लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

कभी की नौकरी, तो कभी भंसाली को किया असिस्ट, यूं ही बॉलीवुड के ‘धुरंधर’ नहीं बने रणवीर सिंह

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


Ranveer Singh Journey: फिल्म ‘डॉन 3’ छोड़ने के चलते फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉई (FWICE) का बैन झेल रहे बॉलीवुड के मस्तमौला एक्टर रणवीर सिंह ने बैक टू बैक दो ब्लॉकबस्टर फिल्मों ‘धुरंधर’ और फिर ‘धुरंधर 2’ से हर किसी को अपना मुरीद बना लिया है. इन फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर आई सुनामी में कई रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए और रणवीर फिल्म इंडस्ट्री के नए बॉक्स ऑफिस किंग बन गए. 16 साल पहले ‘बैंड बाजा बारात’ से डेब्यू करने वाले रणवीर अब बड़े सुपरस्टार्स में गिने जाते हैं. उन्होंने तगड़ा स्टारडम बना लिया है. उनकी एक झलक के लिए फैंस बेताब रहते हैं. लेकिन, कभी रणवीर की लाइफ बिल्कुल भी ऐसी नहीं थी. एक्टर बनने से पहले वो असिस्टेंट डायरेक्टर हुआ करते थे तो कभी उन्हें नौकरी भी करनी पड़ी थी.

बतौर कॉपीराइटर किया था काम

रणवीर सिंह का पूरा नाम रणवीर सिंह भवनानी हैं. 40 साल के रणवीर को शुरू से ही फिल्मी दुनिया के प्रति लगाव था. लेकिन, उन्होंने करियर की शुरुआत सीधे एक्टर के रूप में नहीं की थी. स्ट्रगल डेज में उन्होंने एडवरटाइजिंग एजेंसी के लिए बतौर कॉपीराइटर काम किया था. 

ये भी पढ़ें: रणवीर सिंह और फरहान अख्तर की लड़ाई में कूदे सलमान खान, ‘डॉन 3’ विवाद को सुलझाएंगे भाईजान!

फिर बने असिस्टेंट डायरेक्टर

चाहे रणवीर नौकरी करते थे, लेकिन उन्हें पता था कि उनकी असली मंजिल क्या है? एक्टर बनने से पहले उन्होंने असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम करते हुए फिल्मों और एक्टिंग की बारीकियां सीखी थीं. साल 2005 में आई अमिताभ बच्चन और रानी मुखर्जी की फिल्म ‘ब्लैक’ के लिए उन्होंने डायरेक्टर संजय लीला भंसाली को असिस्ट किया था.

बॉलीवुड में ‘बैंड बाजा बारात’ से मचाया शोर

रणवीर सिंह ने आदित्य चोपड़ा की फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ के लिए ऑडिशन दिया था. रणवीर का ऑडिशन मेकर्स को इतना पसंद आया कि उन्होंने रणवीर को अपनी फिल्म के लिए कास्ट कर लिया था. रणवीर की ये पहली  फिल्म साल 2010 में रिलीज हुई थी. इसमें उनके अपोजिट अनुष्का शर्मा नजर आई थीं. रणवीर का बॉलीवुड में हिट डेब्यू हुआ था. इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा.

ये भी पढ़ें: ‘अगर आप पैदा ही न हों…’ रणवीर सिंह ने सद्गुरु से पूछा था ये सवाल, मिला था ऐसा जवाब

फिर बन बैठे बॉलीवुड के ‘धुरंधर’

‘बैंड बाजा बारात’ के बाद रणवीर ने गोलियों की रासलीला: रामलीला, गुंडे, बाजीराव मस्तानी, पद्मावत, गली बॉय और सिम्बा जैसी फिल्मों से फैंस के दिलों में जगह बनाई. लेकिन, दिसंबर 2025 में रिलीज हुई फिल्म ‘धुरंधर’ ने उनके  लिए सब कुछ बदल दिया. इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर ऐसा कहर बरपाया कि आलोचक भी रणवीर के फैन बन गए. इसके बाद मार्च 2026 में आई ‘धुरंधर 2’ ने भी तगड़ा बवाल काटा. दुनियाभर में 1354 करोड़ से ज्यादा कमाकर धुरंधर ब्लॉबस्टर साबित हुई. जबकि अब भी सिनेमाघरों में चल रही ‘धुरंधर 2’ सैकनिल्क के अनुसार, बॉक्स ऑफिस पर 1,812.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है. ये भारत की दूसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म भी है. 

“>

 



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment