Dining Table Mirror Vastu Tips: घर का डाइनिंग एरिया सिर्फ खाने की जगह नहीं होता, बल्कि यह परिवार के साथ समय बिताने और आपसी रिश्तों को मजबूत करने का भी स्थान होता है. इसलिए वास्तु शास्त्र में डाइनिंग एरिया की सजावट और दिशा को काफी महत्व दिया गया है. अक्सर लोगों के मन में सवाल होता है कि क्या डाइनिंग टेबल के सामने मिरर लगाना शुभ माना जाता है. यह इस बात पर निर्भर करता है कि शीशा किस जगह और किस दिशा (Dining Table Mirror Vastu) में लगाया गया है. आइए जानते हैं.
डाइनिंग टेबल के सामने शीशा क्यों शुभ माना जाता है?
वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर डाइनिंग टेबल के सामने लगा शीशा खाने से भरी हुई टेबल को दिखाता है, तो इसे शुभ माना जाता है. मान्यता है कि शीशा भोजन को दोगुना दिखाता है, जो घर में सुख-समृद्धि और अन्न की कभी कमी न होने का प्रतीक माना जाता है. इसके अलावा, यह परिवार की खुशहाली और आर्थिक स्थिति में सकारात्मक ऊर्जा का संकेत भी माना जाता है.

Dining Table Mirror Vastu Tips: किस दिशा में लगा शीशा सबसे बेहतर माना जाता है?
अगर आप डाइनिंग एरिया में शीशा लगवाना चाहते हैं, तो उसे उत्तर या पूर्व दिशा की दीवार पर लगाना बेहतर माना जाता है. इन दिशाओं को पॉजिटिव एनर्जी से जुड़ा माना जाता है. वहीं, शीशा इस तरह लगाएं कि उसमें साफ-सुथरी और व्यवस्थित डाइनिंग टेबल दिखाई दे. इससे घर का माहौल भी अच्छा महसूस होता है.
किन बातों का रखें खास ध्यान?
सिर्फ शीशा लगाना ही काफी नहीं है, बल्कि उसकी सही जगह और स्थिति भी मायने रखती है. ध्यान रखें कि मिरर टूटा हुआ, धुंधला या गंदा न हो. ऐसा माना जाता है कि खराब स्थिति वाला शीशा नकारात्मकता का कारण बन सकता है. साथ ही, शीशे में कूड़ादान, बाथरूम का दरवाजा या बिखरा हुआ सामान दिखाई नहीं देना चाहिए.
कब नहीं लगाना चाहिए डाइनिंग टेबल के सामने शीशा?
अगर शीशे में खाने की टेबल की जगह खाली कुर्सियां, गंदगी या घर का अव्यवस्थित हिस्सा दिखाई देता है, तो इसे वास्तु के अनुसार (Dining Table Mirror Vastu Tips) अच्छा नहीं माना जाता. इसके अलावा, अगर शीशा सीधे मुख्य दरवाजे के सामने हो और उससे आने-जाने वालों का प्रतिबिंब बार-बार दिखे, तो इससे बचना चाहिए.
यह भी पढ़ें: घर में एक से ज्यादा झाड़ू रखना शुभ है या नहीं? जानें सच

