लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

खतरे में शांति वार्ता! तेहरान नहीं करेगा यूरेनियम संवर्धन पर समझौता, US की महत्वपूर्ण मांग को खामनेई ने किया खारिज

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • ईरान के सर्वोच्च नेता ने यूरेनियम भंडार देश में रखने का आदेश दिया।
  • यह कदम शांति वार्ता को और जटिल बना सकता है।
  • ट्रंप ने इजरायल को यूरेनियम हटाने का आश्वासन दिया था।
  • इजरायल ने यूरेनियम हटाने, प्रॉक्सी समर्थन बंद करने की मांग की।

पश्चिम एशिया में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष और तनाव को खत्म करने को लेकर जारी बातचीत के बीच गुरुवार (21 मई, 2026) को एक नया घटनाक्रम सामने आया है. दरअसल, ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह मुज्तबा खामेनेई ने ईरानी इनरीच्ड यूरेनियम को लेकर बड़ा आदेश देते हुए कहा कि देश में मौजूदा समृद्ध यूरेनियम का भंडार ईरान में ही रहना चाहिए.

रॉयटर्स ने दो वरिष्ठ ईरानी सूत्रों के हवाले से जानकारी साझा की है. उन्होंने कहा है कि इस कदम से अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध खत्म करने और शांति बहाल करने की कोशिशें और ज्यादा जटिल हो सकती है.

इजरायल को राष्ट्रपति ट्रंप ने क्या दिया आश्वासन?

रिपोर्ट के मुताबिक, ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह मुज्तबा खामेनेई ने ईरान के साथ अमेरिका-इजरायल युद्ध को खत्म करने के उद्देश्य से चल रही शांति वार्ता के दौरान वाशिंगटन की प्रमुख मांगों में से एक पर तेहरान का रुख स्पष्ट कर दिया है. वहीं, इजरायल के अधिकारियों ने रॉयटर्स से कहा, ‘अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल को आश्वासन दिया था कि किसी भी शांति समझौते में ईरान के ज्यादातर इनरीच्ड यूरेनियम भंडार को देश से हटाना शामिल होगा.

यह भी पढ़ेंः ईरान जंग के चलते तीन से चार गुना महंगी हुई हज यात्रा, कई देशों ने लॉन्च की सब्सिडी योजना

US-इजरायल समेत कई पश्चिम देश ईरान के परमाणु कार्यक्रम के खिलाफ

संयुक्त राज्य अमेरिका, इजरायल और कई अन्य पश्चिमी देशों ने लंबे वक्त से ईरान पर परमाणु हथियार बनाने की क्षमता विकसित करने का आरोप लगाया है और इन आरोपों में तेजी तब और ज्यादा हो गई जब ईरान ने यूरेनियम को 60 फीसदी तक समृद्ध कर लिया. दरअसल, 60 फीसदी तक यूरेनियम को इनरीच्ड करना नागरिक जरूरतों के हिसाब से कहीं ज्यादा है और यह परमाणु हथियार बनाने के करीब माना जाता है. जबकि दूसरी तरफ ईरान बार-बार परमाणु हथियार बनाने की कोशिश के आरोपों से इनकार करता आया है.

इजरायली प्रधानमंत्री की क्या है मांग?

वहीं, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का यह कहना है कि जब तक ईरान अपने इनरीच्ड यूरेनियम भंडार को हटाता नहीं है, प्रॉक्सी मिलिशिया को समर्थन देना बंद नहीं करेगा और अपने बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम को खत्म नहीं करेगा, तब तक यह युद्ध भी खत्म नहीं हो सकता है.

यह भी पढे़ंः ‘बेहद खफा हैं नेतन्याहू’, ईरान को लेकर भिड़ गए ट्रंप और इजरायली पीएम, अमेरिकी मीडिया का दावा

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एक के बाद एक पाकिस्तान में मौत के घाट उतारे जा रहे खूंखार आंतकी, खौफ में शहबाज-शरीफ; देखें लिस्ट

मेलोडी ही नहीं, पीएम मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी को दिए कई और यादगार तोहफे

यूक्रेनी ड्रोन ने 800 KM दूर रूस के तेल रिफाइनरी को बनाया निशाना, जेलेंस्की बोले- ‘हम लगातार आगे बढ़ रहे…’

अमेरिका की पूंछ पर पैर रखने के लिए तैयार ईरान, हॉर्मुज से जुड़ा नया मैप किया जारी, ओमान तक बढ़ाया निगरानी क्षेत्र

‘भारत को जितना तेल चाहिए अमेरिका उतना देने को तैयार’, इंडिया विजिट से पहले अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो का बड़ा बयान

ईरान संग फंसा अमेरिका भारत को अपनी तरफ खींच रहा, अब ट्रंप के दूत बोले- ‘आने वाले हफ्तों में…’

Leave a Comment