
Govt Bank Share Hike: सरकारी बैंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के शेयर बुधवार को बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे. बैंक के शेयर करीब 0.79% चढ़कर 168.89 रुपये पर पहुंच गए. इसकी बड़ी वजह बैंक द्वारा 8,000 करोड़ रुपये तक की पूंजी जुटाने की योजना को मंजूरी देना रही. क्योंकि पूंजी जुटाने की घोषणाओं और बोर्ड अनुमोदनों के बाद पीएसयू बैंकिंग स्टॉक्स पर ध्यान केंद्रित रहा.
बैंक का नया फैसला
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने बताया कि 26 मई 2026 को हुई बोर्ड बैठक में पूंजी जुटाने की योजना को मंजूरी दी गई. बैंक कुल 8,000 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है. जिसमें से 3,000 करोड़ रुपये तक इक्विटी शेयर जारी करके जुटाए जाएंगे. बाकी 5,000 करोड़ रुपये बॉन्ड के जरिए जुटाए जाएंगे.
ये भी पढ़ें: Hotel Booking: अब अपने ही देश न घूमें? पहाड़ों पर 4 गुना महंगे हुए होटल, 8000 पहुंचे 2000 वाले कमरे के रेट
कैसे जुटाएगा बैंक इतनी बड़ी रकम?
बैंक कई तरीकों से फंड जुटा सकता है, जैसे:
- FPO (फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर)
- राइट्स इश्यू
- QIP (क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट)
- प्राइवेट प्लेसमेंट
हालांकि, इसके लिए सरकार, शेयरधारकों और नियामक संस्थाओं की मंजूरी जरूरी होगी.
बेसल III बॉन्ड क्या हैं?
बैंक ने AT1 और टियर-2 बॉन्ड जारी करने की भी मंजूरी दी है. ये खास तरह के बॉन्ड होते हैं, जिनका इस्तेमाल बैंक अपनी वित्तीय स्थिति मजबूत करने के लिए करते हैं।
ये भी पढ़ें: Edible Oil: खाने के तेल पर सरकार का बड़ा फैसला, अब इस मामले में नहीं चलेगी कंपनियों की मर्जी, ग्राहकों को राहत
कैसा रहा शेयर का प्रदर्शन?
बुधवार सुबह यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का शेयर 168.89 रुपये पर कारोबार करता दिखा. ये पिछले बंद भाव 167.55 रुपये से करीब 0.79% ज्यादा था. पिछले 52 हफ्तों में शेयर ने 202.30 रुपये का हाई लेवल और 124.85 रुपये का निचला स्तर छुआ है. बैंक ने हाल ही में 8,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना को मंजूरी दी है, जिसके बाद निवेशकों की नजर अब बैंक के अगले कदम पर बनी हुई है.
