लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Ed:यस बैंक घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की कार्रवाई, दिल्ली-मुंबई समेत 17 ठिकानों पर छापा – Ed Raid In Delhi Mumbai Many Premises Regarding Yes Bank Loan Scam Money Laundering

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने यस बैंक घोटाले और उससे जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली, मुंबई और खंडाला सहित 17 स्थानों पर एक साथ छापा मारा है। अधिकारियों के अनुसार, यह छापेमारी सुरक्षा एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड (SARCL), सुरक्षा रियल्टी लिमिटेड, ख्याति रियल्टर्स प्राइवेट लिमिटेड के परिसरों के अलावा इनके प्रमोटरों, निदेशकों, कर्मचारियों तथा यस बैंक के एक पूर्व कर्मचारी के ठिकानों पर की गई।


ईडी की जांच वित्त वर्ष 2016-17 से 2017-18 के दौरान मैकस्टार मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड और अन्य कंपनियों के यस बैंक के ऋणों के कथित फर्जी हस्तांतरण से जुड़ी है। अधिकारियों के मुताबिक, तलाशी अभियान का उद्देश्य उन सबूतों को जुटाना है जो मनी लॉन्ड्रिंग और वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों से जुड़े हैं। जांच एजेंसी को शक है कि कुछ एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनियों (ARC) और यस बैंक के बीच मिलीभगत कर सर्कुलर लेनदेन किए गए, जिनके जरिए संकटग्रस्त परिसंपत्तियों पर कथित रूप से अनुचित तरीके से नियंत्रण हासिल किया गया।

ईडी यह भी जांच कर रही है कि नीलामी के दौरान परिसंपत्तियों का जानबूझकर कम मूल्यांकन किया गया या नहीं, साथ ही बढ़ा-चढ़ाकर और कथित रूप से फर्जी दावों के जरिए लाभ पाने की कोशिश की गई या नहीं। अधिकारियों का कहना है कि तलाशी के दौरान जब्त किए गए दस्तावेजों, डिजिटल रिकॉर्ड और वित्तीय लेनदेन के साक्ष्यों की जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल ईडी की छापेमारी जारी है और एजेंसी की ओर से विस्तृत आधिकारिक बयान का इंतजार है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

यूपी में कबड्डी खिलाड़ी का कत्ल:गहरी दोस्ती और बहन से अफेयर, कार्तिक ने दोस्त को क्यों मार डाला? पूरी कहानी – Kabaddi Player Shot Dead In Shamli Over Opposition To A Love Affair

Up News:महिला नेतृत्व में चमका यूपी, हुरुन इंडिया 2026 की सूची में पांच बेटियों ने बढ़ाया मान; नोएडा का जलवा – Up Shines Under Women Leadership Five Daughters Bring Honor In Hurun India 2026 List Noida Makes Its Mark

कावेरी जल विवाद फिर गरमाया:कर्नाटक के सीएम शिवकुमार के घर पर सर्वदलीय बैठक; क्या निकलेगा कोई समाधान? – Cauvery Water Issue Karnataka All Party Meeting Dk Shivakumar Siddaramiah

Bankipur Election Result:चुनाव परिणाम से एक दिन पहले प्रशांत किशोर बिफरे, जीत का दावा, पुलिस पर आरोप भी – Bankipur Election Result: Prashant Kishor Targets Patna Ssp, Deputy Cm Samrat Chaudhary, And The Bjp.

Up:मायावती ने संगठन में किया बड़ा फेरबदल, इन्हें दी बड़ी जिम्मेदारी; समधी अशोक और राघवेंद्र बसपा से निष्कासित – Ashok Siddharth And Raghavendra Beniwal Expelled From Bsp Mayawati Says No Return Possible Now

Indore News:सैन्य सम्मान के साथ मेजर हमजा को किया सुपुर्द-ए-खाक, जनाजे में लगे देशभक्ति के नारे – Indore Major Hamza Laid To Rest With Military Honors Patriotic Slogans Raised At The Funeral Procession

Leave a Comment