
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय के सबसे ज्ञानी और बुद्धिमान पुरुष के तौर पर जाना जाता है. कहा जाता है कि अगर किसी भी इंसान को एक सफल और समृद्ध जीवन की तलाश है, तो उसे चाणक्य की बताई गई बातों का पालन जरूर करना चाहिए. आचार्य चाणक्य ने आज से सदियों पहले जिन बातों का जिक्र किया है, वे आज के समय में भी मानवजाति को एक सही रास्ता दिखाने का काम कर रही हैं. उनकी कही गई इन्हीं बातों को आज के समय में हम 'चाणक्य नीति' के नाम से जानते हैं.
अपनी इन्हीं नीतियों में चाणक्य ने जीवन से जुड़ी कई ऐसी प्रैक्टिकल बातों का जिक्र किया है, जिन्हें अपनाकर एक इंसान बड़ी से बड़ी मुसीबत से भी आसानी से बच सकता है. चाणक्य की नीतियों में इस बात को भी बहुत ही गहराई से बताया गया है कि एक समझदार इंसान कब दूसरों के सामने झुकता है, उनसे माफी मांगता है और कब वह चुपचाप किसी जगह या इंसान से दूरी बना लेता है. आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसी के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं. जब आप इस आर्टिकल को पूरा पढ़ लेंगे, तो आपको यह बहुत ही अच्छे से समझ में आने लगेगा कि आपको कब दूसरों से माफी मांगनी चाहिए और कब किससे दूरी बना लेनी चाहिए.
अपनी गलती महसूस होने पर तुरंत माफी मांगना
आचार्य चाणक्य के अनुसार, अगर आपसे जाने-अनजाने में कभी कोई गलती हो जाती है, तो ऐसे हालात में आपको बिना देरी किए सामने वाले से माफी मांग लेनी चाहिए. एक समझदार इंसान को यह अच्छे से पता होता है कि अगर वह माफी मांग भी लेगा, तो छोटा नहीं हो जाएगा. उनके अनुसार, अगर आपकी किसी बात या व्यवहार से किसी बेकसूर या फिर अपने ही किसी प्रियजन का दिल दुखा है, तो वहां पर अपने अहंकार को बीच में लाने की गलती नहीं करनी चाहिए. अपनी गलतियों को मानना और सामने वाले से सच्चे दिल से माफी मांग लेना एक सुलझे हुए इंसान की सबसे बड़ी पहचान होती है.
ये भी पढ़ें: जब किस्मत भी साथ छोड़ दे तो जरूर याद रखें चाणक्य की ये 5 बातें, कठिन से कठिन हालात से निकलने का मिलेगा रास्ता
रिश्तों को टूटने से बचाने के लिए झुक जाना
आचार्य चाणक्य के अनुसार, कई बार हमारी जिंदगी में ऐसे हालात आ जाते हैं जहां हमें यह समझ ही नहीं आता कि कौन सही है और कौन गलत. ऐसी स्थिति में सबसे बड़ी बात होती है रिश्तों को बचाना. आचार्य चाणक्य के अनुसार, अगर किसी प्यारे और सच्चे रिश्ते को टूटने से बचाने के लिए आपको झुकना पड़े या फिर सामने वाले से माफी भी मांगनी पड़े, तो बिना सोचे मांग लेनी चाहिए. एक समझदार इंसान इस बात को अच्छे से जानता है कि थोड़े से गुस्से या घमंड के चक्कर में सालों पुराने रिश्ते को तोड़ देना सबसे बड़ी बेवकूफी है. इसलिए रिश्तों की कीमत समझते हुए माफी मांग लेना ही असली बुद्धिमानी है.
मूर्ख और बिना वजह बहस करने वालों से दूरी
चाणक्य नीति में यह बहुत साफ तौर पर कहा गया है कि किसी बेवकूफ या फिर जिद्दी इंसान से बहस करके अपना समय कभी भी बर्बाद नहीं करना चाहिए. जिस इंसान के पास सोचने-समझने की ताकत न हो और जो बिना किसी लॉजिक के सिर्फ अपनी बात को ही सही साबित करने में लगा हुआ हो, उसे समझाना पूरी तरह से बेकार है. इस तरह के इंसान को आप चाहे सच कितना भी दिखा दें, ये लोग अपनी जिद कभी नहीं छोड़ते हैं. इसीलिए समझदार लोग ऐसे लोगों से बहस करने के बजाय वहां से चुपचाप निकल जाना ही बेहतर समझते हैं.
ये भी पढ़ें: अच्छे लोगों की यही 3 आदतें बन जाती हैं उनकी सबसे बड़ी कमजोरी, कहीं आप भी तो नहीं करते ये गलतियां?
जहां सम्मान न मिले, वहां से हट जाना
चाणक्य नीति की एक बहुत ही मशहूर बात है कि जिस जगह पर या फिर जिन लोगों के बीच आपको इज्जत न मिले, उस जगह और उन लोगों को आपको तुरंत ही छोड़ देना चाहिए. अगर किसी जगह पर आपकी बातों की कीमत नहीं है या लोग आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे हैं, तो वहां रुकना आपके आत्मसम्मान के लिए ही गलत साबित हो जाता है. ऐसी जगह पर चिल्लाने या खुद को सही साबित करने से अच्छा है कि आप शांति से चुपचाप वहां से किनारे हो जाएं.
जहां सिर्फ जलन और निगेटिविटी हो
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जब आपको यह लगने लगे कि सामने वाला इंसान आपसे सिर्फ जल रहा है और उसकी सोच आपके लिए गलत है, तो उस जगह या इंसान के सामने अपनी बात को रखना सिर्फ समय की बर्बादी ही है. जिस इंसान के अंदर जलन की भावना भरी हुई हो, उसे आपकी कोई भी अच्छी बात कभी दिखाई ही नहीं देगी. उनके अनुसार, इस तरह के नेगेटिव माहौल में रहने की वजह से आपकी खुद की मेंटल पीस बर्बाद हो जाती है. इसी वजह से एक समझदार और बुद्धिमान इंसान ऐसे माहौल और ऐसे लोगों से बिना कोई ड्रामा किए चुपचाप दूरी बना लेता है.
ये भी पढ़ें: बुरे समय में कौन देता है साथ और कौन छोड़ जाता है हाथ? चाणक्य ने बताया सच्चे इंसान को पहचानने का आसान तरीका
The post कब मांगनी चाहिए माफी और कब बिना कुछ कहे तोड़ देना चाहिए रिश्ता? चाणक्य से सीखें खुशहाल जीवन जीने की सही कला appeared first on Prabhat Khabar.


