लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Hotel Booking: अब अपने ही देश न घूमें? पहाड़ों पर 4 गुना महंगे हुए होटल, 8000 पहुंचे 2000 वाले कमरे के रेट

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Hotel Booking News: गर्मियां आते ही शिमला, मनाली और मसूरी जाने का प्लान बनाने वाले लोगों को इस बार होटल बुकिंग में बड़ा झटका लग रहा है. जो कमरा सामान्य दिनों में दो से तीन हजार रुपए में मिलता था, वही अब 8 से 12 हजार रुपए तक पहुंच गया है. मसूरी, शिमला और मनाली में होटलों के रेट अचानक कई गुना बढ़ गए हैं.

सामान्य दिनों में दो से तीन हजार रुपए में मिलने वाले कमरे अब आठ से बारह हजार रुपए तक पहुंच गए हैं, जबकि बर्फबारी वाले व्यू पॉइंट्स के पास स्थित होटलों और रिसॉर्ट्स में किराया इससे भी ज्यादा बताया जा रहा है.

शिमला में क्या है हाल?

शिमला में बजट होटल और हॉस्टल का किराया आम तौर पर 500 से 1500 रुपए प्रति रात के बीच रहता है. मिड रेंज होटल का खर्च 2500 से 6000 रुपए प्रति रात तक जाता है, जबकि पीक सीजन में लग्जरी होटल और हेरिटेज रिसॉर्ट का किराया 15000 रुपए से भी ऊपर चला जाता है. यानी अगर आप मई या जून में शिमला जाने का प्लान बना रहे हैं तो बजट दोगुना करके चलें.

Edible Oil: खाने के तेल पर सरकार का बड़ा फैसला, अब इस मामले में नहीं चलेगी कंपनियों की मर्जी, ग्राहकों को राहत

मनाली में मॉल रोड का हाल

मॉल रोड पर तीन रातें ठहरने वाले एक कपल को सिर्फ होटल पर 9000 से 12000 रुपए खर्च करने पड़ते है. यानी तीन से चार हजार रुपए प्रति रात पीक सीजन में. वहीं मनाली में पीक सीजन में लग्जरी रिसॉर्ट का किराया 10000 रुपए प्रति रात से भी ऊपर जा सकता है. 

वीकेंड पर और महंगा

लोकप्रिय हिल स्टेशनों पर शुक्रवार से रविवार के बीच होटल के दाम सोमवार से गुरुवार के मुकाबले 25 से 40 फीसदी तक ज्यादा होते हैं. मतलब अगर आप वीकेंड पर जा रहे हैं तो एक ही होटल में एक ही कमरे के लिए काफी ज्यादा जेब ढीली करनी होगी.

भीड़ और जाम की समस्या अलग

हर साल की तरह इस बार भी शिमला पर्यटकों की पहली पसंद बना हुआ है. होटल के किराए तेजी से बढ़ गए हैं. रोहतांग और सोलांग जैसे इलाकों में किलोमीटर लंबे जाम की खबरें भी आ रही हैं जिससे सफर और मुश्किल हो जाता है.

Travel Expense: विदेश यात्रा पर भारतीयों के खर्च ने सभी को किया हैरान, RBI के आंकड़ों में चौंकाने वाला खुलासा

पहले से बुकिंग जरूरी

जो लोग होटल पर कम खर्च करना चाहते हैं, उन्हें मई-जून की जगह जुलाई, अगस्त या सितंबर में जाना चाहिए जब कीमतें काफी कम होती हैं. पीक सीजन में कम से कम दो से तीन हफ्ते पहले बुकिंग करने पर भी बेहतर दाम मिल सकते हैं.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment