लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

बारिश में जूतों से आती है तेज बदबू? मिनटों में राहत दिलाएंगे ये 4 आसान घरेलू उपाय

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Smelly Shoes Solution: बारिश का मौसम जहां गर्मी से राहत देता है, वहीं कई छोटी-छोटी परेशानियां भी साथ लेकर आता है. इन्हीं में से एक है जूतों से आने वाली बदबू. कई बार बाहर बारिश में भीगने या लंबे समय तक बंद जूते पहनने की वजह से जूतों के अंदर नमी जमा हो जाती है. यह नमी बैक्टीरिया और फंगस के पनपने के लिए अनुकूल माहौल तैयार करती है, जिससे जूतों से तेज दुर्गंध आने लगती है. कई बार यह स्थिति लोगों के सामने शर्मिंदगी का कारण भी बन जाती है.

अगर आप भी मानसून में इस समस्या से परेशान रहते हैं, तो महंगे प्रोडक्ट खरीदने की जरूरत नहीं है. घर में मौजूद कुछ आसान चीजों की मदद से जूतों की बदबू को काफी हद तक कम किया जा सकता है.

बेकिंग सोडा का करें इस्तेमाल

बेकिंग सोडा नमी और दुर्गंध को सोखने के लिए जाना जाता है. रात में सोने से पहले दोनों जूतों के अंदर थोड़ा-सा बेकिंग सोडा छिड़क दें और पूरी रात के लिए छोड़ दें. सुबह जूतों को अच्छी तरह झाड़ लें. इससे जूतों की नमी कम होगी और बदबू भी काफी हद तक दूर हो जाएगी.

सूखी चायपत्ती या टी-बैग आएंगे काम

अगर इस्तेमाल किए हुए टी-बैग्स को अच्छी तरह सुखा लिया जाए, तो उनका उपयोग जूतों की दुर्गंध कम करने के लिए किया जा सकता है. इन्हें कुछ घंटों के लिए जूतों के अंदर रख दें. चाहें तो सूखी चायपत्ती को कपड़े की छोटी पोटली में बांधकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे जूतों में ताजगी बनी रहती है.

पुराने अखबार से दूर होगी नमी

अगर जूते बारिश में भीग गए हैं, तो उन्हें सीधे पहनने की बजाय पहले सुखाना जरूरी है. इसके लिए पुराने अखबार को मोड़कर जूतों के अंदर भर दें. अखबार अतिरिक्त नमी को जल्दी सोख लेता है. जरूरत पड़ने पर गीले अखबार की जगह नया सूखा अखबार रख दें.

धूप और खुली हवा में रखें जूते

बारिश के मौसम में जब भी हल्की धूप निकले, जूतों को कुछ समय के लिए खुली हवा और धूप में जरूर रखें. इससे जूतों के अंदर मौजूद नमी कम होती है और बैक्टीरिया व फंगस के पनपने की संभावना भी घट जाती है.

इन बातों का भी रखें ध्यान

  • लगातार एक ही जूते पहनने से बचें और उन्हें सूखने का समय दें.
  • गीले मोजे कभी दोबारा न पहनें.
  • जूतों को बंद अलमारी में रखने से पहले पूरी तरह सूखा लें.
  • साफ और सूखे मोजे पहनने की आदत अपनाएं, ताकि बदबू की समस्या कम हो सके.

यह भी पढ़ें: दीमक से बचाना है घर, तो मानसून में सबसे पहले इन 5 जगहों को करें चेक

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment