लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

यूपी में 4 कत्ल में नया मोड़:अभिषेक बेदखल था तो घर में रहकर कैसे चला रहा था दुकान? पड़ोसियों ने खोला बड़ा राज – Prayagraj Family Murder Case New Twist In Four Murder Case If Abhishek Disowned How He Running Shop From House

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

प्रयागराज के साउथ मलाका में वैश्य परिवार हत्याकांड की जांच के बीच अब बेटे अभिषेक की कथित बेदखली को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। दावा था कि वर्ष 2022 में कारोबारी वीरेंद्र वैश्य ने अपने बेटे अभिषेक को संपत्ति से बेदखल कर दिया था।

पड़ोसियों में चर्चा है कि अभिषेक वर्षों से उसी मकान में रह रहा था। घर पर ही अपनी दुकान भी चलाता था। वह रोजाना घर आता-जाता था। परिवार के साथ ही रहता था। यदि उसे संपत्ति से बेदखल कर दिया गया था तो फिर वह उसी मकान में किस हैसियत से रह रहा था?

परिवार में मतभेद और विवाद की बातें जरूर सुनने को मिलती थीं लेकिन अभिषेक को घर से निकाले जाने या उसके बेदखल होने की चर्चा कभी सार्वजनिक रूप से नहीं हुई। अभिषेक मकान के निचले हिस्से में स्थित एक दुकान से फ्लोर क्लीनर, टॉयलेट क्लीनर, लिक्विड डिटर्जेंट और अन्य उत्पादों का कारोबार करता था।




Prayagraj Family Murder Case New twist in Four murder case If Abhishek disowned how he running shop from house

साउथ मलाका चौराहे स्थित भवन में चार लोगों की हत्या के बाद सन्नाटा पसरा दिखा
– फोटो : अमर उजाला


जांच में खुल सकते हैं नए तथ्य 

पुलिस अब संपत्ति से जुड़े दस्तावेज, सहित अन्य दस्तवेजों की पड़ताल कर रही है। साथ ही यह समझने का प्रयास कर रही हैं कि पिता-पुत्र के बीच विवाद की वास्तविक स्थिति क्या थी?

 


Prayagraj Family Murder Case New twist in Four murder case If Abhishek disowned how he running shop from house

साउथ मलाका चौराहे स्थित भवन में चार लोगों की हत्या के बाद गेट पर लगा ताला
– फोटो : अमर उजाला


अश्विनी की बेदखली की चर्चा जरूर थी 

चर्चा है कि छोटे बेटे अश्विनी को संपत्ति से बेदखल किए जाने की जानकारी जरूर थी। करीब 15-20 वर्ष पहले अश्विनी ने परिवार की मर्जी के खिलाफ प्रेम विवाह कर लिया था। इस पर वीरेंद्र वैश्य ने उसे संपत्ति से बेदखल कर दिया था।

 


Prayagraj Family Murder Case New twist in Four murder case If Abhishek disowned how he running shop from house

सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी
– फोटो : अमर उजाला


कारोबार भी बना चर्चा का विषय

अभिषेक आर्थिक रूप से संघर्ष जरूर कर रहा था, लेकिन उसका कारोबार पूरी तरह बंद नहीं था। वह अपनी दुकान से उत्पादों की बिक्री करता था। एजेंसी से माल भी मंगवाता था। पुलिस भी अब उसके आर्थिक लेन-देन, कर्ज और कारोबार की वास्तविक स्थिति की जांच कर रही है। चर्चा यह भी है कि जिस व्यक्ति को कथित रूप से संपत्ति से बेदखल किया गया था, उसे परिवार की मार्केट में दुकान संचालित करने की अनुमति क्यों मिली हुई थी? यही सवाल अब जांच का हिस्सा बनता जा रहा है।

 


Prayagraj Family Murder Case New twist in Four murder case If Abhishek disowned how he running shop from house

साउथ मलाका चौराहे स्थित भवन में चार लोगों की हत्या के बाद तैनात पुलिस
– फोटो : अमर उजाला


पुलिस की थ्योरी

  • अभिषेक को संपत्ति से बेदखल किया गया था
  • आर्थिक तंगी और संपत्ति विवाद से नाराज था
  • दोस्त शनि के साथ मिलकर हत्या के बाद गहने लूटने की साजिश रची
  • बाद में शनि ने अभिषेक की भी हत्या कर दी


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भाजपा ने मोर्चों के प्रभारी बदले:बैजयंत पांडा को ओबीसी और सतीश पूनिया को एसटी मोर्चे की कमान, देखें सूची – Bjp Reshuffles In Charges Of Its Wings Baijayant Panda Gets Charge Of Obc Morcha And Satish Poonia St Morcha

तारा सुतारिया:करीब पहुंचा फोटोग्राफर तो एक्ट्रेस ने दिया ऐसा रिएक्शन; वायरल हुआ वीडियो, जानें क्या है विवाद? – Tara Sutaria Reaction To Paparazzi Viral Video On Social Media

जानना जरूरी:आईफोन ईएमआई पर खरीदें या फुल पेमेंट देकर, आखिर कौन सा तरीका है बेहतर? यहां जानें – Iphone 18 Pro Max Emi Vs Full Payment: Which Is Better? Know The Pros And Cons Key Difference

‘मिस्टर सिंह, देश छोड़ो’:भारतीय ड्राइवरों पर अमेरिका में नस्लीय टिप्पणी, डीएचएस के विज्ञापन पर मचा बवाल – Mr. Singh, Leave The Country Remark Directed Indian Drivers Us; Dhs Advertisement Sparks Uproar.

दर्द भरी वह रात:राजधानी एक्सप्रेस की कुछ बोगियां नदी में समाईं, कुछ पुल पर लटकीं; 133 की जान गई थी बिहार में – Tragic Story Of Rafiganj Train Accident 2002 Howrah-new Delhi Rajdhani Express Acciden Bihar News

क्रिकेट के 3 अनसुने किस्से:जब सर विवियन ने बॉल का वजन पूछा, गांगुली ने वॉ को तड़पाया; मियांदाद की निकली हेकड़ी – Viv Richards’ Epic Reply To Ganguly’s Mind Games: 3 Funniest Untold Sledging Stories In Cricket

Leave a Comment