लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

G7 Summit:पश्चिम एशिया संकट में भारत की भूमिका पर ट्रंप ने कही ऐसी बात, पाकिस्तान को लग जाएगी मिर्ची – India “trusted Ally”, Playing “big Role” In Addressing West Asia Crisis: Trump

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को भारत को क्षेत्रीय चुनौतियों से निपटने में एक अहम साझेदार बताया। कहा कि भारत एक ‘भरोसेमंद सहयोगी’ है और पश्चिम एशिया के संकट से निपटने में ‘बड़ी भूमिका’ निभा रहा है। ट्रंप ने यह बात फ्रांस में आयोजित जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई उच्च स्तरीय बातचीत के बाद कही। इस बातचीत में समुद्री सुरक्षा, आर्थिक सहयोग और खाड़ी क्षेत्र की बदलती भू-राजनीतिक स्थिति जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।

जब उनसे पूछा गया कि क्या वह पश्चिम एशिया में भारत की कोई भूमिका देखते हैं, तो ट्रंप ने कहा, हां, मैं देखता हूं। मुझे लगता है कि भारत हर चीज में बड़ी भूमिका निभाता है। जब तक वह (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) नेतृत्व कर रहे हैं, भारत बड़ी भूमिका निभाता रहेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे दोनों लोकतांत्रिक देशों के बीच मजबूत संबंध और संस्थागत सहयोग पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि व्यापार वार्ता में काफी प्रगति हुई है। दोनों देश एक व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के बहुत करीब हैं।

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया में शांति प्रयासों के लिए ट्रंप की सराहना की। प्रधानमंत्री मोदी ने उम्मीद जताई कि खाड़ी क्षेत्र में शांति स्थायी होगी। उन्होंने कहा, मैं पश्चिम एशिया में शांति के लिए आपके प्रयासों और नेतृत्व की सराहना करता हूं। 

प्रधानमंत्री ने खाड़ी क्षेत्र में स्थिरता की अहमियत पर भी बात की। उन्होंने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य का खुला रहना बेहद जरूरी है। उन्होंने खास तौर से समुद्री क्षेत्रों में काम करने वाले भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर चिंता जताई और कहा कि उनका कल्याण भारत की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि भारतीय नाविकों की सुरक्षा बेहद अहम है। साथ ही उन्होंने भरोसा जताया कि क्षेत्र में संभावित शांति समझौते के तहत उनकी सुरक्षा को प्राथमिकता मिलेगी।

ये भी पढ़ें: अमेरिका-ईरान समझौते का मसौदा आया सामने, यूरेनियम से लेकर होर्मुज और लेबनान तक कई शर्तें शामिल

यह उच्च स्तरीय बातचीत रणनीतिक रूप से काफी अहम मानी जा रही है, क्योंकि यह दोनों नेताओं के बीच लगभग 16 महीनों बाद पहली आमने-सामने मुलाकात थी। यह बैठक ऐसे समय में हुई, जब पश्चिम एशिया में तनाव, समुद्री सुरक्षा की चिंताएं और व्यापार वार्ताएं वैश्विक कूटनीति को प्रभावित कर रही हैं।

फ्रांस के शहर एवियन-लेस-बैंस में हुई यह मुलाकात पश्चिम एशिया में बदलते भू-राजनीतिक हालात और भारत-अमेरिका के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के प्रयासों के बीच हुई। इस बातचीत का माहौल पहले की तरह ही सकारात्मक रहा। ट्रंप पहले भी कई बार सार्वजनिक रूप से भारतीय नेतृत्व की प्रशंसा कर चुके हैं और प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपने अच्छे संबंधों का जिक्र करते रहे हैं।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Asian Games 2026 Live:एशियन गेम्स का दूसरा दिन; शूटिंग टीम का फाइनल जारी, टेबल टेनिस में भारत-पाकिस्तान आमने – Asian Games 2026 Day 2 Live Updates: India’s Latest News, Results, Scores And Medal Updates

सुर्खियां:केरल में भारी बारिश से तबाही; ट्रंप-जेलेंस्की की मुलाकात तय; मेलोनी का बुर्के-नकाब पर फैसला – Top News 21 September 2026 Kerala Landslide Trump Zelensky Meet Meloni Burqa Ban

आज के दिन:दिल्ली एसआईआर पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दौरे पर नितिन नवीन – 21 September 2026 Major Event

सऊदी में हूती हमलों से बढ़ा तनाव:अमेरिका ने अपने कर्मचारियों की यात्रा पर लगाई रोक; ईरान ने क्या चेतावनी दी? – Saudi Houthi Attacks Us Alert Iran Warning

डीटीसी हड़ताल जारी:आधी से ज्यादा बसें डिपो में, ऑटो-कैब की मांग तीन गुना बढ़ी; आज इसलिए बढ़ सकती हैं मुसीबतें – Dtc Strike Continues: Demand For Autos And Cabs Triples; Commuters May Face Increased Difficulties Today

भारतीय रेल:दीपावली-छठ से पहले बिहार जाने वाली ट्रेनों में टिकटों की मारामारी, नवंबर के पहले में सप्ताह किल्लत – Scramble For Tickets On Trains To Bihar Ahead Of Diwali And Chhath.

Leave a Comment