लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Delhi Water Crisis:बूंद-बूंद पानी के लिए तरह रही है ‘चमकते भारत’ की राजधानी, गर्मी ने खोली तैयारियों की पोल – Delhi Water Crisis: The Capital Of ‘shining India’ Is Struggling For Every Drop Of Water

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

राजधानी में पानी का संकट गहराता जा रहा है। हर साल की तरह इस बार भी दिल्ली जल बोर्ड ने गर्मियों से पहले बेहतर पानी सप्लाई और मजबूत व्यवस्था के बड़े-बड़े दावे किए थे, लेकिन जमीनी हालात कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं। दिल्ली में जब लोग अपनी शिकायत लेकर दिल्ली जल बोर्ड की हेल्पलाइन पर फोन कर रहे हैं, तो वहां से भी उन्हें राहत नहीं मिल रही है।

स्थिति यह है कि 24×7 हेल्पलाइन नंबर 1916 के अलावा वेबसाइट पर दिए हुए किसी भी नंबर पर कॉल रिसीव नहीं की गई। हेल्पलाइन नंबर पर तो कॉल करने पर रिकॉर्डेड आवाज आती है कि हमारे सभी अधिकारी व्यस्त हैं। इसके बाद कॉल कट जाती है।

दिल्ली जल बोर्ड की वेबसाइट पर अलग-अलग जनसेवा केंद्रों और अधिकारियों के नंबर जारी किए गए हैं, ताकि लोग अपनी समस्या सीधे दर्ज करा सकें। लोगों का आरोप है कि इनमें से कई नंबर बंद हैं जबकि जो चालू हैं उनपर कोई दूसरा व्यक्ति फोन उठा रहा है। संगम विहार निवासी दानिश ने बताया कि 2 दिन से इलाके में पानी नहीं आया। सुबह से हेल्पलाइन पर कॉल कर रहे हैं, लेकिन फोन नहीं लग रहा है।

शिकायत ही दर्ज नहीं होगी तो समाधान कैसे मिलेगा। दक्षिणपुरी के रहने वाले राहुल ने बताया कि हर बार कहा जाता है कि अधिकारी व्यस्त हैं। आखिर जनता जाए तो कहां जाए। हमारे छोटे बच्चे हैं, घर में पानी खत्म हो गया था। पड़ोस से पानी मांग कर काम चलाना पड़ रहा है। लोगों के अनुसार, हेल्पलाइन केवल दिखावे के लिए रह गई है। कई बार घंटों कोशिश करने के बाद भी कॉल नहीं लगती।

जल बोर्ड के दावों की खुली पोल

दिल्ली जल बोर्ड हर साल यह दावा करता है कि गर्मियों में पानी की सप्लाई बनाए रखने के लिए पूरी तैयारी की गई है। हाल ही में विभाग ने नई शिकायत प्रणाली, मोबाइल एप और डिजिटल मॉनिटरिंग सिस्टम की भी बात कही थी। मौजूदा हालात इन दावों पर सवाल खड़े कर रहे हैं। हेल्पलाइन नंबर काम नहीं कर रहे और टैंकर समय पर नहीं पहुंच रहे, तो लोगों को राहत कैसे मिलेगी। बढ़ती आबादी, पुरानी पाइपलाइन और लीकेज जैसी समस्याएं लगातार संकट को बढ़ा रही हैं। दिल्ली में हर साल मई-जून में कई इलाकों में यही स्थिति देखने को मिलती है। हर बार दावे होते हैं लेकिन गर्मी बढ़ते ही दावों की पोल खुल जाती है। इस बार भी दिल्ली जल बोर्ड की हेल्पलाइन, जनसेवा केंद्र और टैंकर सेवा सभी सवालों के घेरे में हैं।

खुले में चल रहा पानी के कारोबार का खेल

दिल्ली में पानी की किल्लत जितनी गहरी होती जा रही है, उतना तेजी से प्राइवेट टैंकरों का अनौपचारिक बाजार भी फल-फूल रहा है। सरकारी व्यवस्था समय पर पानी नहीं पहुंचा पाती तब लोग मजबूरी में निजी टैंकरों की ओर रुख करते हैं और यहीं से शुरू होता है पानी के कारोबार का खेल। कई इलाकों में सरकारी टैंकरों की कमी और देरी का फायदा निजी टैंकर संचालक उठा रहे हैं। लोगों के अनुसार, एक ही इलाके में अलग-अलग दाम वसूले जाते हैं और संकट के समय मुंहमांगे दाम मांगे जाते हैं। कोटला निवासी सत्यम ने बताया कि पानी जैसे मूलभूत संसाधन का इस तरह बाजार बन जाना सिर्फ प्रशासनिक कमजोरी नहीं, बल्कि एक बड़े सिस्टम फेल्योर की ओर इशारा करता है, जहां जरूरत व्यवस्था से ज्यादा जुगाड़ पर निर्भर हो गई है।

सरकारी टैंकर करवा रहे पानी का इंतजार

दिल्ली के कई इलाकों में लोग बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हैं। कहीं सुबह कुछ मिनट ही पानी आ रहा है तो कहीं कई दिनों से सप्लाई पूरी तरह ठप पड़ी है। पानी की किल्लत के बीच लोग अब सरकारी टैंकरों पर निर्भर हो गए हैं। कई इलाकों में लोगों को समय पर टैंकर नहीं मिल रहे। दक्षिणपुरी में स्थानीय लोगों ने बताया कि टैंकर बुलाने के लिए बार-बार शिकायत करनी पड़ती है लेकिन फिर भी कई घंटे इंतजार करना पड़ता है।

कुछ जगहों पर टैंकर आते भी हैं तो पानी कम होने की वजह से सभी लोगों तक सप्लाई नहीं पहुंच पाती। नवादा निवासी अंजलि ने बताया कि आज सुबह से टैंकर का इंतजार कर रहे थे। दोपहर बाद टैंकर आया, लेकिन इतनी भीड़ थी कि आधे लोगों को पानी ही नहीं मिला। संजय कैंप निवासी विकास ने बताया कि लोग घंटों टैंकर का इंतजार करते हैं। लोगों का आरोप है कि टैंकरों की संख्या जरूरत के मुकाबले काफी कम है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन:11 सितंबर को दिल्ली में सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद, वाहनों को लेकर ट्रैफिक एडवायजरी जारी – Brics Summit: Government Offices In Delhi To Remain Closed On September 11.

Isro Eos-05 Mission:इसरो ने अंतरिक्ष में भेजा ईओएस-05 उपग्रह, श्रीहरिकोटा से प्रक्षेपण; वी नारायणन क्या बोले? – Isro Gslv-f17 Eos-05 Mission satish Dhawan Space Centre Sriharikota dr V Narayanan Earth Observation Setallite

एक्सप्लेनर:इसरो की बड़ी सफलता, धरती पर हो रहे हर बदलाव को बताएगा ईओएस-05, ये कैसे करेगा काम और क्यों है खास? – Isro’s Big Leap, How Eos-05 Will Track Changes On Earth From 36,000 Km Above

तेल की कीमतों में फिर तेजी:ब्रेंट 97 डॉलर के पार, एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख; क्या बढ़ेगी चिंता? – Oil Prices Edge Higher, While World Shares Are Mixed After Wall Street Gains

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026:आज घर-घर जन्म लेंगे कृष्ण कन्हाई, मथुरा में दिव्य और भव्य नजारा; देखें तस्वीरें – Shri Krishna Janmashtami 2026 Lord Krishna Will Be Born At Midnight Shri Krishna Janmabhoomi In Mathura

वृंदावन:जन्माष्टमी से पहले सीएम योगी ने ब्रजवासियों को दिया 1051 करोड़ की योजनाओं का तोहफा, कही सनातन की बात – Cm Yogi Gave The Gift Of Schemes Worth Rs 1051 Crore To The People Of Braj.

Leave a Comment