लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

हार्दिक और सूर्यकुमार नहीं खेले तो ऐसी होगी मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन! इन 11 को मिलेगा मौका

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

एक प्लेऑफ का दरवाजा है और मुंबई इंडियंस उसकी चौखट पर खड़ी है. मतलब IPL 2026 के अगले मैचों में एक हार, MI को प्लेऑफ के उस दरवाजे से बाहर निकाल फेंकेगी. मुंबई का अगला मैच 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के साथ रायपुर में होना है. खबर है कि हार्दिक पांड्या चोट के चलते इस मैच को मिस कर सकते हैं और वे टीम के साथ रायपुर नहीं पहुंचे हैं.

MI के मैनेजमेंट के सामने हार्दिक की चोट की एकमात्र मुश्किल नहीं है. खबर है कि सूर्यकुमार यादव भी निजी कारणों से अगले मैच से बाहर बैठ सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सूर्या बहुत जल्द पिता बनने वाले हैं. हार्दिक और सूर्यकुमार, दोनों टीम के सीनियर खिलाड़ी हैं, लेकिन वे दोनों ही नहीं खेलेंगे तो मुंबई इंडियंस का मैनेजमेंट प्लेइंग इलेवन कॉम्बिनेशन कैसे तैयार करेगा?

हार्दिक-सूर्या के बिना MI की प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस के लिए अच्छी खबर यह है कि रोहित शर्मा वापस आ चुके हैं. रोहित शर्मा और रायन रिकल्टन ओपनिंग करेंगे, जिन्होंने LSG के खिलाफ मैच में 143 रनों की सलामी साझेदारी कर दी थी. नंबर-3 पर तिलक वर्मा खेल रहे हैं, लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव की जगह कौन लेगा?

बता दें कि क्विंटन डिकॉक कई मुकाबलों से बाहर बैठे हैं, जिन्होंने इसी सीजन पंजाब के खिलाफ 112 रनों की शतकीय पारी खेली थी. अगर डिकॉक ओपनिंग में आते हैं तो बल्लेबाजी क्रम में बदलाव संभव है. चूंकि मुंबई इंडियंस अधिकतम 4 विदेशी खिलाड़ी ही अंतिम-11 में रख सकती है, ऐसे में संभव है कि विकेटकीपर बल्लेबाज रॉबिन मिंज या फिर शार्दुल ठाकुर को मेन प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है. ठाकुर जो अब तक अधिकांश मौकों पर बतौर इम्पैक्ट प्लेयर खेले हैं.

MI की संभावित प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, रायन रिकल्टन, क्विंटन डिकॉक, तिलक वर्मा, नमन धीर, विल जैक्स, शार्दुल ठाकुर, एम गजनफर, जसप्रीत बुमराह, रघु शर्मा, दीपक चाहर

यह भी पढ़ें:

क्या अब पाकिस्तान से द्विपक्षीय सीरीज खेलेगी टीम इंडिया? खेल मंत्रालय ने कर दिया सबकुछ साफ

Watch: शशांक सिंह ने फिर टपकाया लड्डू कैच, चौका भी करवा दिया; रिकी पोंटिंग का रिएक्शन वायरल

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment