लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Explainer:370 रुपये की बिरयानी पर बवाल; ऐसे मोटी कमाई का जरिया और विवादों का केंद्र बनी स्टैंड-अप कॉमेडी – How Stand-up Comedy Became A Lucrative Industry And A Magnet For Debate In India

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

इंटरनेट से कैसे बदली पूरी तस्वीर?

भारतीय स्टैंड-अप कॉमेडी के विस्तार में सबसे बड़ी भूमिका इंटरनेट और सोशल मीडिया ने निभाई। एक समय था जब किसी कॉमेडियन को लोकप्रिय होने के लिए टीवी चैनल या बड़े मंच की जरूरत होती थी। लेकिन यूट्यूब ने यह बाधा समाप्त कर दी। कलाकार अब सीधे दर्शकों तक पहुंचने लगे। जाकिर खान, अभिषेक उपमन्यु, अनुभव सिंह बस्सी, आकाश गुप्ता और कई अन्य कलाकारों की लोकप्रियता में यूट्यूब की बड़ी भूमिका रही। लाखों लोगों ने पहली बार स्टैंड-अप कॉमेडी को ऑनलाइन देखा। सस्ते मोबाइल इंटरनेट ने इस बदलाव को और तेज किया। स्मार्टफोन के जरिए कॉमेडी वीडियो देश के छोटे शहरों तक पहुंचने लगे। अब किसी कलाकार को राष्ट्रीय पहचान पाने के लिए टीवी पर आने की जरूरत नहीं थी।

डिजिटल प्लेटफॉर्म ने क्या निभाई भूमिका?

पिछले कुछ वर्षों में यूट्यूब, इंस्टाग्राम रील्स और पॉडकास्ट ने स्टैंड-अप कॉमेडी को पूरी तरह बदल दिया है। आज कॉमेडियन केवल मंच पर प्रदर्शन नहीं करते, बल्कि उनके कंटेंट के छोटे-छोटे क्लिप लाखों लोगों तक पहुंचते हैं। एक शो खत्म होने के बाद भी उसका प्रभाव सोशल मीडिया पर महीनों तक बना रह सकता है।

ईवाई- पार्थेनन और बुकमाईशो की संयुक्त रिपोर्ट “Beyond Attention: Into Immersion” के अनुसार, कॉमेडी भारत के सबसे तेजी से बढ़ते गैर-संगीत लाइव एंटरटेनमेंट प्रारूपों में से एक बन चुकी है। रिपोर्ट बताती है कि कॉमेडियन अब लाइव शो, सोशल मीडिया, यूट्यूब, पॉडकास्ट और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर सहज रूप से काम करते हैं। इस वजह से स्टैंड-अप केवल मंचीय प्रदर्शन नहीं रह गया, बल्कि एक निरंतर कंटेंट और कम्युनिटी इंजन बन गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, कॉमेडी दर्शकों की कुछ प्रमुख विशेषताएं हैं,

अंग्रेजी बोलने वाले, सांस्कृतिक रूप से जागरूक शहरी दर्शक

रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी हास्य सामग्री पसंद करने वाले लोग

युवा पेशेवर और कॉलेज छात्र

सोशल मीडिया पर सक्रिय “सुपरफैन”

क्षेत्रीय भाषाओं और स्थानीय संस्कृति पर आधारित हास्य पसंद करने वाले दर्शक

यानी स्टैंड-अप कॉमेडी अब केवल महानगरों तक सीमित नहीं है। यह टियर-2 और टियर-3 शहरों तक भी तेजी से पहुंच रही है।

क्यों आकर्षित हो रहे हैं बड़े ब्रांड?

कॉमेडी की बढ़ती लोकप्रियता ने ब्रांडों का भी ध्यान आकर्षित किया है। ईवाई और बुकमाईशो की रिपोर्ट के अनुसार, कॉमेडी इवेंट ब्रांडों को तीन प्रमुख लाभ देते हैं, पहुंच, जुड़ाव और लॉयलटी। रिपोर्ट में बताया गया है कि कॉमेडी शो ऐसे वातावरण तैयार करते हैं जहां दर्शक भावनात्मक रूप से अधिक जुड़े होते हैं और उनका ध्यान अपेक्षाकृत अधिक केंद्रित रहता है। इस कारण ब्रांड अपने संदेश को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर सकते हैं।

उदाहरण के तौर पर:

टीचर्स पैक्ड ड्रिंकिंग वॉटर ने कॉमेडियन वीर दास के शो के साथ साझेदारी की।

ग्रामीण कुल्फी ने जाकिर खान  के 20 से अधिक शहरों और 50 से अधिक शो वाले टूर में भागीदारी की।

इन अभियानों का उद्देश्य केवल विज्ञापन नहीं था, बल्कि कॉमेडियन के प्रशंसक समुदायों के साथ भावनात्मक जुड़ाव बनाना भी था।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बिग बॉस 20:आधी रात को तौकीर के तमाशे से परेशान हुए घरवाले, बुलाना पड़ा डॉक्टर, लास्ट में मिला बड़ा ट्विस्ट – Bigg Boss 20: Qazi Touqeer Ask For His Medicines Doctor Called On Set Singer Playful Antics Viral

जम्मू-कश्मीर में आतंक के खिलाफ बड़ा एक्शन:कुलगाम से बांदीपोरा तक एनआईए का शिकंजा, कई ठिकानों पर छापे – Nia Raids Multiple Locations In Kashmir.

ग्रेटर नोएडा:ला रेजीडेंसिया सोसायटी में उल्लूओं का हमला जारी, अब तक तीन निवासियों को बना चुके निशाना – Owls Attacked Several People In A Greater Noida Society

जिनपिंग के भारत दौरे से पहले बड़ा एलान:छह साल बाद फिर शुरू होगी भारत-चीन के बीच सीधी उड़ान, कब होगी शरुआत? – China Southern Airlines Announced Resume Regular Flight Guangzhou New Delhi Route Starting September 21

बिग बॉस 20:काजी तौकीर ने अरिजीत सिंह को हराकर जीता था ‘फेम गुरुकुल’; 21 साल बाद बोले- ‘तब अच्छा नहीं गाता था’ – Bigg Boss 20 Singer Qazi Touqeer Admits He Did Not Sing Well When He Won Fame Gurukul Defeated Arijit Singh

शिक्षिका हत्याकांड में नया अपडेट:सीबीआई ने बताया आत्महत्या, एम्स की रिपोर्ट में हत्या का इशारा; कैसे हुई मौत? – Teacher Manisha Death Cbi Terms It Suicide Aiims Report Points To Murder

Leave a Comment