लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

हर माता-पिता को पसंद आएंगे भगवान राम से प्रेरित ये 15 खूबसूरत नाम, इनके अर्थ भी हैं बेहद खास

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Baby Names: जब घर पर बच्चे का जन्म होता है तो चारों तरफ ही खुशी की एक लहर दौड़ जाती है. परिवार का हर एक सदस्य उस बच्चे का ख्याल रखता है और उसे किसी भी चीज की दिक्कत न हो इस बात का भी ख्याल रखने में जुट जाते हैं. परिवार के सभी सदस्यों के ऊपर जिम्मेदारियां आ जाती हैं और इन्हीं जिम्मेदारियों से एक होती है बच्चे के लिए नाम का चुनाव करने की. बच्चे का नाम सिर्फ उसकी पहचान नहीं होती है, बल्कि कहीं न कहीं इसका सीधा असर उसके स्वभाव और भविष्य पर भी पड़ता ही है. अगर आपके घर पर एक बेटे के जन्म हुआ है और आप इसके लिए एक ऐसा नाम तलाश रहे हैं जो संस्कारी हो, सुनने में आधुनिक लगे और साथ ही जिसका अर्थ भी काफी गहरा हो, तो भगवान राम के नाम और उनके व्यक्तित्व से प्रेरित नाम सबसे बेहतरीन ऑप्शन बनकर सामने आते हैं. भगवान राम को मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है, जिनके गुण और आदर्श सदियों से हमें सही रास्ता दिखाते आ रहे हैं. तो चलिए भगवान राम से प्रेरित इन नामों की लिस्ट पर एक नजर डालते हैं और साथ ही इनके अर्थ भी जानते हैं.

भगवान राम से प्रेरित बेटे के लिए कुछ खूबसूरत नाम

  • राम – इस नाम का अर्थ है मन को आनंद और शांति देने वाला.
  • राघव – इस नाम का अर्थ है रघुकुल के सबसे महान पुरुष.
  • अवधेश – इस नाम का अर्थ है अवध यानी अयोध्या के राजा.
  • रघुवीर – इस नाम का अर्थ है रघुकुल के महान और बहादुर योद्धा.
  • दाशरथि – इस नाम का अर्थ है राजा दशरथ के ज्येष्ठ पुत्र.
  • राजीव – इस नाम का अर्थ है कमल का फूल. भगवान राम को ‘राजीव लोचन’ यानी कमल जैसे नैनों वाला कहा जाता है.
  • सियाराम – इस नाम का अर्थ है माता सीता और भगवान राम का संयुक्त और पावन रूप.
  • रामचंद्र – इस नाम का अर्थ है चंद्रमा के समान सौम्य, शांत और चमकने वाले राम.
  • जयराम – इस नाम का अर्थ है प्रभु श्री राम की विजय और जयकार.
  • कौशलेय – इस नाम का अर्थ है माता कौशल्या के लाडले पुत्र.
  • रघुनाथ – इस नाम का अर्थ है रघुकुल के स्वामी या भगवान.
  • रामानुज – इस नाम का अर्थ है राम के छोटे भाई लक्ष्मण जी, लेकिन यह नाम भगवान राम के जुड़ाव को दिखाता है.
  • राघवेंद्र – इस नाम का अर्थ है रघुकुल के राजाओं में सबसे श्रेष्ठ.
  • अभिराम – इस नाम का अर्थ है जो दिखने में अत्यंत सुंदर, मनमोहक और आनंद देने वाला हो.
  • लोकाभिराम – इस नाम का अर्थ है पूरे संसार में सबसे सुंदर और सबके प्रिय.

ये भी पढ़ें: Baby Names: सभी के दिल में अपनी जगह बना लेंगे आपके बेटे के ये मनमोहक नाम, सुनने वाले भी तारीफ करने से नहीं हटेंगे पीछे

The post हर माता-पिता को पसंद आएंगे भगवान राम से प्रेरित ये 15 खूबसूरत नाम, इनके अर्थ भी हैं बेहद खास appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment