लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Top News:महंगा हुआ घरेलू सिलिंडर, भारत में घटती जन्म दर पर एलन मस्क ने जताई चिंता; मानसून की चाल से बदला मौसम – Top Headline Today Important And Big News Stories Of 07 June 2026 Updates On Amar Ujala

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

आज की बड़ी खबरों में देशभर में घरेलू एलपीजी सिलिंडर के दाम 29 रुपये बढ़ने से रसोई का बजट एक बार फिर दबाव में आ गया है, जिससे आम परिवारों की चिंता बढ़ गई है। वहीं मानसून की बदलती चाल ने मौसम को पूरी तरह मिला-जुला बना दिया है कहीं बादल झमाझम बरस रहे हैं तो कहीं तेज धूप और उमस लोगों को परेशान कर रही है, हालांकि दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में बारिश के आसार राहत की उम्मीद जगा रहे हैं। पश्चिम एशिया में अमेरिका-ईरान तनाव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री की तीसरी बार तेहरान यात्रा शांति वार्ता की कोशिशों को आगे बढ़ाती नजर आ रही है। इसके साथ ही भारत में घटती जन्म दर पर एलन मस्क की चिंता ने जनसंख्या संतुलन और भविष्य की सामाजिक-आर्थिक चुनौतियों को लेकर एक नई बहस को जन्म दे दिया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर…

 




Top Headline Today Important And Big News Stories Of 07 June 2026 Updates on amar ujala

आज से महंगा हुआ LPG सिलिंडर
– फोटो : Amar Ujala Graphics


महंगा हुआ घरेलू सिलिंडर

आम लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के सूत्रों के अनुसार, घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) सिलिंडर की कीमतों में 29 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। नई दरें 7 जून यानी आज से लागू हो गई है। कीमतों में बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमत 913 रुपये से बढ़कर 942 रुपये हो जाएगी। यह पिछले तीन महीनों में दूसरी बार है जब घरेलू गैस सिलिंडर के दाम बढ़ाए गए हैं। इससे पहले 7 मार्च को प्रति सिलिंडर 60 रुपये की वृद्धि की गई थी। पढ़ें पूरी खबर…

 


Top Headline Today Important And Big News Stories Of 07 June 2026 Updates on amar ujala

आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स


दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में बारिश के आसार

दक्षिण-पश्चिम मानसून के तेजी से आगे बढ़ने के साथ देश का मौसम अब स्पष्ट रूप से दो अलग तस्वीरें पेश कर रहा है। दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत के बड़े हिस्से मूसलाधार बारिश की चपेट में हैं, जबकि उत्तर-पश्चिम भारत के कई इलाकों में गर्मी अभी भी अपना प्रभाव बनाए हुए है। हालांकि, रविवार से उत्तर भारत के पहाड़ी से लेकर मैदानी राज्यों में भारी बारिश, तेज हवाओं, गरज-चमक और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गई है। पढ़ें एक क्लिक पर…


Top Headline Today Important And Big News Stories Of 07 June 2026 Updates on amar ujala

मोहसिन नकवी फिर पहुंचे ईरान।
– फोटो : Amar Ujala Graphics


PAK के गृह मंत्री तीसरी बार पहुंचे तेहरान

पश्चिम एशिया में बढ़ते अमेरिका-ईरान तनाव के बीच पाकिस्तान ने एक बार फिर कूटनीतिक पहल तेज कर दी है। पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी शनिवार को तीसरी बार ईरान की राजधानी तेहरान पहुंचे, जहां उन्होंने क्षेत्र में शांति बहाली को लेकर महत्वपूर्ण वार्ताएं कीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मोहसिन नकवी का यह पिछले कुछ हफ्तों में ईरान का तीसरा दौरा है। पाकिस्तान इस समय दोनों देशों के बीच संवाद स्थापित करने और तनाव कम करने के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहा है। पढ़ें पूरी खबर…

 


Top Headline Today Important And Big News Stories Of 07 June 2026 Updates on amar ujala

सेना के साथ ही केंद्रीय गृह मंत्रालय भी तेजी से तैयारी में जुटा हुआ है।
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स


मौसम लेगा अमरनाथ श्रद्धालुओं की परीक्षा

अमरनाथ यात्रा तीन जुलाई से शुरू होने जा रही है। दुर्गम मानी जाने वाली इस यात्रा के दौरान इस बार मौसम भी श्रद्धालुओं की परीक्षा लेगा। विशेषज्ञों के अनुसार जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के पूर्वी हिस्से में मानसूनी बारिश के सामान्य से अधिक रहने की आशंका है। इसी के मद्देनजर यात्रा मार्ग पर तैयारी की जा रही है। सेना के साथ ही केंद्रीय गृह मंत्रालय भी तेजी से तैयारी में जुटा हुआ है। पढ़ें एक क्लिक पर…


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मां-पिता को मार डाला:बिरयानी खिलाने के बहाने किशोर को बुलाया था घर, हत्या देख डर गया था लड़का, यहां छिपा रहा – Teenager Was Invited To House Under Pretext Of Being Treated To Biryani

‘मैं राहा को यह फिल्म दिखाने के लिए उत्साहित हूं’; अमेरिका में ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट मे बोले रणबीर – Ranbir Kapoor Excited To Take Daughter Raha To Watch Ramayana Says At Trailer Launch At San Diego Comic Con

Ailet 2027 Exam:आईलेट एग्जाम की तारीख घोषित, दिसंबर में होगी Nlu दिल्ली की प्रवेश परीक्षा; देखें शेड्यूल – Ailet 2027 Exam Date Announced, Nlu Delhi To Hold Law Entrance Test On December 13

Fact Check:क्या कोहली ने छात्र आंदोलन पर तोड़ी चुप्पी? फैक्ट चेक में सामने आई हकीकत; अन्य एथलीट्स क्या बोले? – Fact Check: Viral Virat Kohli Tweet On Student Protests Is Fake;irfan Pathan, Manu Bhaker Yuvraj Singh Reacted

Pm Modi:सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर आया पीएम मोदी का पहला रिएक्शन, जानें प्रधानमंत्री ने क्या कहा – Pm Modi Message After Sonam Wangchuk Ends His Fast Says Follow Medical Advice Cjp Protest

Ind Vs Zim:श्रेयस अय्यर ने धोनी का ऐसा कौन सा रिकॉर्ड तोड़ा, जिसकी हो रही चर्चा? पहली जीत के साथ रचा इतिहास – Shreyas Iyer Breaks Ms Dhoni’s Unique T20i Captaincy Record With Historic First Win

Leave a Comment