लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

पटना छात्र आंदोलन पर बड़ा एक्शन! सैकड़ों गिरफ्तार, परिवारों का आरोप- ‘निर्दोषों को भी भेजा जेल’ – Patna-student-protest-arrests-beur-jail-families-demand-release-bihar

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

22 और 25 जुलाई को हुए छात्र प्रदर्शन के बाद राजधानी पटना में पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। प्रदर्शन में शामिल होने के आरोप में पुलिस ने सैकड़ों लोगों को गिरफ्तार कर बेऊर केंद्रीय कारा भेज दिया है। गिरफ्तार लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस कार्रवाई के बाद गिरफ्तार लोगों के परिजनों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।

परिजनों का आरोप- निर्दोष युवकों को भी भेजा जेल

गिरफ्तार लोगों के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई के दौरान कई ऐसे युवकों को भी हिरासत में ले लिया, जिनका प्रदर्शन से कोई संबंध नहीं था। उनका कहना है कि कई लोग उस समय अपने कार्यस्थल पर थे या घर लौट रहे थे, लेकिन उन्हें भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। परिजनों का आरोप है कि बिना पर्याप्त जांच के की गई कार्रवाई से निर्दोष लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

’12 धाराएं लगने से युवाओं का भविष्य खतरे में’

परिजनों का कहना है कि गिरफ्तार लोगों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 समेत कुल 12 धाराएं लगाई गई हैं। उनका आरोप है कि इतने गंभीर मामलों में नामजद किए जाने से युवाओं के भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर निर्दोष लोगों को जल्द रिहा करने की मांग की है।

“वीडियो और साक्ष्यों के आधार पर हुई कार्रवाई’

वहीं, पुलिस ने अपनी कार्रवाई को पूरी तरह कानून के दायरे में बताया है। अधिकारियों के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा, सरकारी कार्य में बाधा, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और कानून-व्यवस्था भंग करने के मामलों में वीडियो फुटेज, सीसीटीवी और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपितों की पहचान की गई है। इन्हीं साक्ष्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की गई है।

‘निर्दोषों के साथ अन्याय नहीं होगा’

पुलिस का कहना है कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं किया जाएगा। यदि जांच के दौरान किसी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिलते हैं तो कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस मामले को लेकर परिजनों में आक्रोश बना हुआ है और वे निष्पक्ष जांच तथा गिरफ्तार लोगों की रिहाई की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: ‘क्या छात्र आतंकवादी हैं?’ AK-47 विवाद पर BJP पर बरसा विपक्ष, राहुल गांधी बोले- माफी मांगें PM मोदी

बेऊर जेल पहुंचीं आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा

इस बीच अखिल भारतीय छात्र संघ (आइसा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा मंगलवार को पटना स्थित बेऊर केंद्रीय कारा पहुंचीं। उन्होंने हाल ही में छात्र आंदोलन के दौरान गिरफ्तार कर जेल भेजे गए छात्र नेताओं और छात्रों से करीब एक घंटे तक मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उन्होंने बंद छात्रों का हालचाल जाना और आंदोलन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी प्रतिक्रिया भी दी।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

फिर दिखी कार डिप्लोमेसी:पुतिन की गाड़ी में बैठे पीएम मोदी, प्रोटोकॉल तोड़ एक साथ हुए रवाना – Modi-putin Car Diplomacy: What Does Their Shared Ride Signal For India-russia Relations?

एक्सप्लेनर:जमीन से आसमान तक ब्रिक्स के दौरान कैसा है सुरक्षा घेरा, पुतिन-जिनपिंग के लिए क्या हैं खास इंतजाम? – Explainer: How Tight Is Brics Security? What Special Arrangements Are In Place For Putin And Xi?

दिल्ली में चलीं गोलियां:कैफे के बाहर दो नकाबपोशों ने की 15 राउंड फायरिंग, दो घायल; चश्मदीद ने सुनाई पूरी घटना – Two Masked Assailants Arriving On Scooter Fired 15 Rounds In Karawal Nagar Injuring Two People

इंदौर:मेंहदी भी नहीं छूटी और फांसी लगा ली, शादी के बाद ही शुरू हो टॉर्चर, मौत के बाद ससुराल वाले फरार – Indore-dowry-death-case-malharganj-shivani-maurya-investigation

कान्हा टाइगर रिजर्व:ड्यूटी पर तैनात 16 हाथियों को सात दिन की ‘छुट्टी’, मालिश-खेल के साथ मिलेगा खास आहार – Kanha Tiger Reserve Elephants Seven Day Rejuvenation Camp

आस्था या चमत्कार :खड़े हनुमान मंदिर के बाहर पहुंचा लंगूरों का झुंड, श्रद्धालुओं में कौतूहल बढ़ा; देखें वीडियो – Ujjain: Faith Or Miracle? Langur Troop Suddenly Arrives Outside Khade Hanuman Temple, Curiosity Grows

Leave a Comment