रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘मायसा’ का टीजर रिलीज हो गया है. टीजर को काफी पसंद किया जा रहा है. रश्मिका मंदाना का टीजर में जबरदस्त अवतार देखने को मिला है. आइए जानते हैं टीजर के बारे में.
ये भी पढ़ें- हॉलीवुड फिल्म का धमाका, दो दिन में किया इतना बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
कैसा है ‘मायसा’ का टीजर?
फिल्म ‘मायसा’ के टीजर में रश्मिका मंदाना का जबरदस्त अंदाज देखने के लिए मिला. वो काफी रफ एंड टफ नजर आईं. टीजर में एक्ट्रेस का ऐसा अंदाज और एक्शन मोड देखने के लिए मिला कि जो पहले कभी किसी ने भी नहीं देखा है. उनका गुस्सैल अवतार स्क्रीन पर छा गया है. फिल्म में रश्मिका हाई-ऑक्टेन एक्शन से भरपूर नजर आ रही हैं. टीजर में एक बात तो साफ है कि ‘मायसा’ की कहानी महिला केंद्रित फिल्म है, जो रश्मिका के इर्द-गिर्द ही घूमती है. इसमें एक शक्तिशाली पिता-बेटी के रिश्ते की कहानी है.
ये भी पढ़ें- कैटरीना कैफ को ट्रोल करने वालों पर भड़के सलमान खान, बोले- जब फिर से फिल्मों में आएंगी फिट हो जाएंगी
‘मायसा’ एक फीमेल लीड पैन इंडिया फिल्म है, जो 27 नवंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.
इन फिल्मों में दिखेंगी रश्मिका मंदाना
रश्मिक मंदाना के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें पिछली बार फिल्म ‘कॉकटेल 2’ में देखा गया. फिल्म में शाहिद कपूर और कृति सेनन भी नजर आए. फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला. इस फिल्म में वो दीया के रोल में दिखीं. अब ‘मायसा’ के अलावा वो ‘रणबाली’ में दिखेंगी. फिल्म में वो जयअम्मा के किरदार में दिखेंगी. फिल्म में एक्टर विजय देवरकोंडा भी नजर आएंगे.
इसके अलावा रश्मिका का फिल्म ‘राका’ में देखा जाएगा. इस फिल्म में अल्लू अर्जुन, दीपिका पादुकोण, मृणाल ठाकुर, जाह्नवी कपूर, रम्या कृष्णन, जिम शरभ, योगी बाबू जैसे स्टार्स दिखेंगे. फिल्म को एटली डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म को सन पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया है.
‘रश्मिका मंदाना’ की फिल्में
रश्मिका मंदाना ने 2016 में करियर की शुरुआत की थी. वो फिल्म Kirik Party में दिखी थीं. इसके बाद उन्होंने ‘अंजनी पुत्र’, ‘चमक’, ‘गीता गोविंदम’, ‘देवदास’, ‘डियर कॉमरेड’, ‘यजमाना’, ‘भीष्मा’, ‘सुल्तान’, ‘पुष्पा: द राइज’, ‘सीता रामम’, ‘गुड बाय’, ‘मिशन मजनूं’, ‘छावा’, ‘सिकंदर’, ‘कुबेरा’, ‘थामा’, ‘द गर्लफ्रेंड’, ‘पुष्पा 2’ जैसी फिल्में की हैं.
रश्मिका मंदाना का जन्म 5 अप्रैल 1996 में हुआ था. उन्होंने 2014 में मॉडलिंग करियर शुरू किया. रश्मिका ने अपनी क्यूटनेस से सभी का दिल जीता. उन्हें नेशनल क्रश का टैग भी मिला. उन्होंने एक्टर विजय देवरकोंडा संग शादी की है. उनकी शादी 26 फरवरी 2026 को हुई है. उनकी शादी उदयपुर में हुई. इसके बाद उन्होंने हैदरााद में ग्रैंड रिसेप्शन दिया. रश्मिका और विजय अपनी शादीशुदा जिंदगी में काफी खुश हैं. रश्मिका अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ से जड़े अपडेट्स देती रहती हैं.


