लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Alpha Box Office: आलिया की टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में एंट्री कर पाएगी ‘अल्फा’? जानें- कितना कमाना होगा?

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


वीआरएफ के स्पाई यूनिवर्स की ‘अल्फा’ साल 2026 की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है. आलिया भट्ट, शरवरी, बॉबी देओल और अनिल कपूर स्टारर इस अपकमिंग स्पाई-एक्शन थ्रिलर का बीते दिन ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसके बाद से इस फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब सातवें आसमान पर है. इन सबके बीच ‘अल्फा’ क्या आलिया भट्ट की टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो पाएगी? जानते हैं इसके लिए इसे कितना कमाना होगा?

‘अल्फा’ बॉक्स ऑफिस पर कर सकती है अच्छा परफॉर्म
‘अल्फा’ का ट्रेलर काफी इम्प्रेसिव है और इससे फ़िल्म को लेकर माहौल अब सेट होने लगा है. गौरलब है कि वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की ‘टाइगर 3’ और ‘वॉर 2’ बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाई थीं ऐसे में अच्छे कंटेंट के साथ, फीमेल फोकस्ड इस स्पाई-एक्शन थ्रिलर से काफी उम्मीदें हैं. वाईआरएफ बैनर और स्टार वैल्यू की वजह से फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत हो सकती है.

आलिया की टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में एंट्री कर पाएगी ‘अल्फा’?
कहा जा रहा है कि ये फिल्म ओपनिंग डे पर ही आलिया भट्ट की भारत में हाईएस्ट ग्रॉसिंग टॉप 10 फिल्मों में एंट्री कर सकती है. गौरतलब है कि आलिया भट्ट की टॉप 10 फ़िल्मों की लिस्ट में ‘कपूर एंड सन्स’ 73.03 करोड़ रुपये की नेट कमाई के साथ 10वी पोजिशन पर है. ऐसे में, इस लिस्ट में एंट्री करने के लिए ‘अल्फा’ को 73.03 करोड़ रुपये से ज़्यादा की नेट कमाई करनी होगी, जो इसके लिए बिल्कुल भी मुश्किल नहीं लग रहा है.

हालांकि उम्मीद तो ये की जा रही है कि ये फ़िल्म ‘कलंक’ की 81 करोड़ रुपये की नेट कमाई को पीछे छोड़कर लिस्ट में  8वें नंबर पर पहुंच सकती है.

ये भी पढ़ें:-Wednesday Box Office 17June: पिट गईं कंगना-मनोज की फिल्में, ‘मैं वापस आऊंगा’ ने चौंकाया, जानें- बुधवार की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

आलिया भट्ट की भारत में हाईएस्ट ग्रॉसिंग टॉप 10 फिल्में

  • ब्रह्मास्त्र – 268 करोड़
  • रॉकी और रानी की प्रेम कहानी – 153.3 करोड़
  • गली बॉय – 139.38 करोड़
  • गंगूबाई काठियावाड़ी – 128.89 करोड़
  • राज़ी – 123.17 करोड़
  • बद्रीनाथ की दुल्हनिया – 116.6 करोड़
  • 2 स्टेट्स – 104 करोड़
  • कलंक – 81 करोड़
  • हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया – 78 करोड़
  • कपूर एंड सन्स – 73.03 करोड़

‘अल्फा’ कब होगी रिलीज? 
‘अल्फा’ की रिलीज़ डेट में कई बार बदली गई है. पहले यह फ़िल्म पिछले साल रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में इसे अप्रैल 2026 तक टाल दिया गया. बाद में, मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर 10 जुलाई 2026 को फ़िल्म की रिलीज़ डेट घोषित की. लेकिन अब ये 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

ये भी पढ़ें:-जून बॉक्स ऑफिस: महज 15 दिनों में पिटीं 5 बॉलीवुड फिल्में, साउथ और मराठी सिनेमा ने फिर उड़ाया गर्दा



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Wednesday Box Office 17th June: पिट गईं कंगना-मनोज की फिल्में, ‘मैं वापस आऊंगा’ ने चौंकाया, जानें- बुधवार की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

7 महीने से नंबर 1 है ‘धुरंधर’ का गाना ‘गहरा हुआ’, ‘कॉकटेल 2’ के ‘माशूका’ ने टॉप 2 में मारी एंट्री, देखें टॉप 5 की लिस्ट

Cocktail 2 Advance Booking Day 1: रिलीज से पहले ही शाहिद की ‘कॉकटेल 2 ने उड़ाया गर्दा, एडवांस बुकिंग में कमा डाले करोड़ों, ये रिकॉर्ड भी बनाया

Raha Kapoor: ‘वो स्टेज के लिए ही बनी है…’, बहुत फिल्मी है आलिया भट्ट की बेटी राहा, ‘अल्फा’ एक्ट्रेस बोलीं- उसे डांस करना पसंद है

दो सुपरस्टार्स फेल, चुपचाप नोट छाप रही ये हॉरर फिल्म, 6 दिनों में ही वसूल डाला 90% से ज्यादा बजट

मुंबई के इस पॉश इलाके में शिफ्ट हुईं प्रीति जिंटा, हर महीने देंगी 6 लाख किराया, सिक्योरिटी डिपॉजिट सुनकर घूम जाएगा सिर

Leave a Comment