
Beauty Tips: कई बार जब हम अचानक से खुद को आईने में देखते हैं तो हमें ऐसा लगता है कि चेहरे पर फाइन लाइन्स और एजिंग के लक्षण अब पहले से भी ज्यादा नजर आने लग गए हैं. ऐसे समय में स्किनकेयर रूटीन अपनाना हमारे लिए फायदेमंद तो हो सकता है, लेकिन इसके रिजल्ट्स भी दिखने में काफी ज्यादा समय लग सकता है. आज की यह आर्टिकल उन सभी के लिए है जो ज्यादा समय और एनर्जी बर्बाद किये इंस्टैंटली एक फ्रेश, यंग और ग्लोइंग लुक अचीव करना चाहती हैं. आज हम आपको मेकअप रूटीन में ही किये जाने वाले कुछ छोटे-छोटे बदलावों के बारे में बताने जा रहे हैं. जब आप इन बदलावों को अपने मेकअप रूटीन में शामिल कर लेती हैं तो आपकी स्किन सिर्फ खूबसूरत नहीं बल्कि उसी समय 10 साल तक जवां दिखने लग जाती है. तो चलिए ऐसे मेकअप हैक्स के बारे में डीटेल से जानते हैं जो आपकी स्किन को मिनटों में फ्रेश और यंग लुक पाने में मदद कर सकते हैं.
हैवी मैट फाउंडेशन की जगह ग्लोइंग बेस चुनें
आपको शायद यह जानकार हैरानी हो लेकिन बहुत ही ज्यादा मैट और थिक फाउंडेशन चेहरे की फाइन लाइन्स और पोर्स को और ज्यादा उभारकर सामने ला सकता है. इससे आपके चेहरे की उम्र और भी ज्यादा दिखने लगती है. आपके लिए बेहतर होगा कि मेकअप से पहले अच्छी तरह मॉइस्चराइजर लगाएं और फिर लाइट स्किन टिंट या सीरम फाउंडेशन का इस्तेमाल करें. फाउंडेशन केवल वहीं पर लगाएं जहां जरूरत हो, जैसे नाक के आसपास की रेडनेस या किसी दाग पर. ऐसा करने से आपका चेहरा ज्यादा नेचुरल और फ्रेश दिखाई देने लगेगा.
ब्लश लगाने का तरीका बदलें
अक्सर आप ब्लश को गालों के बीच वाले हिस्से पर लगाती हैं. ऐसा करने से कई बार आपका चेहरा थोड़ा नीचे की ओर झुका हुआ भी लग सकता है. यंग और लिफ्टेड लुक पाने के लिए ब्लश को गालों की ऊपरी हड्डी (चीकबोन) पर लगाएं और हल्के हाथों से टेम्पल्स यानी कि कनपटी की तरफ ब्लेंड करें. साथ ही पाउडर ब्लश की जगह क्रीम या लिक्विड ब्लश का इस्तेमाल करें. इसके इस्तेमाल से आपका चेहरा ज्यादा नेचुरल और हेल्दी दिखता है.
आंखों के नीचे कम कंसीलर का इस्तेमाल करें
अगर आप अपनी आंखों के नीचे बहुत ही ज्यादा कंसीलर का इस्तेमाल कर लेती हैं तो इसकी वजह से भी फाइन लाइन्स और झुर्रियां ज्यादा नजर आने लग जाती हैं. इससे बचने के लिए आपको माइक्रो-कंसीलिंग टेक्नीक का इस्तेमाल करना चाहिए. इसके लिए आंखों के अंदरूनी कोने पर थोड़ा सा कंसीलर लगाएं और बाहरी कोने पर भी हल्का सा लगाकर ऊपर की तरफ ब्लेंड करें. इससे आंखों के नीचे की डार्कनेस भी कम दिखेगी और साथ ही आपका चेहरा ज्यादा फ्रेश भी लगने लगेगा.
बहुत गहरे आईलाइनर का इस्तेमाल करने से बचें
अगर आप बहुत ही ज्यादा गहरे आईलाइनर जैसे कि जेट ब्लैक का इस्तेमाल करती हैं, तो इसकी वजह से आपकी आंखें काफी ज्यादा थकी हुई दिखाई दे सकती हैं. खासकर तब जब आपकी आंखों के आसपास थोड़ी बहुत भी झुर्रियां हों तो. जेट ब्लैक जैसे कलर्स की जगह पर आपको ब्राउन, चारकोल या फिर नेवी ब्लू जैसे शेड्स को चुनना चाहिए. ये आपकी आंखों को खूबसूरत डेफिनिशन देते हैं लेकिन आपका लुक देखने में हार्श भी नहीं लगता है. इसके अलावा नीचे की लैश लाइन पर आईलाइनर लगाने से भी आपको बचना चाहिए। इससे आपकी आंखें काफी ज्यादा छोटी और थकी हुई दिखाई देने लग जाती हैं.
होंठों को दें हाइड्रेटेड लुक
जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ी है आपके होंठों की नेचुरल थिकनेस और शेप कम होने लग जाती है. ऐसे में अगर आप बहुत ही ज्यादा डार्क या फिर मैट लिपस्टिक का इस्तेमाल करते हैं तो आपके होंठ और भी ज्यादा पतले दिखाई देने लगते हैं. ऐसा न हो इसलिए सबसे पहले अपने होठों के रंग से मिलता-जुलता लिप लाइनर चुनें और इसे बिलकुल ही हल्के से होठों की बाहरी लाइन के पास लगाएं. इसके बाद एक टिंटेड लिप बाम, लिप ऑयल या फिर एक साटन फिनिश लिपस्टिक का इस्तेमाल करें. लास्ट में होंठों के बीच थोड़ा सा ग्लॉस लगाएं ताकि वे ज्यादा भरे हुए और अट्रैक्टिव दिखाई देने लगें.

ये भी पढ़ें: AC की ठंडी हवा लेने के चक्कर में कहीं छिन न जाए चेहरे की खूबसूरती, जान लें इसके नुकसान
The post आईने में दिखने लगी हैं रिंकल्स और फाइन लाइन्स? बस अपनाएं ये सिंपल मेकअप हैक्स और दिखें 10 साल तक जवां appeared first on Prabhat Khabar.
