लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

चावल के पानी को समझते हैं बेकार? इससे घर पर बनाएं नेचुरल टोनर, चेहरे पर आएगा गजब का निखार

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

DIY Face Toner: क्या आप भी उन लोगों में से हैं जो चावल पकाने के बाद उसके पानी को सिंक में बेकार समझकर बहा देते हैं? अगर आपका जवाब हाँ है, तो शायद अनजाने में आप भी बहुत बड़ी गलती कर रहे हैं. चावल के पानी का इस्तेमाल आज से नहीं, बल्कि सदियों से जापानी और कोरियन ब्यूटी सीक्रेट की तरह किया जाता रहा है. आपको शायद यह जानकर हैरानी हो, लेकिन चावल के पानी में मौजूद विटामिन्स और न्यूट्रिएंट्स आपके चेहरे पर ऐसा ग्लो लेकर आते हैं, जिसके आगे महंगे से महंगे ब्रांडेड टोनर भी बेकार लगने लगते हैं.

चावल का पानी न सिर्फ आपके चेहरे के पोर्स को छोटा करता है, बल्कि यह दाग-धब्बों को कम करने और आपकी स्किन को शीशे जैसा ग्लो देने में भी मदद करता है. अगर आप भी महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करके थक चुके हैं और आपको कोई फायदा महसूस नहीं हुआ है, तो आज का यह आर्टिकल आपके काम आ सकता है. इस आर्टिकल में हम आपको चावल के पानी से हफ़्तों तक चलने वाला फेस टोनर बनाना और इसका इस्तेमाल करना सिखाने जा रहे हैं.

चावल के पानी का टोनर क्यों है स्पेशल?

जब आप अपने चेहरे पर चावल का पानी लगाते हैं, तो यह बिल्कुल एक नेचुरल टोनर की तरह काम करता है. इसके इस्तेमाल से आपकी स्किन के ओपन पोर्स टाइट होते हैं, चेहरे की रंगत निखरती है और एक्स्ट्रा ऑयल भी कंट्रोल में रहता है. जब आप अपने चेहरे पर हर दिन इसका इस्तेमाल करने लगेंगे, तो कुछ ही समय में आपकी स्किन सॉफ्ट, ग्लोइंग और टाइट लगने लगेगी. इस टोनर की सबसे अच्छी बात यह है कि यह पूरी तरह से नेचुरल है और इसके इस्तेमाल से आपकी स्किन को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है.

ये भी पढ़ें: डार्क सर्कल्स और सूजी आंखों से हैं परेशान? महंगी आई क्रीम छोड़कर घर पर बनाएं ये आसान जेल, जानें लगाने का सही तरीका

घर पर नेचुरल टोनर बनाने का सबसे आसान तरीका

चावल के पानी से इस टोनर को घर पर ही बना लेना बहुत आसान है. इसके लिए आपको आधे कप चावल और दो कप साफ पानी की जरुरत पड़ती है.

  • इस टोनर को बनाने के लिए सबसे पहले चावल को साफ पानी से 1 से 2 बार धो लें ताकि उसकी गंदगी और धूल निकल जाए.
  • अब धोए हुए चावल को दो कप साफ पानी में डालकर लगभग 30 मिनट से 1 घंटे के लिए छोड़ दें.
  • जब पानी का रंग हल्का सफेद या दूधिया होने लगे, तो चावल को छानकर पानी को किसी बोतल या स्प्रे बोतल में भर लें. चावल के पानी से बना आपका सिंपल स्किन टोनर तैयार है.

टोनर को कई दिनों तक खराब होने से कैसे बचाएं?

  • अगर आप चाहते हैं कि यह टोनर 7 से 10 दिनों तक बिल्कुल ठीक रहे और खराब न हो, तो इसे फर्मेंट करके इस्तेमाल करें.
  • चावल के पानी को छानने के बाद उसे एक साफ कांच की बोतल में भरें और 12 से 24 घंटे के लिए कमरे में ही रखा रहने दें.
  • जब पानी में से हल्की सी खट्टी खुशबू आने लगे, तो समझ जाएं कि टोनर तैयार है. फर्मेंट होने से इसके फायदे और ज्यादा बढ़ जाते हैं.
  • अब इस टोनर को बोतल में स्टोर करके फ्रिज में रख दें. फ्रिज में रखने पर यह टोनर 10 दिनों तक आराम से चलेगा.

इसे चेहरे पर लगाने का सही तरीका

  • इस टोनर का इस्तेमाल आपको हर दिन सुबह और शाम के समय चेहरे को फेसवॉश से धोने के बाद करना है.
  • इसका इस्तेमाल हमेशा कॉटन की मदद से या फिर डायरेक्टली स्प्रे बोतल के जरिये अपने चेहरे पर छिड़क कर करना है.
  • इसके बाद इसे चेहरे पर अपने आप सूखने दें ताकि स्किन सारे न्यूट्रिएंट्स एब्जॉर्ब कर ले.
  • जब यह अच्छी तरह से सूख जाए, तो इसके ऊपर अपना नॉर्मल मॉइश्चराइजर लगा लें.

ये भी पढ़ें: रात में सोने से पहले चेहरे पर लगाएं ये होममेड जेल, सुबह स्किन दिखेगी एकदम फ्रेश और ग्लोइंग

The post चावल के पानी को समझते हैं बेकार? इससे घर पर बनाएं नेचुरल टोनर, चेहरे पर आएगा गजब का निखार appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment