लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

कौन हैं डॉ. दिनेश शर्मा?:लखनऊ के पूर्व मेयर से लेकर उपराज्यपाल बनने तक का सफर, पेशे से रहे हैं प्रोफेसर – Bjp Mp Dinesh Sharma Appointed Lieutenant Governor Andaman Nicobar Notification Issued By Rashtrapati Bhavan

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा अंडमान निकोबार के उपराज्यपाल बनाए गए हैं। शनिवार देर रात राष्ट्रपति भवन से उनकी नियुक्ति की अधिसूचना जारी की गई। 

अधिसूचना में क्या कहा गया?

शनिवार देर रात राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी एक बयान में बताया गया है कि भारत के राष्ट्रपति डॉ. दिनेश शर्मा को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का उप-राज्यपाल नियुक्त करते हुए प्रसन्न हैं। यह नियुक्ति उनके पदभार संभालने की तारीख से प्रभावी होगी। 62 वर्षीय शर्मा इससे पहले उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री रह चुके हैं। उनका राज्यसभा कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त होने वाला था। वे राज्यसभा के उप-सभापति भी हैं।

दो बार लगातार रहे लखनऊ के महापौर

लखनऊ विश्वविद्यालय में वाणिज्य विभाग में प्रोफेसर रहे डॉ. दिनेश शर्मा 2006 से मार्च 2018 तक लगातार दो बार लखनऊ के महापौर भी रहे। इसके अलावा वह यूपी मेयर काउंसिल के 2007 से मार्च 2018 तक अध्यक्ष भी रहे। डॉ. शर्मा भाजपा संगठन में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समेत विभिन्न पदों पर रह चुके हैं। गुजरात के प्रभारी के अलावा हरियाणा में मुख्यमंत्री व राजस्थान में प्रदेश अध्यक्ष के चयन के लिए पर्यवेक्षक भी रहे। भाजयुमों के प्रदेश अध्यक्ष के पद भी संभाल चुके हैं।

2023 में बने राज्यसभा सांसद

2017 से 2022 तक उपमुख्यमंत्री के तौर पर माध्यमिक व उच्च शिक्षा के अलावा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रिनिक्स तथा सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की भी जिम्मेदारी देख चुके दिनेश शर्मा 2022 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़े। इसके बाद भाजपा ने उन्हें राज्यसभा सांसद बनाया और वह तब से राज्यसभा के सांसद के तौर पर काम कर रहे थे।

संसदीय राजभाषा समिति (संयोजक)

शर्मा राज्यसभा सांसद के साथ ही संसदीय राजभाषा समिति में एक प्रमुख सदस्य के रूप में कार्यरत रहे हैं और इसकी पहली उप-समिति के संयोजक की भूमिका निभा रहे थे। यह समिति सरकारी कामकाज में हिंदी भाषा के प्रयोग की प्रगति की समीक्षा करती है।

ये भी पढ़ें: ‘ओजी’ से लेकर ‘नाराज फूफाओं’ तक: पीएम मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें, ‘गिलास’ से समझाया विजन

 

अंडमान में चल रहा ‘ग्रेट निकोबार द्वीप विकास परियोजना’ 

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार वर्तमान में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में ‘ग्रेट निकोबार द्वीप विकास परियोजना’ नामक एक बेहद महत्वाकांक्षी और विशाल मेगा प्रोजेक्ट चला रही है। नीति आयोग द्वारा परिकल्पित इस परियोजना की कुल अनुमानित लागत लगभग ₹81,000 करोड़ से ₹92,000 करोड़ तक आंकी गई है, जिसे चरणबद्ध तरीके से विकसित किया जा रहा है। इस परियोजना के पूरा होने के बाद भारत को चीन के खिलाफ रणनितीक बढ़त मिल जाएगी। ऐसे में शर्मा को केंद्र सरकार द्वारा शर्मा को वहां का उपराज्यपाल बनाया जाना एक बेहद बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। 

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आठ नए चीफ जस्टिस नियुक्त:जम्मू-कश्मीर से महाराष्ट्र तक बदलाव, किस हाईकोर्ट में कौन से न्यायाधीश संभालेंगे पद – Eight High Courts Get New Chief Justices Changes Span From Jammu And Kashmir To Maharashtra

ग्रीस में एयर शो के बीच फैंटम F4 जेट क्रैश:दो पायलटों की मौत; हजारों लोग थे मौजूद, कैसे हुआ हादसा? – Greece Air Show Phantom F4 Crash Two Pilots Dead

अभयरैब:रेबीज रोधी टीके का बैच गुणवत्ता जांच में फेल, कंपनी बोली- हमने नहीं बनाए; संदिग्ध शीशियां कहां बनीं? – Anti-rabies Vaccine Batch Fails Quality Test At Cdl Company Denies Manufacturing Suspicious Vials Probe Cdsco

पश्चिम एशिया में बढ़ा तनाव:ईरान के तीन तेल टैंकरों को अमेरिकी सेना ने किया तबाह, क्या है कार्रवाई की वजह? – Us-strikes-three-iranian-oil-tankers-after-irgc-missile-attack-on-navy-ships

तमिलनाडु:डीवीएसी ने पूर्व डीएमके मंत्री केएन नेहरू के ठिकानों पर मारे छापे, स्टालिन ने किस पर साधा निशाना? – Dvac-raids-30-locations-linked-to-dmk-leader-kn-nehru-stalin-calls-it-political

पायल ने क्यों लगाई नदी में छलांग?:सामने आया आत्महत्या का लाइव वीडियो, पिता ने बताई हादसे के पीछे दुखद कहानी – Video Of Girl Jumping Into Chenab River From Doda-shiva-dal Bridge

Leave a Comment