
शाम होते ही जब हमें हल्की-हल्की भूख लगने लगती है, तो ऐसे में अक्सर कुछ चटपटा और मजेदार खाने का ही मन करता है. चाहे बच्चे हों या फिर बड़े, हर कोई यही चाहता है कि शाम के नाश्ते में कुछ ऐसा मिले कि पूरा मूड ही फ्रेश हो जाए. जब इस तरह की किसी डिश की तलाश में हम निकलते हैं, तो हमारे दिमाग में पिज्जा का नाम तो जरूर ही आता है. लेकिन, हर दिन बाहर जाकर हैवी पिज्जा मंगाना न तो हेल्दी होता है और न ही बजट में फिट बैठता है. ऐसे सिचुएशन में मिनी पिज्जा बाइट्स (Pizza Mini Bites) सबसे बेस्ट और परफेक्ट ऑप्शन बनकर सामने आते हैं. आप इसे घर पर ही मौजूद कुछ बेसिक सी चीजों का इस्तेमाल करके 15 से 20 मिनट में तैयार कर सकते हैं. ये बाइट्स दिखने में काफी क्यूट लगते हैं. वहीं, इनका जो स्वाद होता है वह उतना ही ज्यादा क्रिस्पी और चीजी लगता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको इसे बनाने की सबसे आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं.
मिनी पिज्जा बाइट्स बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- पिज्जा बेस के लिए 6 से 8 स्लाइस ब्रेड या रेडीमेड मिनी पिज्जा बेस
- पिज्जा सॉस 4 से 5 चम्मच
- 1 कप मोजरेला चीज या प्रोसेस चीज
- आधा कप शिमला मिर्च, बारीक कटी हुई
- आधा कप प्याज, बारीक कटी हुई
- आधा कप टमाटर, बीज निकले हुए
- 3 से 4 चम्मच उबले हुए कॉर्न
- 1 चम्मच ऑरिगेनो
- 1 चम्मच चिली फ्लेक्स
- 2 से 3 चम्मच बटर
मिनी पिज्जा बाइट्स बनाने का आसान तरीका
- मिनी पिज्जा बाइट्स बनाने के लिए सबसे पहले ब्रेड स्लाइस लें. इसके बाद किसी कटोरी या ग्लास के शार्प कार्नर की मदद से ब्रेड को गोल शेप में काट लें. ऐसा करने से आपके मिनी पिज्जा एकदम परफेक्ट राउंड दिखेंगे.
- अब इन गोल कटे हुए ब्रेड के ऊपर एक-एक चम्मच पिज्जा सॉस अच्छी तरह फैलाकर लगाएं. इसके बाद इसके ऊपर बारीक कटी हुई सब्जियां जैसे प्याज, शिमला मिर्च, टमाटर और कॉर्न को थोड़ा-थोड़ा रख दें.
- इसके बाद सब्जियों के ऊपर ढेर सारा मोजरेला चीज डालें. चीज डालने में कंजूसी न करें, क्योंकि जितना ज्यादा चीज होगा, पिज्जा उतना ही टेस्टी बनेगा. अब ऊपर से थोड़ा सा ऑरिगेनो और चिली फ्लेक्स छिड़क दें.
- इसके बाद गैस पर एक नॉन-स्टिक तवा गर्म करें और उस पर थोड़ा सा बटर लगाएं. गैस की आंच को एकदम धीमा कर दें. तवे पर इन मिनी पिज्जा बाइट्स को आराम से रख दें.
- इसके बाद तवे को एक ढक्कन से ढक दें ताकि चीज अच्छी तरह मेल्ट हो जाए. इसे धीमी आंच पर 4 से 5 मिनट तक पकने दें, जब तक कि ब्रेड नीचे से क्रिस्पी न हो जाए और चीज पूरी तरह पिघल न जाए.
- अगर आपके पास ओवन या माइक्रोवेव है, तो आप इसे 180 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट करके 5 से 7 मिनट के लिए बेक भी कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: शाम की चाय के साथ बनाएं चटपटी मसाला पीनट चाट, स्वाद ऐसा कि बार-बार होगी इसकी डिमांड
Source link