लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

भारी-भरकम पर्दों को बार-बार धोने की झंझट होगी खत्म, इन आसान तरीकों से रखें उन्हें साफ और खुशबूदार

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Curtain Cleaning Tips: अगर आप अपनी घर की खूबसूरती को बढ़ाना चाहते हैं तो इसमें सबसे बड़ा हाथ पर्दों का होता है. खासकर जो हैवी पर्दे होते हैं वे हमारे घर को एक रॉयल और क्लासी लुक अचीव करने में मदद करते हैं. लेकिन, परेशानी उस समय बढ़ जाती है जब इन भारी-भारी पर्दों को साफ करने की बात आती है.इन हैवी पर्दों को बार-बार नीचे उतारना, धोना और फिर सुखाकर टांगना किसी बड़ी चुनौती से कम साबित नहीं होते हैं. पानी में भीगने के बाद ये पर्दे इतने ज्यादा हैवी हो जाते हैं कि इन्हें एक इंसान के लिए हैंडल करना और भी ज्यादा मुश्किल हो जाता है. लेकिन, एक अच्छी बात यह भी है कि इन हैवी पर्दों को आपको बार-बार धोने की बिलकुल भी जरूरत नहीं है. आप कुछ आसान और घरेलू उपायों को अपनाकर इन पर्दों को बिना पानी में धोए हुए भी हमेशा नए जैसा साफ और खुशबूदार बनाकर रख सकते हैं. तो चलिए इन आसान टिप्स के बारे में जानते हैं विस्तार से.

वैक्यूम क्लीनर का करें इस्तेमाल

पर्दों के गंदे होने का सबसे बड़ा कारण उन पर जमने वाली धूल और मिट्टी ही होती है. इन धूल और मिट्टी से बचने के लिए हर हफ्ते अपने वैक्यूम क्लीनर में ब्रश अटैचमेंट लगाएं और ऊपर से नीचे की तरफ पर्दों को अच्छे से साफ करें. इससे पर्दों के रेशों में फंसी धूल आसानी से निकल जाएगी और उनका रंग फीका नहीं पड़ेगा. अगर वैक्यूम क्लीनर नहीं है, तो आप एक साफ और सूखे कपड़े या लंबे झाड़ू से भी जमी हुई धूल को आसानी से झाड़ सकते हैं.

बेकिंग सोडा से भगाएं पर्दों की बदबू

अगर आप पर्दों से आने वाली दुर्गंध से परेशान हैं, तो इससे छुटकारा पाने के लिए आपको किचन में इस्तेमाल होने वाली बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करना शुरू कर देना चाहिए. हर तरह की बदबू से छुटकारा पाने का यह एक बेहतरीन तरीका है. कई बार मॉइस्चर या सीलन की वजह से भी पर्दों से अजीब सी महक आने लगती है. इससे छुटकारा पाने के लिए पर्दों पर थोड़ा सा सूखा बेकिंग सोडा छिड़क दें और उसे एक घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें. इसके बाद वैक्यूम क्लीनर से पर्दों को साफ कर लें. बेकिंग सोडा हर तरह की बदबू को आसानी से सोख लेगा.

स्टीम क्लीनिंग है असरदार

अगर आपके पास स्टीम आयरन या फिर रक स्टीमर है, तो हैवी पर्दों के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं है. बिना पर्दा उतारे और उन्हें टांगे-टांगे ही उन पर स्टीम चलाएं. भाप की गर्मी से पर्दों में मौजूद बैक्टीरिया और जर्म्स मर जाते हैं, साथ ही पर्दों की सिलवटें भी दूर हो जाती हैं. स्टीम करने के बाद आपके पर्दे बिल्कुल ड्राई क्लीन जैसे चमक उठेंगे.

होममेड रिफ्रेशर स्प्रे का मैजिक

पर्दों को हर समय अच्छा महकता हुआ रखने के लिए आप घर पर ही एक नेचुरल स्प्रे बना सकते हैं. एक स्प्रे बोतल में गुनगुना पानी लें, उसमें एक चम्मच बेकिंग सोडा और अपनी पसंद के एसेंशियल ऑयल जैसे कि लैवेंडर या रोज ऑयल की कुछ बूंदें मिक्स करें. इसे अच्छे से हिलाकर पर्दों पर थोड़ी दूरी से स्प्रे कर दें. इससे आपके पर्दे बिना धोए ही एकदम फ्रेश और खुशबूदार हो जाएंगे.

फ्रेश हवा और धूप भी है जरूरी

नेचर से बेहतर आपके लिए कोई और क्लीनर हो ही नहीं सकता है. जब भी बाहर का मौसम अच्छा हो और हल्की धूप खिली हो, तो खिड़कियां खोल दें ताकि पर्दों को फ्रेश हवा और धूप मिल सके. धूप लगने से पर्दों की मॉइस्चर गायब हो जाती है और सीलन की बदबू अपने आप खत्म हो जाती है.

ये भी पढ़ें: सालों पुराना ट्रॉली बैग भी दिखेगा नया जैसा, ये आसान ट्रिक्स मिनटों में कर देंगी साफ और फ्रेश

The post भारी-भरकम पर्दों को बार-बार धोने की झंझट होगी खत्म, इन आसान तरीकों से रखें उन्हें साफ और खुशबूदार appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जॉइंट फैमिली में रहकर बच्चे को बनाना चाहते हैं संस्कारी और समझदार? ये 5 आसान टिप्स आएंगे आपके काम

बारिश के मौसम में इन 5 चीजों को दोबारा गर्म करके खाना पड़ सकता है भारी, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती?

हफ्तेभर की थकान को कहना चाहते हैं अलविदा? वीकेंड पर करें ये 6 काम, शरीर और दिमाग दोनों को मिलेगा आराम

बेटे के लिए ढूंढ रहे हैं छोटा और प्यारा सा नाम? यहां देखें 3 अक्षरों वाले 20 मॉडर्न और मीनिंगफुल नाम

किचन में मौजूद इन चीजों से बनाएं नेचुरल हेयर मास्क, ड्राई और डैमेज्ड बालों में फिर से लौट आएगी जान

बची हुई दाल से बनाएं चटपटे और क्रिस्पी पराठे, स्वाद ऐसा कि हर बार प्लेट हो जाएगी साफ

Leave a Comment