लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘मरने जैसा महसूस हुआ’:फ्रांस में पूर्व प्रेमी ने महिला को 487 से अधिक पुरुषों को बेचा, मिली 25 साल जेल की सजा – France Woman Sold To Over 487 Men By Ex-boyfriend Sentenced To 25 Years In Prison Says Felt Like Dying

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

फ्रांस में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। फ्रांस की एक महिला ने अपने पूर्व प्रेमी पर सात साल तक उसे प्रताड़ित करने और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला ने ऑनलाइन मिले अजनबियों को बेचने का आरोप भी लगाया है। 42 वर्षीय महिला ने कहा कि गुइलौम बकी नामक पूर्व प्रेमी ने उन पर मनोवैज्ञानिक तरीके से काबू पा लिया था।

महिला ने बताया कि बकी ने 2015 से 2022 तक उसे अपने वश में करने के लिए सैडोमासोकिस्टिक नाम के अश्लील खेलों का इस्तेमाल किया। उसने कहा कि जब उसके पूर्व साथी ने सैडोमासोकिज्म के अपने विचार साझा किए, तो उसने कुछ अलग सामान्य चीजों के बारे में सोचा था। हालांकि, महिला ने कहा कि ये हरकतें यौन हिंसा की थीं।  महिला ने कहा कि उसे डर था, अगर वह उसे छोड़ देती तो वह उसके अंतरंग वीडियो जारी कर देगा।

ये भी पढ़ें: Pakistan: जारी करना पड़ेगा नया पासपोर्ट? पाकिस्तान के अब्राहम समझौते को नहीं मानने की ये भी है बड़ी वजह

आरोपी प्रेमी ने स्वीकार किए कई गंभीर अपराध

आरोपी प्रेमी बकी ने गला घोंटने, जलाने और पशुतापूर्ण कृत्यों जैसी घटनाओं को स्वीकार किया है। हालांकि, उसने कहा कि ये उनके अंतरंग संबंध के संदर्भ में सहमति से किए गए कार्य थे। उसने कहा कि उसे नहीं लगता कि वह उसे नुकसान पहुंचा रहा था।

इन कृत्यों के अलावा उसने महिला पर वेश्यावृत्ति के लिए दबाव डालने की बात भी स्वीकार की। उसने माना कि उसने महिला को दोस्तों, सहकर्मियों और अजनबियों को बेच दिया। महिला ने मुकदमे के दौरान कहा कि 487 पुरुषों ने मेरे साथ दुष्कर्म किया।

अदालत ने सुनवाई 25 साल कैद की सजा

चार बच्चों की मां ने बताया कि कैसे यातनाएं धीरे-धीरे शुरू हुईं। बकी ने पहले उसे दूसरे पुरुषों के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। महिला ने अदालत में कहा, “मुझे ऐसा लग रहा था जैसे मैं अंदर से मर रही हूं।” दुर्व्यवहार के कारण अब वह गंभीर विकलांगता से ग्रस्त है।

ये भी पढ़ें: ‘हर देश में बेवकूफ लोग होते हैं’: रूबियो के इस बयान पर विवाद क्यों? विदेश मंत्रालय को पोस्ट करना पड़ा डिलीट

अभियोजकों ने आरोपी प्रेमी के लिए किसी अन्य महिला के खिलाफ अपराध करने से रोकने के लिए आजीवन कारावास की मांग की थी। हालांकि, अदालात ने बकी को 25 साल की जेल की सजा सुनाई है। अदालत ने फैसला सुनाया कि वह अपनी सजा का कम से कम दो-तिहाई हिस्सा पूरा करने के बाद ही पैरोल पा सकेगा।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Corona:दक्षिणी राज्यों में कोरोना का बढ़ता खतरा, अस्पतालों ने तैयार किए इमरजेंसी बेड; फिर आ रही महामारी? – Telangana And Andhra Pradesh Covid News And Updates In India New Variant Of Concern

कॉमिक-कॉन 2026 में मार्वल का धमाका, डेडपूल के कॉस्ट्यूम में पहुंचे रयान रेनॉल्ड्स; फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज – Ryan Reynolds Surprises Fans With Deadpool Appearance At Marvel San Diego Comic-con

Cwg 2026 Day 4 Live:भारत के ऋषिकांता की नजरें स्वर्ण पर, स्नैच में 121 किलो का वजन उठाकर बनाया गेम्स रिकॉर्ड – Commonwealth Games 2026 Day 4 Live: Mirabai Chanu Weightlifting Medals Tally Rishikant, Mirabai Chanu Updates

Chhapra Violence: 350 Rioters Identified Through Drone, Cctv And Video Footage, Strict Police Action – Bihar News

Pm E-drive:पीएम ई-ड्राइव योजना से बदलेगी भारतीय सड़कों की सूरत! जानें कैसे होगी आपकी बचत और किसे मिलेगा फायदा – Pm E-drive Scheme Explained: How India’s New Ev Policy Can Reduce Ownership Costs And Boost Electric Mobility

सपना बैडमिंटन का था, किस्मत ने स्क्वैश थमा दिया…:और 18 साल की अनाहत ने इतिहास लिख दिया, विश्व चैंपियन बनीं – Anahat Singh Story: From Dreaming Of Badminton To Becoming India First World Junior Squash Champion

Leave a Comment