लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

वैभव सूर्यवंशी का कीर्तिमान:ipl के एक सीजन में प्लेऑफ में लगाए सर्वाधिक छक्के, तीसरी बार नर्वस 90 का शिकार – Gt Vs Rr Ipl 2026: Vaibhav Sooryavanshi Ipl Stats Most Sixes In Ipl Playoffs In A Single Edition

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

राजस्थान रॉयल्स के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ क्वालिफायर-2 मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी की। वैभव हालांकि, लगातार दूसरे मैच में शतक लगाने से चूक गए और 47 गेंदों पर आठ चौकों और सात छक्कों की मदद से 96 रन बनाकर आउट हुए। वैभव ने इस मैच में भी कीर्तिमान बनाए और वह एक आईपीएल सीजन में प्लेऑफ में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। 




GT vs RR IPL 2026: Vaibhav Sooryavanshi IPL stats Most sixes in IPL playoffs in a single edition

वैभव सूर्यवंशी
– फोटो : ANI


जडेजा के साथ निभाई साझेदारी

राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। राजस्थान के लिए यशस्वी जायसवाल के साथ सूर्यवंशी पारी का आगाज करने उतरे। हालांकि, राजस्थान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। इसके बाद वैभव ने रवींद्र जडेजा के साथ मिलकर पारी को संभाला। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच शतकीय साझेदारी हुई जिससे राजस्थान की टीम गुजरात के सामने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखने में सफल रही। सूर्यवंशी और जडेजा के बीच 65 गेंदों पर 127 रनों की साझेदारी हुई। 


GT vs RR IPL 2026: Vaibhav Sooryavanshi IPL stats Most sixes in IPL playoffs in a single edition

वैभव सूर्यवंशी का शानदार प्रदर्शन
– फोटो : अमर उजाला


गिल-साहा को पीछे छोड़ा

  • आईपीएल के एक सीजन में प्लेऑफ में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में वैभव अब नंबर एक पर आ गए हैं। 
  • वैभव ने मौजूदा सीजन के प्लेऑफ में 19 छक्के लगाए हैं। उन्होंने इस मामले में ऋद्धिमान साहा और शुभमन गिल को पीछे छोड़ दिया है। 
  • ऋिद्धिमान साहा ने 2014 में प्लेऑफ में 11 छक्के लगाए थे, जबकि गिल ने 2023 में 11 छक्के लगाए थे।
  • रजत पाटीदार ने 2022 में आईपीएल के प्लेऑफ मुकाबलों में 10 छक्के लगाए थे। 


GT vs RR IPL 2026: Vaibhav Sooryavanshi IPL stats Most sixes in IPL playoffs in a single edition

वैभव सूर्यवंशी
– फोटो : ANI


तीसरी बार शतक से चूके वैभव

वैभव इस सीजन में तीसरी बार नवर्स 90 का शिकार हुए और शतक लगाने से चूक गए। वैभव सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में 97 रन बनाकर आउट हुए थे और अब इस मैच में भी वह शतक लगाने से चार रन दूर रह गए। वैभव उन बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं जो एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा बार शतक से चूके हैं। वैभव से पहले 2014 में ग्लेन मैक्सवेल भी तीन बार शतक लगाने से चूके थे। वहीं, इस सीजन लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए खेलने वाले मिचेल मार्श दो बार शतक लगाने से चूक गए थे। 


GT vs RR IPL 2026: Vaibhav Sooryavanshi IPL stats Most sixes in IPL playoffs in a single edition

वैभव सूर्यवंशी
– फोटो : IPL


इस सीजन 700 से अधिक रन बनाए

वैभव के लिए मौजूदा आईपीएल सीजन यादगार रहा और उन्होंने इस सत्र में 775 रन बनाए हैं। वैभव एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बन गए हैं। इस सूची में सबसे आगे विराट कोहली हैं जिन्होंने 2016 में 152.03 के स्ट्राइक रेट से 973 रन बनाए थे। वहीं, गिल ने 2023 में 157.8 के स्ट्राइक रेट से 890 रन बनाए थे। ओवरऑल वैभव इस सूची में पांचवें स्थान पर हैं। 


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सैफ अली खान अटैक केस:बांग्लादेशी व्यक्ति पर सख्त हुई अदालत; ठुकराई गुनाह कबूल करने की अर्जी, दिया यह आदेश – Saif Ali Khan Attack Court Says Bangladeshi Man To Face Trial Denies His Request To Plead Guilty

ब्रिक्स 2026:पीएम मोदी ने पुतिन को दी ये खास किताब, जानें इसे क्यों कहते हैं तमिल संस्कृति का दस्तावेज – Pm Gifts Russian President Putin A Book By Tamil Poet Thiruvalluvar At Bharat Mandapam

यूपी :बीईओ के 238 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, आयोग को भेजा गया अधियाचन – Recruitment To 238 Beo Posts Requisition Sent To The Uppsc

ईशान किशन का कमाल:प्रथम श्रेणी क्रिकेट में बनाया बड़ा रिकॉर्ड; दुनिया के टॉप-10 कप्तानों की सूची में बनाई जगह – Ishan Kishan Extends Unbeaten Captaincy Streak To 16, Enters All-time Top 10 With Duleep Trophy Title

फिर दिखी कार डिप्लोमेसी:पुतिन की गाड़ी में बैठे पीएम मोदी, प्रोटोकॉल तोड़ एक साथ हुए रवाना – Modi-putin Car Diplomacy: What Does Their Shared Ride Signal For India-russia Relations?

एक्सप्लेनर:जमीन से आसमान तक ब्रिक्स के दौरान कैसा है सुरक्षा घेरा, पुतिन-जिनपिंग के लिए क्या हैं खास इंतजाम? – Explainer: How Tight Is Brics Security? What Special Arrangements Are In Place For Putin And Xi?

Leave a Comment