ग्रेनो वेस्ट की ला रेजीडेंशिया सोसायटी में लावारिस कुत्तों के बाद अब उल्लू के हमले से लोगों में दहशत है। रेजीडेंसिया सोसायटी में शुक्रवार रात उल्लू ने फिर एक निवासी पर हमला किया। अब तक तीन निवासी पर कर हमला कर चुके हैं। वन विभाग की टीम मौके पर जा रही है। उनका कहना ही कि उल्लू को पकड़ना मुश्किल है। साथ ही उल्लू आक्रमक क्यों हुए हैं, इसकी जांच की जाएगी।

निवासियों ने बताया कि सोसायटी में पिछले दो हफ्ते से तीन चार लोगों पर पक्षी उल्लू ने सिर में रात को कई बार हमला किया है इन उल्लू को सोसायटी में कई बार लोगों की बालकनी में देखा गया है, अब सोसायटी में आतंक का माहौल है।
