लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

हमलावर ने गेट के पास 3 बार की फायरिंग, उसके बाद जवाबी एक्शन… व्हाइट हाउस के बाहर फायरिंग पर अब तक क्या सामने आया?

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

White House Shooting: अमेरिका के व्हाइट हाउस के पास शनिवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बंदूकधारी ने राष्ट्रपति परिसर के पश्चिमी हिस्से के पास फायरिंग शुरू कर दी. घटना के समय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस के अंदर मौजूद थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने कुछ ही सेकंड में जवाबी कार्रवाई करते हुए हमलावर को ढेर कर दिया, इससे पहले कि वह सुरक्षा घेरे को पार कर पाता.

फायरिंग के दौरान एक राहगीर भी गोली लगने से घायल हो गया. हालांकि अधिकारियों ने अभी तक उसकी चोटों की गंभीरता को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है.

ऐसे शुरू हुआ पूरा घटनाक्रम

जानकारी के मुताबिक शाम करीब 6 बजे बंदूकधारी व्हाइट हाउस के वेस्ट साइड गेट के पास पहुंचा. करीब 6 बजकर 10 मिनट पर सीक्रेट सर्विस ने उसे 17वीं स्ट्रीट नॉर्थवेस्ट पर संदिग्ध तरीके से घूमते हुए देखा. इसके बाद उसने अचानक हथियार निकाला और फायरिंग शुरू कर दी. रिपोर्ट्स के अनुसार उसके पास हैंडगन थी और उसने व्हाइट हाउस के पास कई राउंड फायर किए.

सीक्रेट सर्विस ने तुरंत किया जवाबी हमला

हमलावर की गोलीबारी शुरू होते ही अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने तुरंत जवाबी फायरिंग की. बताया जा रहा है कि कुछ ही सेकंड में संदिग्ध को मार गिराया गया. गोलीबारी के दौरान एक राहगीर भी गोली की चपेट में आ गया.

पत्रकारों को सुरक्षित जगह भेजा गया

फायरिंग की आवाज सुनते ही सीक्रेट सर्विस ने व्हाइट हाउस परिसर में मौजूद पत्रकारों को तुरंत नॉर्थ लॉन की ओर जाने और प्रेस ब्रीफिंग रूम में पहुंचने के निर्देश दिए. एबीसी न्यूज की एक रिपोर्टर ने बताया कि वह व्हाइट हाउस नॉर्थ लॉन में अपने आईफोन से सोशल मीडिया वीडियो रिकॉर्ड कर रही थीं, तभी अचानक गोलियों की आवाज सुनाई दी. वहीं एनबीसी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार  घटना के दौरान 20 से 30 राउंड फायरिंग की आवाज सुनाई दी.

ये भी पढ़ें- ‘ईरान के नक्शे पर अमेरिकी झंडा’, ट्रंप की एक फोटो से दुनिया में खलबली, तेहरान ने दिया करारा जवाब

हमलावर को अस्पताल ले जाया गया

अधिकारियों के मुताबिक हमलावर को गोली लगने के बाद जॉर्ज वॉशिंगटन अस्पताल ले जाया गया. हालांकि अधिकारियों ने उसकी स्थिति या उसे किस तरह काबू किया गया, इस पर ज्यादा जानकारी नहीं दी. न्यूयॉर्क पोस्ट और फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार हमलावर की पहचान नासिरे बेस्ट के रूप में हुई है. एफबीआई निदेशक काश पटेल ने भी पुष्टि की कि एजेंसी के अधिकारी सीक्रेट सर्विस की जांच में मदद कर रहे हैं. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक संदिग्ध मानसिक रूप से परेशान था और उसे पहले “स्टे-अवे ऑर्डर” भी जारी किया गया था.

ट्रंप ने ईरान शांति समझौते पर किया था पोस्ट

यह गोलीबारी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस सोशल मीडिया पोस्ट के करीब दो घंटे बाद हुई, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह ओवल ऑफिस में ईरान के साथ शांति समझौते पर काम कर रहे हैं.

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दोस्त ‘रूस’ के मिसाइल हमले में मारे गए 4 भारतीय, गुस्से में विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी- ‘भारतीयों की जान खतरे में डालना…’

US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स

Iran Nuclear Programe: क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- ‘पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज’

Pakistan Politics: PoK चुनाव में बड़ा विवाद! पाक मंत्री की पार्टी ने आतंकी संगठन से जुड़े दल से किया गठबंधन

शिप एमवी गोल्डेन पर मिसाइल हमले में चार भारतीयों की मौत से हड़कंप, जानिए क्या बोली सरकार

नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले – ‘इजरायल के PM को…’

Leave a Comment