लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

कबीर, कान्हा या कुश, बेटे के लिए ‘क’ अक्षर से कौन सा नाम रहेगा सबसे प्यारा? देखें पूरी लिस्ट और जानें इनके अर्थ

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Baby Boy Names: घर पर जब एक बेटे का जन्म होता है तो पूरा परिवार खुशियों से सराबोर हो जाता है. उसकी छोटी-छोटी और कोमल उंगलियां, खिलखिलाती सी हंसी और बेहद ही मासूम सी हरकतें, घर के पूरे माहौल को खुशनुमा बना देती हैं. जिस दिन से इस नन्हे राजकुमार के कदम घर में पड़ते हैं, परिवार का हर एक सदस्य इसके पीछे लग जाता है ताकि इस नन्ही सी जान को किसी भी तरह की कोई दिक्कत या फिर परेशानी न हो. घर में बेटे का जन्म होना सिर्फ अपने साथ खुशियां ही लेकर नहीं आता है, यह नन्ही सी जान माता-पिता और परिवार वालों के लिए कई तरह की छोटी-बड़ी जिम्मेदारियां भी लेकर आता है. इन्हीं जिम्मेदारियों में से एक जिम्मेदारी है इस बच्चे के लिए एक परफेक्ट नाम का चुनाव करना.

अगर आपके घर पर एक बेटे का जन्म हुआ है और आप उसके लिए एक नाम की तलाश कर रहे हैं, तो पहले आपको यह समझना होगा कि यह नाम सिर्फ उसे पुकारने का एक जरिया नहीं है, बल्कि यही नाम आपके बच्चे की पूरी जिंदगी का साथी भी है और उसकी पहली पहचान भी. आज का यह आर्टिकल हर उस पैरेंट के लिए काम का होने वाला है जिनके घर पर हाल ही में एक बेटे का जन्म हुआ है और वे इसके लिए एक नाम की तलाश कर रहे हैं. आज हम आपके घर के इस नन्हे चिराग के लिए 'क' अक्षर से शुरू होने वाले 30 बेहद ही सुंदर, मॉडर्न और यूनिक नामों की एक लंबी सी लिस्ट लेकर आए हैं. तो चलिए इस लिस्ट पर डालते हैं एक नजर और साथ ही जानते हैं इनके प्यारे अर्थ.

बेटे के लिए 'क' अक्षर से शुरू होने वाले सुंदर नाम

  • कबीर: इस नाम का अर्थ होता है बहुत महान या बड़ा. संत कबीर के नाम पर आधारित यह नाम काफी प्रसिद्द और शांत स्वभाव वाला माना जाता है.
  • कान्हा: यह भगवान कृष्ण का एक बहुत ही प्यारा और दुलारा नाम है.
  • केशव: भगवान कृष्ण और विष्णु जी को भी केशव कहा जाता है. इस नाम का अर्थ होता है सुंदर बालों वाला.
  • कार्तिकेय: यह भगवान शिव और माता पार्वती के बड़े बेटे का नाम है. इस नाम का अर्थ होता है निडर और हिम्मतवाला.
  • कृष: यह भगवान कृष्ण का एक नया और छोटा नाम है, जो आजकल बहुत ट्रेंड में है.
  • कृष्णा: यह एक ऐसा नाम है जो कभी पुराना नहीं होता. इस नाम का अर्थ है सबको अपनी तरफ अट्रैक्ट करने वाला.
  • कौशल: इस नाम का अर्थ होता है किसी काम में बहुत होशियार या एक्सपर्ट होना.
  • कपिल: यह एक बहुत बड़े ऋषि का नाम है, जिसका अर्थ है सूरज या आग की रोशनी.
  • कुलदीप: अपने पूरे परिवार या खानदान का नाम रोशन करने वाला.
  • कैलाश: वह पहाड़ जहां भगवान शिव रहते हैं. यह नाम मजबूती और शांति का प्रतीक है.
  • कियांश: इस नाम का अर्थ होता है जिसमें सारे अच्छे गुण हों या जो भगवान का एक अंश हो.
  • कयांश: इस नाम का अर्थ होता है एक ऐसा इंसान जो अपने आप में पूरा हो.
  • काव्य: यह नाम का अर्थ होता है कविता या मन की सुंदर भावनाएं. यह बहुत ही छोटा और मीठा सा नाम है.
  • कयान: इस नाम का अर्थ होता है राजा, पूरी दुनिया या अस्तित्व.
  • कवलीन: एक ऐसा इंसान जो पढ़ाई लिखाई या ज्ञान में डूबा रहता हो.
  • कविर: इस नाम का अर्थ होता है सूरज की पहली किरण या बहुत ही बुद्धिमान इंसान.
  • कुश: यह भगवान श्री राम के बेटे का नाम है.
  • कुशाग्र: इस नाम का अर्थ होता है बहुत ही तेज दिमाग वाला या शार्प बच्चा.
  • कनिष्ठ: इस नाम का अर्थ होता है घर में सबसे छोटा और सबका लाडला.
  • कौशिक: सबके लिए दिल में प्यार रखने वाला. यह एक बड़े ऋषि का नाम भी था.
  • कनक: इस नाम का सीधा और सरल अर्थ होता है सोना या चमक.
  • कमल: इस नाम का अर्थ होता है पानी में खिलने वाला सुंदर फूल, जो पवित्रता की निशानी है.
  • करण: यह दानवीर कर्ण के नाम पर आधारित है, जिसका अर्थ होता है सबकी मदद करने वाला और काम में माहिर.
  • कृषित: इस नाम का अर्थ होता है बहुत ही परिश्रमी, मेहनती और जीवन में सफलता पाने वाला व्यक्ति.
  • कनिष्क: यह एक बहुत ही प्रतापी और महान राजा का नाम है, जिसका अर्थ होता है सबसे प्रिय और कुशल.
  • कुंज: हरे भरे पेड़ों और फूलों से घिरी एक सुंदर और शांत जगह.
  • कमलेश: कमल के फूल के भगवान यानी श्री विष्णु जी.
  • किशन: यह भगवान कृष्ण का एक बहुत ही सीधा-साधा और प्यारा सा नाम है.
  • कुंतल: चमकने वाला या बहुत सुंदर बालों वाला.
  • कल्प: इस नाम का अर्थ होता है एक बहुत लंबा समय या कुछ नया सोचने की अच्छी क्षमता.

ये भी पढ़ें: 'क' से शुरू होने वाले ये नाम बेटी की खूबसूरती में लगाएंगे चार चांद, देखें पूरी लिस्ट और जानें इनके प्यारे अर्थ

ये भी पढ़ें: बेटी का नाम सुनते ही लोग कहेंगे वाह, 'व' अक्षर से शुरू होने वाले ये 30 नाम हैं बेहद खूबसूरत और यूनिक

The post कबीर, कान्हा या कुश, बेटे के लिए ‘क’ अक्षर से कौन सा नाम रहेगा सबसे प्यारा? देखें पूरी लिस्ट और जानें इनके अर्थ appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment