
Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का महत्व हमारे जीवन में काफी गहरा माना जाता है. कहा जाता है अगर किसी भी कार्य को करने से पहले या फिर करने के दौरान इसमें बताये गए नियमों का सही से पालन हो तो जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ने लग जाती है. वहीं, अगर इन नियमों को अनदेखा कर दिया जाए तो जीवन में परेशानियों का बढ़ना भी शुरू हो सकता है. वास्तु शास्त्र की अगर मानें तो हमारे घर की एनर्जी हमारे हर दिन के छोटे-छोटे कामों से भी अफेक्ट हो सकती है. जब हम सुबह और शाम के समय कुछ आसान नियमों का पालन करते हैं तो इसे घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी हुई रहती है और साथ ही स्ट्रेस, पारिवारिक झगड़े और निगेटिव थिंकिंग भी कम हो सकती है. आज इस आर्टिकल में हम आपको वास्तु शास्त्र में बताये गए ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको सुबह और शाम के समय अपने घर पर जरूर करना चाहिए. सुबह और शाम की कुछ छोटी-छोटी आदतें घर के माहौल को पूरी तरह बदल सकती हैं और साथ ही घर में पॉजिटिव एनर्जी को भी बूस्ट कर सकती है.
सुबह उठकर घर में करें ये पहला काम
जब आप सुबह सोकर उठें तो सबसे पहले अपने घर की खिड़कियों और दरवाजों को खोल दें. जब आप ऐसा करते हैं तो आपके घर और सभी कमरों में फ्रेश ऑक्सीजन और सूर्य की रोशनी प्रवेश करती हैं. ऐसा होने की वजह से निगेटिव एनर्जी दूर होने लगती है. मान्यताओं के अनुसार आपके घर पर पड़ने वाली सुबह की पहली धूप आपके घर को पूरी तरह से शुद्ध कर देती है और साथ ही आपके मन को शांत रहने में मदद भी करती है. इसके बाद आपको अपने घर के मुख्य द्वार की साफ-सफाई करनी शुरू कर देनी चाहिए.
पूजा-पाठ या शांत मन से दिन की शुरुआत
सुबह उठकर जब आप स्नान कर लें तो उसके बाद के कुछ समय को पूजा-पाठ करने में या फिर शांत बैठकर भगवान का ध्यान करने में लगाएं. ऐसा करना काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. जब आप ऐसा करते हैं तो आपका मन स्थिर होता है और पूरे दिन आपकी सोच पॉजिटिव बनी हुई रहती है. आप अगर चाहें तो सुबह और शाम के समय अपने घर पर एक दीपक या फिर कुछ अगरबत्तियां भी जला सकते हैं. ऐसा करने से आपके घर का माहौल और भी ज्यादा पवित्र हो जाता है.
शाम को घर लौटने के बाद करें यह काम
अक्सर हम यह गलती कर बैठते हैं कि शाम को बाहर से आने के बाद हम सीधे अपने कमरे में ही चले जाते हैं. वास्तु शास्त्र की अगर मानें तो आपको कभी भी ऐसी गलती नहीं करनी चाहिए. जब भी आप बाहर से आएं तो सबसे पहले अपने हाथों और पैरों को धोकर ही घर के अंदर प्रवेश करें. जब आप ऐसा करेंगे तो बाहर की थकान और निगेटिव एनर्जी आपके घर के अंदर नहीं आ पाएगी. इसके बाद आपको अपने पूरे घर में हल्की रोशनी करनी है, ताकि आपके घर पर निगेटिव एनर्जी को बढ़ने का मौका न मिले.
घर में साफ-सफाई और व्यवस्था बनाए रखना
वास्तु शास्त्र की अगर मानें तो घर में गंदगी और बिखरुं हुई चीजें एनर्जी को खरान कर सकती हैं. ऐसा न हो इसलिए हर सुबह और शाम घर की थोड़ी सफाई आपको जरूर करनी चाहिए. खासकर आपको अपने किचन और मुख्य द्वार की सफाई तो जरूर ही करनी चाहिए. अगर आपको सफाई करते समय कोई भी टूटी-फूटी चीजें या फिर खराब सामान दिखाई दे तो इसे तुरंत घर से बाहर निकाल दें. इस तरह की सभी चीजें निगेटिव एनर्जी को अट्रैक्ट करने का काम करती हैं.
पॉजिटिव माहौल बनाने के छोटे उपाय
अगर आप अपने घर के माहौल को पॉजिटिव बनाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको एक हल्की और सुकून पहुंचाने वाली खुशबू का इस्तेमाल करना चाहिए. आप अगर चाहें तो धूप, कपूर या किसी नेचुरल खुशबू का सहारा ले सकते हैं. शाम के समय आपको अपने परिवार के साथ भी बैठकर सुकून के कुछ पल बिताने चाहिए. जब आपके घर में आपसी बातचीत और प्यार बरकरार रहता है, तो घर में पॉजिटिव एनर्जी अपने आप बढ़ने लग जाती है.
ये भी पढ़ें: सूर्यास्त के बाद इन 5 कामों को करना माना जाता है अशुभ, नहीं सुधरे तो दरवाजे से लौट जाएंगी मां लक्ष्मी
