इतिहास और महत्व – Rajiv Gandhi Birth Anniversary 2026: Sadbhavana Diwas history, Significance & quotes To Share On August 20

Rahane Mimics Shastri:रवि शास्त्री की नकल करते हुए रहाणे ने क्या कहा? वायरल वीडियो ने फैंस को कर दिया लोटपोट – Ajinkya Rahane Mimics Ravi Shastri On Air, Leaves Ajay Jadeja And Mohammad Kaif In Splits

Awarapan 2 Vs Batwara 1947 Box Office Collection On Day 6 Know Spider Man Brand New Day Earnings – Entertainment News: Amar Ujala

Aaj Ka Rashifal 20 August:मेष और सिंह राशि वालों की बढ़ेगी तरक्की, मिलेंगे नए अवसर – Today Prediction Horoscope Of 20 August 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

India-pak Relations:दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग के बाहर का सुरक्षा घेरा हटाया गया, कार्रवाई की वजह क्या? – India-pakistan Relations Security Perimeter Outside Pakistan High Commission Delhi Removed What Is The Reason

Leave a Comment