लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

क्या इस्राइल को देंगे मान्यता?:पाकिस्तानी रिपोर्टर के सवाल पर इशाक डार का चौंकाने वाला रिएक्शन, वीडियो वायरल – Pakistani Reporter Asks Will Recognize Israel Ishaq Dar And Marco Rubio Do Not Answer Question Video

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

वॉशिंगटन में पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो के बीच हुई मुलाकात के दौरान एक रिपोर्टर द्वारा पूछे गए सवाल से माहौल गरमा गया। रिपोर्टर ने पाकिस्तान से इस्राइल को मान्यता देने के बारे में सवाल किया। हालांकि, दोनों नेताओं ने ही इसका जवाब नहीं दिया और आगे बढ़ गए। 

यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कई अरब और मुस्लिम देशों से अब्राहम समझौते में शामिल होकर इस्राइल के साथ राजनयिक संबंध स्थापित करने का आग्रह किया था। यह ईरान संघर्ष को खत्म करने की दिशा में एक संभावित सौदे का हिस्सा माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें: ‘कोई देश नहीं थोप सकता अपना वर्चस्व’: अमेरिका की चीन को दो टूक, पीट हेगसेथ ने भारत को बताया ताकतवर देश

इस्राइल पर क्या है पाकिस्तान की नीति?

पाकिस्तान ने इस्राइल को देश के तौर पर मान्यता नहीं दी है। इसके साथ ही इस्राइल के साथ उसके कोई राजनयिक संबंध नहीं हैं। वॉशिंगटन में डार और रूबियो की मुलाकात के दौरान द पाकिस्तान डेली के पत्रकार फैसल अली शाह ने ट्रंप की अपील के संबंध में एक सवाल पूछा। उन्होंने जोर से पूछा, “क्या पाकिस्तान इजरायल को मान्यता देगा?” दोनों नेताओं ने सवाल को अनसुना करते हुए कोई जवाब नहीं दिया।

डार ने बाद में दिया क्या जवाब?

बैठक के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए इशाक डार ने कहा, “पाकिस्तान फलस्तीन और गाजा को लेकर अपने रुख पर अडिग है।” उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी नीतिगत बदलाव पर विचार करने से पहले इस्राइल को फलस्तीनी राज्य की स्थापना की ओर बढ़ना होगा।

ट्रंप ने किया था इस्राइल को मान्यता देने का आग्रह

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले कहा था कि उन्होंने सऊदी अरब, कतर, पाकिस्तान, तुर्किए, मिस्र और जॉर्डन से अब्राहम समझौते में सामूहिक रूप से शामिल होने का आग्रह किया था। इसी के साथ इस्राइल के साथ संबंध सामान्य करने पर भी जोर दिया था, ताकि ईरान संघर्ष को समाप्त करने के लिए एक सौदे पर काम किया जा सके। पाकिस्तान ने इस सुझाव को अस्वीकार कर दिया। वहीं, अन्य देशों ने अब तक ट्रंप के आह्वान पर सार्वजनिक रूप से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

ये भी पढ़ें: बातचीत और बमबारी साथ-साथ: दशकों बाद इस्राइल-लेबनान की सीधी सैन्य वार्ता, पेंटागन में शांति प्रयासों पर चर्चा

अब्राहम समझौते को ट्रंप की पहले कार्यकाल के दौरान वॉशिंगटन द्वारा इस्राइल और अरब देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने के प्रयास के तहत तैयार किया गया था। संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन और मोरक्को ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिससे इस्राइल के साथ राजनयिक, आर्थिक और सुरक्षा संबंध खुले। सूडान को भी इसमें शामिल किया गया था, लेकिन उसने अभी तक औपचारिक संबंध स्थापित करने की प्रक्रिया पूरी नहीं की है।



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

महंगे क्रूड और युद्ध के साये में शेयर बाजार:क्या सितंबर में जारी रहेगी तेजी? 5 साल का ट्रेंड इस बार कसौटी पर – Stock-market-september-trend-nifty-sensex-crude-oil-global-tensions

सुर्खियां:पहाड़ से मैदान तक आफत की बारिश, 12 से अधिक राज्यों में अलर्ट; ट्रंप बोले- जंग लंबी नहीं चलेगी – Top Headline Today Important And Big News Stories Of 3 September 2026 Updates On Amar Ujala News In Hindi

सीवीसी की रिपोर्ट में खुलासा:सरकारी ऑफिस भ्रष्टाचार के गढ़, 70 हजार शिकायतें; बैंक-रेलवे सबसे आगे – Cvc-report-2025-70584-corruption-complaints-banks-railways-top

अहतियात:उत्तराखंड का अर्ली वार्निंग सिस्टम तैयार, परीक्षण की तैयारी; वसुंधरा झील पर लगेगा पायलट प्रोजेक्ट – Uttarakhand Early Warning System Ready; Preparations For Testing Underway.

मिसाइलों के साए में पढ़ाई:यूक्रेन में जमीन के नीचे बने 74 स्कूल, बंकर में कैसे हो रही भविष्य की तैयारी? – Ukraine-underground-schools-children-study-amid-russian-missile-drone-attacks

एम्स में सर्जरी के लिए 5 साल इंतजार:न्यूरो की कतार में 1324, दिल की शल्य चिकित्सा के लिए 690 रोगी प्रतीक्षारत – Five-year Wait For Surgery At Aiims

Leave a Comment