लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

संस्कृत के ये रेयर नाम बन रहे हैं नए पेरेंट्स की पहली पसंद, जानें इनके खूबसूरत अर्थ

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Rare Sanskrit Baby Names: बच्चे का नाम सिर्फ उसकी पहचान नहीं होता, बल्कि उसके व्यक्तित्व से भी जुड़ा माना जाता है. इसलिए आजकल माता-पिता ऐसे नाम तलाशते हैं जो यूनिक हों, सुनने में अच्छे लगें और जिनका मीनिंग भी पॉजिटिव हो. अगर आप भी अपने बेटे या बेटी के लिए कुछ अलग और संस्कृत से जुड़े खूबसूरत नाम ढूंढ़ रहे हैं, तो यह सूची आपके काम आ सकती है. ये नाम रोजमर्रा में कम सुनने को मिलते हैं, लेकिन इनके अर्थ बेहद खास हैं. 

Rare Sanskrit Baby Names: लड़कों के लिए अनोखे संस्कृत नाम 

क्र.सं. नाम  अर्थ 
1. अयांश प्रकाश की पहली किरण, माता-पिता का अंश
2. आरव शांति, सुरीली ध्वनि
3. इवाण ईश्वर का गौरवशाली उपहार
4. कियांश जिसमें सभी गुण हों, आधुनिक युग का अंश
5. कविश कवियों के राजा, भगवान गणेश
6. धैरत धैर्य रखने वाला, शांत स्वभाव का
7. दिवित अमर, जो हमेशा जीवित रहे
8. नव्यंश नया हिस्सा, जीवन का नया अंश
9. प्रणव पवित्र ध्वनि
10. भव्यम शानदार, जिसका भविष्य उज्ज्वल हो
11. मिशाल प्रकाश, चमक, उदाहरण
12. युवान युवा, ऊर्जावान, भगवान शिव
13. रेयांश प्रकाश की किरण, भगवान विष्णु का अंश
14. विहान सुबह का समय, सूर्योदय, नई शुरुआत
15. वेदंत वेदों का ज्ञाता, परम सत्य
PC: Freepik
PC: Freepik

Rare Sanskrit Baby Names: लड़कियों के लिए सुंदर और मधुर संस्कृत नाम 

क्र.सं. नाम (Name) अर्थ (Meaning)
1. अनन्या जिसके समान कोई और न हो, अद्वितीय
2. अनाया जिसका कोई शासक न हो, स्वतंत्र
3. इशानी भगवान शिव की पत्नी, माँ पार्वती
4. ओजस्वी चमक से भरपूर, ऊर्जावान व्यक्तित्व
5. कियारा साफ, चमकदार, सुंदर बालों वाली
6. चार्वी सुंदर स्त्री, प्यारी लड़की
7. तन्वी खूबसूरत, नाजुक, देवी दुर्गा का रूप
8. ध्रुवी ध्रुव तारा, जो स्थिर और अटल हो
9. निहारिका ओस की बूंदें, तारों का समूह (Nebula)
10. प्रिशा ईश्वर की देन, प्रिय, गॉड गिफ्ट
11. मिशिका ईश्वर का प्रेम, दीपक की लौ
12. मानवी मानवता से भरपूर, सुंदर विचारों वाली
13. शनाया सुबह की पहली किरण, देवी पार्वती
14. सात्विका शांत, शुद्ध और सत्य से जुड़ी
15. हृतिका दिल से सच्ची, दयालु, एक छोटा तालाब
PC: Freepik
PC: Freepik

क्यों पसंद किए जा रहे हैं संस्कृत नाम?

संस्कृत भाषा के नाम अपनी गहराई, मधुरता और अर्थपूर्णता के लिए जाने जाते हैं. ये नाम भारतीय संस्कृति से जुड़े होने के साथ-साथ आधुनिक समय में भी काफी स्टाइलिश (Rare Sanskrit Baby Names) लगते हैं. यही वजह है कि आजकल कई माता-पिता अपने बच्चों के लिए छोटे, यूनिक और संस्कृत मूल के नाम चुनना पसंद कर रहे हैं.

नाम चुनते समय किन बातों का रखें ध्यान?

बोलने में आसान हो: नाम ऐसा चुनें जिसका उच्चारण साफ हो और लोगों को पुकारने में दिक्कत न आए. 

छोटा नाम: आजकल छोटे और क्रिस्प नाम (2 या 3 अक्षर वाले) ज्यादा ट्रेंड में हैं क्योंकि इन्हें याद रखना आसान होता है. 

सकारात्मक अर्थ: हमेशा ऐसा नाम चुनें जिसका मतलब पॉजिटिव हो, ताकि बच्चा जब बड़ा हो तो उसे अपने नाम पर गर्व महसूस हो. 

यह भी पढ़ें: दो नन्हीं परियों के लिए ढूंढ रहे हैं नाम? यहां देखें सबसे प्यारे और मॉडर्न ऑप्शन

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment