लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

रिटायरमेंट से एक दिन पहले झारखंड डीजीपी की नियुक्ति:शीर्ष कोर्ट के आदेश का उल्लंघन? एमिकस क्यूरी ने सवाल उठाए – Jharkhand Dgp Appointment One Day Before Retirement Sc Order Violation Amicus Curiae Raises Questions

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

झारखंड की झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) सरकार की ओर से तदाशा मिश्रा को सेवानिवृत्ति से महज एक दिन पहले राज्य का डीजीपी नियुक्त किए जाने को सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का सीधा उल्लंघन बताया गया है।

शीर्ष अदालत को सौंपे गए एक नोट में कहा गया है कि यह नियुक्ति उस नियम के खिलाफ है, जिसमें पदभार ग्रहण करते समय अधिकारी के पास कम से कम छह महीने का सेवाकाल शेष होना अनिवार्य है। मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ की सहायता कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता एवं एमिकस क्यूरी राजू रामचंद्रन ने यह नोट दाखिल किया है।  उन्होंने कहा है कि मौजूदा डीजीपी की सेवानिवृत्ति से एक दिन पहले नियुक्ति प्रकाश सिंह मामले में दिए गए ऐतिहासिक फैसलों और आदेशों में निर्धारित सिद्धांतों का पूरी तरह से उल्लंघन है। हेमंत सोरेन सरकार ने 1994 बैच की आईपीएस अधिकारी तदाशा मिश्रा को 30 दिसंबर, 2025 को डीजीपी नियुक्त किया था, जबकि 31 दिसंबर को वह सेवानिवृत्त हो रही थीं। सेवानिवृत्ति से 24 घंटे पहले नियुक्ति पाकर उन्हें प्रभावी रूप से दो साल का सेवा विस्तार मिल गया।

ये भी पढ़ें: देशभर में छुआछूत के 891 मुकदमे लंबित: आधे यूपी में…उत्तराखंड में कोई केस नहीं; क्या सजा का इंतजार खत्म होगा?

मरांडी ने दायर की थी याचिका

यह मामला झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान सामने आया। मरांडी ने राज्य सरकार के संशोधित नियमों को सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के विरुद्ध घोषित करने की मांग की थी। एमिकस क्यूरी ने झारखंड डीजीपी चयन एवं नियुक्ति नियमावली, 2025 की जांच के बाद कहा कि हालांकि इसके कई प्रावधान कोर्ट की मूल भावना के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन राजनीतिक हस्तक्षेप और मनमानी रोकने के लिए सुरक्षा उपायों और स्पष्टीकरण की जरूरत है।

क्या था प्रकाश सिंह मामले में फैसला

बता दें कि 2006 के प्रकाश सिंह फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने व्यवस्था दी थी कि डीजीपी का चयन यूपीएससी की ओर से चुने गए तीन वरिष्ठतम अधिकारियों में से होगा। साथ ही, सेवानिवृत्ति की तारीख की परवाह किए बिना अधिकारी का न्यूनतम कार्यकाल दो साल का होना चाहिए, लेकिन इसके लिए अधिकारी के पास छह माह की सेवा बची होनी चाहिए।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देशभर में छुआछूत के 891 मुकदमे लंबित:आधे यूपी में…उत्तराखंड में कोई केस नहीं; क्या सजा का इंतजार खत्म होगा? – Untouchability Cases Pending India 891 Cases Half In Uttar Pradesh No Case In Uttarakhand Verdict Delay

जन्माष्टमी 2026:मथुरा में आधी रात को जन्मे कृष्ण कन्हाई, देशभर में छा गया उल्लास, घर-घर गूंज उठे बधाई गीत – Janmashtami 2026 Kanha Was Born At Shri Krishna Janmabhoomi In Mathura

Neet-pg री-एग्जाम आज:जयपुर के 5 केंद्रों पर 2,499 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, पिछली बार दो सेंटरों पर हुए थे रद्द – Neet-pg Re-exam Today: 2,499 Candidates To Appear At 5 Jaipur Centres After Exam Disruption At Two Centres

महाराष्ट्र:नासिक में छात्रों की भूख हड़ताल खत्म, धरना जारी; कलेक्टर से बातचीत के बाद किन बातों पर सहमति? – Nashik Tribal Students Call Off Hunger Strike After Talks With Collector, Sit-in Protest Continues

तेजस के तीन इंजन और मिले:180 लड़ाकू विमानों का सौदा, पहला विमान कब मिलेगा; देरी क्यों बनी चिंता? – Tejas Mark 1a Gets Three More Engines Fighter Jets Deal Delivery Delay Raises Concerns

शिक्षक दिवस 2026:‘काबिल बनो…’ से ‘हर बच्चा स्पेशल होता है’ तक, नजर डालें बॉलीवुड के फेमस टीचर डायलॉग्स पर – 10 Most Iconic Teacher Dialogues From Bollywood Films That Are Still Memorable

Leave a Comment