लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

अहमदाबाद में भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान:मलबे में दबे चार लोग; महिला की मौत, तीन घायल – Ahmedabad Two Storey House Collapse Woman Dies Three Injured

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

गुजरात के अहमदाबाद में रविवार दोपहर एक पुराना दो मंजिला मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसा शहर के खाड़िया इलाके की एक संकरी गली में हुआ। मकान गिरने के बाद चार लोग मलबे के नीचे दब गए। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव अभियान शुरू किया।

मलबे में दबे चार लोगों को निकाला

दमकलकर्मियों ने राहत अभियान के दौरान दो लोगों को तुरंत मलबे से बाहर निकाल लिया। इसके बाद मलबा हटाकर दो महिलाओं को भी बाहर निकाला गया। चारों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।

अस्पताल में महिला ने तोड़ा दम

मलबे से निकाली गई 45 वर्षीय सोनल राणा को एलजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सोनल इसी मकान की पहली मंजिल पर रहती थीं। अस्पताल के रेजिडेंट मेडिकल ऑफिसर आलाप शाह ने उनकी मौत की जानकारी दी। हादसे में तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। इनकी पहचान 27 वर्षीय जानवी राणा, 23 वर्षीय पार्थ राणा और 42 वर्षीय आशाबेन के रूप में हुई है। तीनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मकान क्यों गिरा, अभी साफ नहीं

फिलहाल मकान गिरने की असली वजह सामने नहीं आई है। अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि पुराना मकान अचानक क्यों ढहा। जांच के बाद ही हादसे की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी।

खबर अपडेट की जा रही है…

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

महिला एशिया कप:भारतीय टीम की जीत पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, कहा- आत्मविश्वास और जज्बे की शानदार मिसाल – India Asia Cup Win Greetings Amit Shah And Others Sent Messages To Women Team Bcci Harmanpreet And Others

भारतीय महिला टीम ने दिखाया आईना:एशिया कप जीतने के बाद नकवी के हाथ से नहीं ली ट्रॉफी, खाली हाथ बाहर गए मोहसिन – Women Asia Cup 2026 Trophy Drama Mohsin Naqvi Acc Chief India Bcci No To Pakistan Leader Pcb Chief Updates

Rajasthan Nikay Chunav Result Live:थोड़ी देर में शुरू होगी कांउटिंग, किसका बनेगा बोर्ड? आज आएंगे सभी के नतीजे – Rajasthan Nagar Nikay Election Result 2026 Live Updates Vote Counting For 10 Municipal Corporations News

नोएडा:मनोकामना पूरी नहीं हुई तो पंडित को बनाया बंधक, मांगी 1 लाख की फिरौती; दो गिरफ्तार – Noida: Priest Held Hostage After Wish Remains Unfulfilled; ₹1 Lakh Ransom Demanded.

गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं:”बप्पा आए हैं खुशियां लेकर!” गणेश चतुर्थी पर भेजें ये खास संदेश और शुभकामनाएं – Happy Ganesh Chaturthi Wishes, Messages And Greetings, Bappa Blessings On Ganpati Puja

दाल में काला:एक पर हथौड़ा-दूसरे पर खामोशी, एमसीडी की तोड़फोड़ पर उठ रहे सवाल; लोगों ने लगाए भेदभाव के आरोप – Questions Raised Over Mcd Demolition Drive

Leave a Comment