लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘जम्मू-कश्मीर पर किसी को भी टिप्पणी करने का हक नहीं’:चीन-पाकिस्तान को भारत की दो टूक; Cpec पर भी जताई आपत्ति – India Rejects China Pakistan Joint Statement Jammu Kashmir Reference

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

चीन और पाकिस्तान के संयुक्त बयान में जम्मू-कश्मीर के अनावश्यक जिक्र का भारत ने सख्ती से विरोध किया है। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने कहा कि इस मुद्दे पर भारत की स्थिर स्थिति संबंधित पक्षों को अच्छी तरह मालूम है। 

विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?

मंत्रालय ने कहा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हमेशा से भारत के अभिन्न और अविभाज्य हिस्से रहे थे, हैं और हमेशा रहेंगे। इस पर टिप्पणी करने का किसी अन्य देश को कोई अधिकार नहीं है।

सीपीईसी पर जताया कड़ा विरोध

इसके अलावा, भारत ने चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) परियोजना का भी कड़ा विरोध किया, क्योंकि इसमें भारत के संप्रभु क्षेत्र आते हैं। मंत्रालय ने कहा कि अन्य देशों की ओर से पाकिस्तान के गैरकानूनी और बलपूर्वक कब्जे को वैधता देने के प्रयास को स्वीकार नहीं किया जा सकता। यह भारत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता को प्रभावित करता है। यह बात पाकिस्तान और चीन को कई बार स्पष्ट रूप से बताई जा चुकी है।

ये भी पढ़ें: केसी वेणुगोपाल ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, तुरंत दखल की मांगl; सीबीएसई के OSM सिस्टम पर उठाए सवाल

मंत्रालय ने कहा, भारत ने ‘सीमा पार जल संसाधन सहयोग’ के संदर्भों को भी देखा है। दोनों देशों (पाकिस्तान-चीन) की कोई साझा सीमा नहीं है, इसलिए इस तरह के कथित सहयोग का सवाल ही नहीं उठता। भारत ने पाकिस्तान और चीन के बीच 1963 के तथाकथित सीमा समझौते को कभी स्वीकार नहीं किया है। 

चीन-पाकिस्तान ने बयान में क्या कहा?

चीन और पाकिस्तान ने मंगलवार को आपसी रणनीतिक संबंधों को और मजबूत करने तथा सीपीईसी के तहत परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाने पर नई सहमति जताई है। इसके तहत ग्वादर बंदरगाह को एक बड़े क्षेत्रीय संपर्क केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना भी शामिल है।

दोनों देशों ने कहा कि वे पहले से तय ढांचे के तहत सीपीईसी की परियोजनाओं में तीसरे देशों की भागीदारी का भी स्वागत करते हैं। यह बयान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और प्रधानमंत्री ली कियांग से मुलाकात के बाद जारी किया गया।

इसके अलावा, दोनों पक्षों ने सीपीईसी के उच्च गुणवत्ता वाले विकास को आगे बढ़ाने, ग्वादर बंदरगाह का विस्तार करने और सड़क व बंदरगाह ढांचे के जरिये संपर्क व्यवस्था को मजबूत करने पर भी सहमति जताई।

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

फिलीपींस में समंदर के बीच नाव बनी आग का गोला:पांच यात्रियों की मौत और 87 लापता; कैसे हुआ हादसा? – Philippines Ferry Fire Mv June Aster Many Dead 87 Missing Updates

रांची में बड़ा हादसा:पानी टंकी का टावर गिरा, मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत; तीन को किया गया रेस्क्यू – Ranchi Water Tank Tower Collapse Two Workers Dead District School Ndrf Jharkhand

सुर्खियां:ड्रोन से बाल-बाल बचा जेलेंस्की का विमान, आईफोन 18 प्रो लॉन्च; प्रिंस रहीम आगा खान पंचम का भारत दौरा – Top Headline Today Important And Big News Stories Of 10 September 2026 Updates On Amar Ujala News In Hindi

अनुराग कश्यप @54:फुटपाथ पर गुजारी रातें, पिता ने उधार लेकर पढ़ाया; ‘वासेपुर’ के जिक्र पर चिढ़ते हैं निर्देशक? – Anurag Kashyap Birthday Special Know His Life And Struggle Why He Do Not Like To Talk About Gangs Of Wasseypur

गांधीनगर में निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा गिरा:उप मुख्यमंत्री बोले- सभी श्रमिकों को बचाया गया, 12 को चोटें आईं – Gujarat: Part Of Under-construction Building Collapses In Kudasan, Gandhinagar; Rescue Operation Underway

₹53.72 लाख की लग्जरी एसयूवी में ऑडियो समस्या पर ₹1.5 लाख मुआवजा:कार बदलने और रिफंड की मांग खारिज – Faulty Audio In Rs 53 Lakh Suv: Consumer Commission Orders Rs 1.5 Lakh Payout To Luxury Car Owner

Leave a Comment