लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

पायलट की चूक या तकनीकी खामी:एअर इंडिया विमान हादसे की जांच रिपोर्ट में देरी क्यों? Aaib ने दी अहम जानकारी – Air India Flight Ai 171 Accident Investigation Aaib Interim Report

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

एअर इंडिया की फ्लाइट AI-171 हादसे की जांच अब अंतिम चरण में है। विमानन सुरक्षा बोर्ड (एएआईबी) ने इस मामले में एक अंतरिम बयान जारी किया है। बोर्ड ने साफ किया है कि पिछले एक साल से जांच टीम रात-दिन काम कर रही है। दुर्घटना से जुड़े हर छोटे-बड़े पहलू की बारीकी से पड़ताल की जा रही है। इस काम में देश-विदेश के बड़े तकनीकी विशेषज्ञों और सलाहकारों की मदद ली जा रही है।

अफवाहों और कयासों से बचने की सख्त हिदायत

जांच एजेंसी की ओर से मीडिया, जनता और सभी हितधारकों से एक विशेष अपील की गई है। एएआईबी ने आग्रह किया है कि जब तक जांच चल रही है, तब तक किसी भी तरह की अटकलों या समय से पहले किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पूरी तरह परहेज करें। एजेंसी ने फिलहाल अंतिम रिपोर्ट जारी करने की कोई निश्चित समय सीमा तय नहीं की है।

ब्लैक बॉक्स और इंजन की हुई बारीकी से जांच

जांच टीम को अब तक कई बड़ी जानकारियां हाथ लगी हैं। विमान के मुख्य सिस्टम और ब्लैक बॉक्स (फ्लाइट रिकॉर्डर) के डाटा का पूरा अध्ययन कर लिया गया है। इसके साथ ही विमान के इंजन के पुर्जों और रखरखाव के पुराने रिकॉर्ड को भी खंगाला गया है। अब तक जितने भी सबूत और कागजात मिले हैं, उन सभी को मिलाकर एक बड़ी रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Air India Tragedy: अहमदाबाद विमान हादसे में देवदूत बने थे दमकलकर्मी, इनके साहस की बदौलत आज भी सांस ले रहे लोग

सुरक्षा और पारदर्शिता पर पूरा भरोसा

सुरक्षा बोर्ड ने भरोसा दिया है कि जांच पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी होगी। नागरिक उड्डयन की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। जहां भी जरूरत होगी, वहां दोबारा से वैज्ञानिक और तकनीकी जांच कराई जाएगी। बोर्ड का कहना है कि अंतिम फैसला केवल ठोस और सत्यापित सबूतों के आधार पर ही लिया जाएगा, जिससे विमानन क्षेत्र से जुड़े हर व्यक्ति का भरोसा बना रहे।

दोष मढ़ना नहीं, सुरक्षा बढ़ाना है असली मकसद

एएआईबी के मुताबिक, इस पूरी कवायद का उद्देश्य किसी पर दोष मढ़ना या कानूनी जवाबदेही तय करना नहीं है। दुर्घटना जांच का एकमात्र मकसद विमानन सुरक्षा को बढ़ाना है। जांच के जरिए कमियों की पहचान की जाती है, ताकि भविष्य के लिए सुरक्षा सिफारिशें जारी की जा सकें। एएआईबी ने दोहराया कि वह एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और साक्ष्य-आधारित जांच के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। अंतरराष्ट्रीय नियमों के तहत सभी समीक्षाएं पूरी होते ही अंतिम रिपोर्ट दुनिया के सामने रख दी जाएगी।

जांच में देरी की असल वजह

हादसे को एक साल बीत जाने के बाद भी जांच पूरी न होने की कुछ बड़ी वजहें हैं। एएआईबी के अनुसार, विमान के मलबे और इंजन के पुर्जों का केवल बाहरी निरीक्षण काफी नहीं था। इसके लिए कई जटिल प्रयोगशाला परीक्षण और वैज्ञानिक विश्लेषण किए जा रहे हैं, जिनमें लंबा समय लगता है। इसके अलावा, विमान के ब्लैक बॉक्स से मिले भारी-भरकम डाटा को डिकोड करना और मानवीय चूक के साथ-साथ संगठनात्मक कारणों की कड़ियों को आपस में जोड़ना एक बेहद लंबी प्रक्रिया है। बोर्ड का कहना है कि किसी भी नतीजे पर पहुंचने से पहले हर एक साक्ष्य का पूरी तरह से सत्यापित होना जरूरी है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

प. बंगाल:’कल्याण बनर्जी बड़े हैं, उनके खिलाफ कुछ नहीं बोलूंगा’, Tmc में बगावत के बाद अभिषेक बनर्जी का बयान – Tmc Leader Abhishek Banerjee On Cid Summons Reacts To Kalyan Banerjee Remarks

Mp:रतलाम में क्यों हुआ बवाल? गांव वालों ने पुलिस बल पर किया हमला, महिला आरक्षक सहित तीन पुलिसकर्मी घायल – Ratlam-land-acquisition-protest-stone-pelting-during-encroachment-removal-tear-gas-fired

Box Office:‘भारत भाग्य विधाता’ को मिली बंपर ओपनिंग? जानें कंगना रनौत की फिल्म ने पहले दिन कितना कमाया – Kangana Ranaut Movie Bharat Bhhagya Viddhaata Day 1 Friday Box Office Collection And Earning

आ गया अल नीनो:मानसून सीजन में भी गर्मी से झुलसेगा पूरा देश, रूठेंगे बादल और पानी-पानी को तरसेंगे राज्य! – Imd Confirms El Nino Onset June 2026 Bulletin Impact On Indian South West Monsoon

प्रेमी संग रहने की जिद पर पिता बना हैवान:थाने में बेटी पर कर दिए चाकू से ताबड़तोड़ वार, तड़प-तड़पकर गई जान – Father Angered By Daughters Love Marriage Attacks Her With Knife Dies

आंधी ने मचाई चारों तरफ तबाही ही तबाही:200 से अधिक बिजली के खंभे गिरे, 13 ट्रांसफार्मर खराब; 260 पेड़ धराशायी – Over 200 Electricity Poles Toppled 13 Transformers Damaged 260 Trees Uprooted In Storm

Leave a Comment