लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Export Levies:पेट्रोल, डीजल और Atf के निर्यात पर केंद्र ने लगाया नया शुल्क, 1 जून से प्रभावी होंगी नई दरें – Central Govt Notifies Export Levies On Exports Of Petrol, Diesel And Atf For Fortnight Beginning 1 June, 2026

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और विमानन टर्बाइन ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर लगने वाले शुल्क की नई दरों की घोषणा कर दी है। ये नई दरें 1 जून 2026 से अगले 15 दिनों के लिए लागू होंगी। सरकार ने यह कदम देश में पेट्रोलियम उत्पादों की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने और निर्यात को नियंत्रित करने के उद्देश्य से उठाया है।

यह भी पढ़ें- Explainer: बाजार से विदेशी निवेशकों का मोहभंग? निकाले हजारों करोड़ रुपये, 10 सवालों के जवाब से समझें सबकुछ

पश्चिम एशिया संकट के कारण वैश्विक तेल बाजार में बढ़ी अनिश्चितता

सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एटीएफ के निर्यात पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (SAED) और रोड एवं इंफ्रास्ट्रक्चर सेस (RIC) 27 मार्च 2026 से लागू किया था। उस समय पश्चिम एशिया में जारी संकट के कारण वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई थी। ऐसे में घरेलू जरूरतों को प्राथमिकता देने के लिए सरकार ने निर्यात को हतोत्साहित करने का फैसला किया था।

पहले 16 मई से लागू किया गया था शुल्क दरों में संशोधन

वित्त मंत्रालय के अनुसार, इन शुल्कों की समीक्षा हर 15 दिन में की जाती है। इसके तहत अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल, पेट्रोल, डीजल और एटीएफ की औसत कीमतों को ध्यान में रखकर नई दरें तय की जाती हैं। इससे पहले शुल्क दरों में संशोधन 16 मई 2026 से लागू किया गया था।

एक जून से कितना लगेगा निर्यात शुल्क?

नई अधिसूचना के अनुसार, 1 जून से पेट्रोल के निर्यात पर 1.5 रुपये प्रति लीटर शुल्क लगाया जाएगा। डीजल के निर्यात पर यह शुल्क 13.5 रुपये प्रति लीटर होगा, जबकि एटीएफ के निर्यात पर 9.5 रुपये प्रति लीटर शुल्क देना होगा। इन तीनों मामलों में शुल्क का अधिकांश हिस्सा विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (SAED) के रूप में लगाया गया है।

यह भी पढ़ें- CNG Price: पश्चिम एशिया तनाव के बीच मुंबई में फिर दो रुपये महंगी हुई सीएनजी, 16 दिन में दूसरी बार बढ़े दाम

सरकार ने स्पष्ट किया है कि घरेलू बाजार में खपत के लिए बेचे जाने वाले पेट्रोल और डीजल पर मौजूदा उत्पाद शुल्क दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी आम उपभोक्ताओं के लिए फिलहाल पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले केंद्रीय उत्पाद शुल्क में कोई परिवर्तन नहीं होगा। विशेषज्ञों का मानना है कि निर्यात शुल्क जारी रखने का उद्देश्य देश में ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित करना और अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती कीमतों के असर को घरेलू बाजार पर सीमित रखना है।

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जम्मू-कश्मीर मुठभेड़:मारे गए दोनों आतंकी पाकिस्तानी, पुलिस ने कहा- ‘तुम भाग सकते हो, लेकिन छिप नहीं सकते’ – Two Pakistani Terrorists From Jaish-e-mohammed Killed In Jammu And Kashmir Encounter Have Been Identified

तमिलनाडु:नवोदय विद्यालय पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सरकार से कहा- अपना नजरिया बदलें; हिंदी भाषा पर क्या है विवाद? – Tamil Nadu Navodaya Vidyalaya Row Supreme Court Asks State To Change Mindset What Is Hindi Language Dispute

जयपुर:भाजपा की पार्षद अर्चना ने कांग्रेस के समर्थन से भरा चेयरमैन पद का पर्चा, परिजन बोले- पुलिस जबरन ले गई – Where Did He Go Immediately After Filing His Nomination Papers As A Congress Candidate

Ind Vs Afg 3rd T20 Live Score:अफगानिस्तान को क्लीन स्वीप करने उतरेगा भारत, क्या वैभव को मिलेगा मौका? – Ind Vs Afg T20 Live Score: India Vs Afghanistan 3rd T20i Match Arun Jaitley Scorecard Result Updates In Hindi

आईसीसी:जिम्बाब्वे के टावेंगवा मुखुहलानी बने नए उपाध्यक्ष,  इमरान ख्वाजा की ली जगह; अध्यक्ष जय शाह ने दी बधाई – Zimbabwe’s Tavengwa Mukuhlani Named As The New Deputy Chairperson Of Icc Succeeds Imran Khwaja

टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहन होंगे महंगे:कंपनी एक अक्तूबर से बढ़ाएगी कीमतें, जानें डिटेल्स – Tata Motors To Hike Commercial Vehicle Prices By Up To 1 Per Cent From October 1 2026

Leave a Comment