लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Oppo Enco Air 5 Pro Launch

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

[

नई दिल्ली55 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

टेक कंपनी ओप्पो ने एनको एयर 5 प्रो’ लॉन्च कर दिए हैं। इस नए डिवाइस में 55dB का ANC यानी, एक्टिव नॉइस कंट्रोल है। ये बाहर के भारी शोर को गायब कर देता है। बिना ANC के यह डिवाइस 54 घंटे तक नॉन-स्टॉप प्लेबैक टाइम देता है। इसकी कीमत ₹5000 के आसपास है।

अनबॉक्सिंग: बॉक्स से टाइप-सी चार्जिंग केबल नहीं

इस डिवाइस की बॉक्स पैकेजिंग काफी सिंपल है। बॉक्स को ओपन करते ही सबसे ऊपर एक्चुअल हेडफोन्स मिलते हैं। इसके ठीक नीचे एडिशनल ईयर टिप्स और एक यूजर मैनुअल है। हालांकि, कंपनी ने यहां पर थोड़ी कॉस्ट कटिंग की है। इसमें टाइप-सी चार्जिंग केबल नहीं है।

डिजाइन और फिटिंग: मैट ब्लैक कलर वेरिएंट में प्रीमियम लुक

बिल्ड क्वालिटी के मामले में इसका मैट ब्लैक कलर वेरिएंट काफी प्रीमियम फील देता है। इसके केस पर आगे की तरफ OPPO की बैजिंग और ठीक नीचे एक एलईडी लाइट इंडिकेटर दिया गया है। बॉटम सरफेस पर टाइप-सी पोर्ट के साथ में ही एक रिसेट बटन मिलता है।

ये ईयरबड्स वैक्यूम टाइप डिजाइन के साथ आते हैं, जिससे कानों में इनकी फिटिंग बढ़िया बैठती है। इसमें IP55 की रेटिंग दी गई है, यानी वर्कआउट के दौरान पसीना आने या पानी के कुछ छीटें पड़ने पर भी यह खराब नहीं होगा। इसे आउटडोर जॉगिंग या वॉकिंग में आराम से इस्तेमाल कर सकते हैं।

स्पेसिफिकेशन्स: 12mm के टाइटेनियम कोटेड ड्राइवर्स

इसमें 12mm के टाइटेनियम कोटेड ड्राइवर्स दिए गए हैं। यह ब्लूटूथ वर्जन 6.0 पर बेस्ड है। इसमें LHDC 5.0, AAC और SBC कोडेक्स के साथ गूगल फास्ट पेयर का सपोर्ट मिलता है। इसका साउंड आउटपुट बेस लवर्स के लिए बेहतरीन है। इसके मिड्स और ट्रेबल भी काफी बैलेंस्ड हैं।

कनेक्टिविटी: 6 माइक्स से क्लियर कॉलिंग और बिना लैग का गेम मोड

डिवाइस में डुअल डिवाइस कनेक्टिविटी का फीचर है। इससे इसे एक ही समय पर लैपटॉप और स्मार्टफोन दोनों से कनेक्ट रखा जा सकता है। कॉलिंग के लिए इसके दोनों बड्स को मिलाकर कुल 6 माइक्स मिलते हैं। गेमर्स के लिए इसमें एक डेडिकेटेड गेम मोड दिया गया है, जिसमें फुटस्टेप्स और फायरिंग की आवाज़ बिना किसी लैग के काफी एक्यूरेट सुनाई देती है।

एडवांस टच कंट्रोल्स: स्टेम से वॉल्यूम कंट्रोल और लाइव ट्रांसलेटर

इन ईयरबड्स की स्टेम पर ही टच कंट्रोल्स दिए गए हैं। सिंगल टैप से म्यूजिक प्ले/पॉज और डबल टैप से नेक्स्ट ट्रैक पर स्विच कर सकते हैं। इसके अलावा, स्टेम पर ऊपर या नीचे स्लाइड करके सीधे वॉल्यूम को भी एडजस्ट किया जा सकता है। इसमें एक ‘AI ट्रांसलेटर’ भी दिया गया है।

बैटरी लाइफ और एप फीचर्स: 54 घंटे का बैकअप और वियर डिटेक्शन

ईयरबड में 62mAh और चार्जिंग केस में 530mAh की बैटरी है। ANC ऑन रखने पर 29 घंटे और ANC ऑफ रखने पर यह पूरे 54 घंटे तक का बैटरी बैकअप देता है । इसे ‘HeyMelody’ एप्लीकेशन से मैनेज किया जाता है, जहां केस और बड्स की बैटरी परसेंटेज दिखती है।

एप के जरिए ANC/ट्रांसपेरेंसी मोड, डुअल डिवाइस कनेक्टिविटी, 3D सराउंड साउंड के लिए ‘OPPO Alive Audio’, इक्वलाइज़र (EQ) प्रीसेट्स, हाई-रेज मोड, लो-लेटेंसी गेमिंग मोड, स्पॉटिफाई टैप और ‘Find My Earbuds’ जैसे फीचर्स को कस्टमाइज किया जा सकता है।

इसमें वियर डिटेक्शन फीचर भी है, जिससे कान से ईयरबड निकालते ही गाना या वीडियो अपने आप पॉज हो जाता है और दोबारा लगाने पर प्ले हो जाता है।

फाइनल वर्डिक्ट: क्या आपको इसे खरीदना चाहिए?

अगर आपका बजट ₹5000 के आसपास है और आप एक ऐसे ईयरबड्स की तलाश में हैं जिसमें दमदार साउंड, हैवी बेस और कमाल का एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन मिले, तो ये ‘वैल्यू फॉर मनी’ डील है।

ध्यान रखने वाली बात: कंपनी ने कॉस्ट कटिंग के चक्कर में बॉक्स से टाइप-सी चार्जिंग केबल हटा दी है, इसलिए आपके पास पहले से एक टाइप-सी केबल होनी चाहिए। साथ ही, बहुत ज्यादा प्रोफेशनल गेमिंग करने वालों को अब भी वायर्ड हेडफोन्स की तरफ ही देखना चाहिए। इन छोटी बातों को छोड़ दें तो फीचर्स के मामले में इस बजट में इसका कोई मुकाबला नहीं है।

खबरें और भी हैं…

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment