
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Rashifal 16 July 2026: गुरुवार, 16 जुलाई 2026 का दिन मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। कल आषाढ़ शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, कल गजकेसरी योग और सिद्धि योग जैसे अत्यंत शुभ संयोग बन रहे हैं, जिनका प्रभाव करियर, व्यापार, धन, शिक्षा, पारिवारिक जीवन और स्वास्थ्य पर देखने को मिल सकता है। कुछ राशि के जातकों को नए अवसर, आर्थिक लाभ और सफलता मिलने के संकेत हैं, वहीं कुछ लोगों को धैर्य और सोच-समझकर निर्णय लेने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं, 16 जुलाई 2026 का दैनिक राशिफल और जानें आपका दिन कैसा रहने वाला है।

2 of 13
16 जुलाई का राशिफल
– फोटो : amar ujala
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए नई उम्मीदें और बेहतरीन अवसर लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी या ऊंचा पद मिलने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थियों को मनचाही सफलता पाने के लिए पूरी एकाग्रता के साथ पढ़ाई करनी होगी। किसी विरोधी की बातों में आकर जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचें। छोटी-छोटी योजनाओं से भी अच्छा आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं। व्यापार में सफलता आपके कदम चूम सकती है, हालांकि प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला थोड़ी चिंता बढ़ा सकता है।

3 of 13
16 जुलाई का राशिफल
– फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
आज आगे बढ़ने की चाह और कुछ नया करने का उत्साह आपके भीतर साफ दिखाई देगा। आपकी मधुर वाणी और विनम्र स्वभाव लोगों को प्रभावित करेगा, जिससे सम्मान और लोकप्रियता दोनों बढ़ेंगे। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी मौजूदगी खास पहचान दिला सकती है। किसी राजनीतिक या प्रशासनिक मामले में हल्की परेशानी आ सकती है, लेकिन धैर्य बनाए रखें। लंबी यात्रा की योजना बन सकती है। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के नए अवसर खुल सकते हैं और मनोरंजन से जुड़े कार्यक्रमों का भी आनंद मिलेगा।

4 of 13
16 जुलाई का राशिफल
– फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
आज हर कदम सोच-समझकर उठाना ही आपके लिए सबसे बड़ी समझदारी होगी। कारोबार में किसी बड़े जोखिम से दूर रहें और अपने कामों में पूरी स्पष्टता बनाए रखें। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने की संभावना है। यदि किसी काम को लेकर परेशानी चल रही थी, तो उसका समाधान भी धीरे-धीरे सामने आता नजर आएगा। माता-पिता की सेवा और उनका आशीर्वाद आपको मानसिक शांति के साथ सफलता भी दिलाएगा।

5 of 13
16 जुलाई का राशिफल
– फोटो : amar ujala
कर्क राशि
आज आपकी नेतृत्व क्षमता लोगों को प्रभावित करेगी। कार्यक्षेत्र में टीम के साथ मिलकर काम करने से शानदार परिणाम मिल सकते हैं। दांपत्य जीवन में प्रेम और तालमेल बना रहेगा। छोटे बच्चों के लिए कोई प्यारा-सा उपहार खरीद सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और धन-धान्य में वृद्धि के संकेत हैं। यदि आपकी कोई प्रिय वस्तु खो गई थी, तो उसके मिलने की संभावना भी बन रही है। नया वाहन खरीदने का सपना भी पूरा हो सकता है।

