लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

G7 Summit:सिगरेट से लेकर फुटबॉल और ‘मेलोडी’ तक चर्चा, G7 नेताओं की हंसी-मजाक हो रही वायरल – G7 Summit Leaders Off Mic Moments Meloni Quits Smoking Macron Watch Football Ufc Talks

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

फ्रांस में आयोजित जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान जहां एक ओर वैश्विक अर्थव्यवस्था,संघर्षों और दुनिया के जटिल मुद्दों पर औपचारिक चर्चाएं हुईं, वहीं दूसरी ओर माइक्रोफोन पर विश्व नेताओं की कुछ ऐसी अनौपचारिक बातचीत भी कैद हुई, जिसने सबका ध्यान खींच लिया। सिगरेट छोड़ने से लेकर फुटबॉल, इंस्टाग्राम और हल्के-फुल्के मजाक तक, नेताओं के कई दिलचस्प पल सामने आए।


सिगरेट छोड़ने पर मेलोनी को मिली बधाई

बैठक की तैयारी के दौरान ऐसा ही एक पल तब आया, जब जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने इतालवी प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से सहज अंदाज में पूछा कि क्या उन्होंने सुबह सिगरेट पी थी। इस पर मेलोनी के जवाब ने कई नेताओं को चौंका दिया। मेलोनी ने कहा कि उन्होंने 1 मई से सिगरेट नहीं पी है। यह सुनते ही बैठक में मौजूद नेताओं ने उनकी तारीफ की। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर, जापान की प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची और यूरोपीय संघ के अधिकारियों ने उन्हें सिगरेट छोड़ने के लिए बधाई भी दी। इस दौरान मेलोनी ने खुशी जाहिर करते हुए दोनों हाथ ऊपर उठा दिए। वहीं कार्नी ने मजाकिया अंदाज में पूछा, ‘क्या आपने निकोटिन पैच लगाया है?’ जिस पर वहां मौजूद लोग हंस पड़े।

जी7 सम्मेलन में भी छाया फुटबॉल का जादू

भू-राजनीतिक मुद्दों पर केंद्रित इस शिखर सम्मेलन में फुटबॉल की भी चर्चा हुई। अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको की संयुक्त मेजबानी में आयोजित फीफा विश्व कप के बीच नेताओं की अनौपचारिक बातचीत में खेल का जिक्र बार-बार सुनाई दिया। एक नेता ने पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) की हालिया चैंपियंस लीग जीत की तारीफ की। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने भी विश्व चैंपियन स्पेन के खिलाफ केप वर्डे के 0-0 से ड्रॉ मैच को खास बताया।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Muharram:’मुहर्रम में शक्ति प्रदर्शन स्वीकार्य नहीं’ योगी बोले- सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश पर होगा कड़ा एक्शन – No Show Of Strength During Muharram Cm Yogi Says Festival Should Be Celebrated With Peace And Harmony

Up:’मम्मा ने पापा को मार दिया…’, लव मैरिज के बाद दोस्त से अफेयर, पति का कत्ल; मनीष हत्याकांड की पूरी कहानी – Woman Kills Husband In Front Of Her Young Son Who Love Marriage In Kanpur

Mp:एसपी ऑफिस पहुंचकर पिता ने बेटे के साथ खुद पर डाला पेट्रोल, आत्मदाह की कोशिश; दो साल में 56 आवेदन दे चुका – Chhatarpur-sp-office-self-immolation-attempt-over-jewellery-theft-justice-demand

Noida Airport:कार्गो हब से पश्चिमी यूपी के उत्पादों को लगेंगे पंख, किसानों-व्यापारियों को पहुंचेगा बड़ा लाभ – First Cargo Flight Landed At Noida International Airport Today

Manoj Bajpayee Exclusive Interview Actor Talk About Career And Family Life – Entertainment News: Amar Ujala

राम मंदिर दान राशि में गबन:कहां गया चढ़ावे में चढ़ा करोड़ों का हार और चरण पादुका? आचार्य के दावे से नया मोड़ – Ayodhya Ram Mandir Donation Scam Where Multi-crore Necklace And Charan-paduka Offered Donation Acharya Claim

Leave a Comment